Google Maps में बड़ा बदलाव, कंपनी ने एक साथ पेश कर दिए कई नए फीचर्स, अब नेविगेशन हो जाएगी बेहतर

Google Maps में बड़ा बदलाव, कंपनी ने एक साथ पेश कर दिए कई नए फीचर्स, अब नेविगेशन हो जाएगी बेहतर

Google ने अपने Maps प्लेटफॉर्म में एक बड़ा अपडेट पेश किया है. इसे हाल के वर्षों के सबसे महत्वपूर्ण बदलावों में से एक माना जा रहा है. इस अपडेट का फोकस नेविगेशन को ज्यादा स्मार्ट, साफ और भरोसेमंद बनाना है, ताकि रोजाना सफर करने वाले यूजर्स और कभी-कभार यात्रा करने वाले दोनों को बेहतर अनुभव मिल सके.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

अब Google Maps सिर्फ समय नहीं बताएगा, बल्कि यह भी समझाएगा कि कोई खास रूट क्यों सुझाया गया है. यूजर्स को ट्रैफिक, सिग्नल, और रोड फ्लो जैसी जानकारी के आधार पर रूट का कारण दिखेगा. इसके साथ ही ऐप बार-बार रूट बदलने की बजाय ज्यादा स्थिर नेविगेशन देगा, जब तक कोई बड़ा ट्रैफिक डिले सामने न आए.

लेन-लेवल नेविगेश बनाया गया बेहतर

इस अपडेट में लेन-लेवल नेविगेशन को भी बेहतर किया गया है. खासकर बड़े शहरों में जहां फ्लाईओवर, कट और जंक्शन ज्यादा होते हैं, वहां अब ऐप पहले से ज्यादा सटीक लेन गाइडेंस देगा. इससे ड्राइविंग के दौरान कन्फ्यूजन कम होगा और यूजर्स को सही लेन में रहने में मदद मिलेगी.

रियल-टाइम अलर्ट्स को भी अब नेविगेशन के अंदर ही शामिल कर दिया गया है. यानी अब एक्सीडेंट, रोड बंद, कंस्ट्रक्शन या डायवर्जन की जानकारी पाने के लिए अलग से स्क्रीन बदलने की जरूरत नहीं होगी. यह अलर्ट सही समय पर दिखाई देंगे ताकि ड्राइवर तुरंत फैसला ले सके.

आसानी से यूजर्स कर सकेंगे रिपोर्ट

यूजर्स के लिए रिपोर्टिंग सिस्टम को भी आसान बनाया गया है. अब ट्रैफिक जाम, खतरे या स्पीड चेक जैसी चीजों की जानकारी देना पहले से आसान होगा. इससे ज्यादा लोग अपडेट शेयर कर पाएंगे और रियल-टाइम डेटा ज्यादा सटीक बनेगा.

डिजाइन में भी बदलाव किया गया है ताकि मैप ज्यादा साफ और पढ़ने में आसान लगे. रोड, टर्न और रूट मार्किंग अब ज्यादा स्पष्ट दिखेंगे, जिससे ड्राइव करते समय जानकारी जल्दी समझ में आएगी. कुछ क्षेत्रों में पार्किंग से जुड़ी जानकारी भी दी जाएगी, जैसे कहां पार्किंग मिल सकती है और कितनी मुश्किल हो सकती है. इसके अलावा डेस्टिनेशन पर पहुंचने के बाद ऐप आपको पैदल रास्ता भी दिखाएगा, जिससे आखिरी हिस्सा भी आसानी से पूरा हो सके.

रूट बदलने की प्रक्रिया को भी स्मार्ट बनाया गया है. अब ऐप तभी नया रूट सुझाएगा जब उसमें साफ फायदा हो, जिससे बार-बार अचानक बदलाव नहीं होंगे और यात्रा ज्यादा भरोसेमंद लगेगी.

यह अपडेट Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है. हालांकि कुछ फीचर्स जैसे एडवांस लेन गाइडेंस और पार्किंग इनसाइट्स अभी चुनिंदा शहरों में ही उपलब्ध हैं और आने वाले समय में इन्हें और जगहों पर बढ़ाया जाएगा.

यह भी पढ़ें: Android फोन खतरे में! नया मैलवेयर बना रहा टारगेट, ऐसे रहें सावधान

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile