UPI ने पेमेंट्स को बहार फास्ट और आसान तो बना दिया है, लेकिन पैसों से जुड़े कई सवाल आज भी लोगों के मन में रहते हैं। पिछले महीने कहाँ-कहाँ खर्च हुआ, कौन सा Credit Card सही रहेगा, SIP क्या होता है, यह सब समझना अक्सर मुश्किल लगता है। Google Pay ने अब इसी प्रॉब्लम का हल लाने के लिए दो बड़े फीचर्स के साथ लॉन्च किए हैं। पहला है Ask Google Pay, यह एक AI-Based Conversational Experience है। और दूसरा Google Pay Flex SBI Card, जो SBI Card के साथ मिलकर आया है, यह क्रेडिट कार्ड कैसे आपको मदद करने वाला है, आइए जानते हैं।
आज से Google Pay App के अंदर ही Ask Google Pay नाम का एक नया Conversational Feature शुरू हो रहा है। यह Google के Gemini Models पर आधारित है और पूरी तरह ऑप्ट-इन है, यानी इस्तेमाल करना है या नहीं, यह पूरी तरह यूजर्स पर ही निर्भर करता है। इस Feature से चैट करके अपने Spending Patterns समझे जा सकते हैं, सेविंग से जुड़ी टिप्स ली जा सकती हैं, अपनी जरूरत के हिसाब से Offers तलाश किए जा सकते हैं, जैसे Travel Expenses के लिए सही Credit Card ढूँढना, और SIPs या Credit Score जैसे Financial Concepts के बारे में भी इससे पूछा जा सकता है।
Google Pay के साथ आपकी Transaction History और Credit Report Data के आधार पर Ask Google Pay Personalized Suggestions देने वाला है। सबसे अच्छी बात यह है कि यह फीचर 10 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होने वाला है, यानी अपनी भाषा में ही सवाल पूछे जा सकते हैं और जवाब भी उसी भाषा में मिलेगा।
Text या Voice, दोनों तरीकों से सवाल पूछे जा सकते हैं। मुश्किल Financial Terms को Decode किया जा सकता है, जैसे Compounding Interest क्या होता है, या फिर अलग-अलग Tax Regimes में क्या फर्क है, यह सब सिर्फ पूछकर जाना जा सकता है। Google ने साफ किया है कि Ask Google Pay सिर्फ Educational Purposes के लिए Financial Information और Insights देता है। Company का कहना है कि आपका Financial Data पूरी तरह सेफ रहता है और उस पर पूरा Control User के पास ही रहता है।
इस साल की शुरुआत में Google ने Flex by Google Pay Launch किया था, जो रोजमर्रा के यूजर्स के लिए Credit Card Experience को नए तरीके से पेश करता है। अब Company ने SBI Card के साथ मिलकर Google Pay Flex SBI Card लॉन्च किया है। यह Card RuPay Network पर बना है और UPI की Universal Acceptance को आगे बढ़ाता है। Google Pay की Simplicity और SBI Card की Credit Expertise, दोनों को मिलाकर यह कार्ड तैयार किया गया है।
Google Pay App से ही सीधे कुछ ही Minutes में Apply किया जा सकता है, बिना किसी Physical Paperwork के आप ऐसा कर सकते हैं। यह Card दोनों RuPay और VISA Payment Networks पर काम करता है, यानी छोटी हो या बड़ी Payment, कहीं भी इस्तेमाल की जा सकती है। हर Flex Transaction पर Stars मिलेंगे जो तुरंत Redeem किए जा सकते हैं। इसके अलावा Flexible Repayment Options भी हैं, यानी अपने पिछले Outstanding Credit Card Bill को आसान EMIs में बदला जा सकता है।
जल्द ही सभी Flex Card Customers को Google AI Plus Plan, जिसमें 400GB और 2TB Storage शामिल है, 50 प्रतिशत की छूट पर एक साल के लिए मिलेगा, साथ ही रोजमर्रा की Purchases पर Extra Stars भी मिलते रहेंगे। Flex Customers को Google Pixel Smartphones की पूरी रेंज पर भी डिस्काउंट मिल सकेगा।
यह भी पढ़ें: Arattai के लिए आया नया Aadhaar Verification Feature..मिलेगा ग्रीन टिक, झटपट कर दें अप्लाई