Digit.in

Google को पता है आपके बारे में सब कुछ, देखें Google कैसे आप पर रखता है अपनी कड़ी नजर

Highlights

गूगल आपके फोन के जरिये आपको हर एक एक्टिविटी पर अपनी पैनी नजर रखता है

फिर वह आपके लास्ट लोकेशन हो, आपकी इंटरनेट हिस्ट्री हो या आपके फोटो आदि, गूगल सबकुछ पर नजर रखता है

हालाँकि आप गूगल को आपकी सभी एक्टिविटीज को फॉलो करने से रोक सकते हैं, आइये जानते हैं कैसे!

Google को पता है आपके बारे में सब कुछ, देखें Google कैसे आप पर रखता है अपनी कड़ी नजर

Google का उपयोग दुनिया के हर हिस्से में होता है। क्या आपको पता है कि गूगल आपकी हर हरकत पर नज़र रखता है। आप कहां जा रहे हैं और क्या सर्च कर रहे हैं ये सब बातें आप चाहे किसी को बताएं या नहीं लेकिन गूगल ये सब जानता है। दरअसल, गूगल की ओर से लोकेशन का उपयोग अपनी सर्विस को बेहतर बनाने के लिए किया जाता है जिससे लोकेशन बेस्ड सर्च, रिज़ल्ट, रियल टाइम ट्रेफिक, फोटो और अन्य चीजों के लोकेशन की सही जानकारी मिलती है। हालांकि, अगर आप चाहते हैं कि गूगल आपकी लोकेशन को ट्रैक न करे तो आप आसान टिप्स और ट्रिक्स से इन्हें ब्लॉक कर सकते हैं। यह भी पढ़ें: BSNL का सबसे खास तोहफा: इन यूजर्स को 4 महीने तक नहीं होगी इंटरनेट की दिक्कत, मिलेगा फ्री डाटा

लोकेशन ट्रैकिंग को कैसे बंद करें?

लोकेशन ट्रैकिंग बंद करने के दो तरीके हैं। पहले ऑप्शन में आपके डिवाइस में मौजूद सभी ऐप्स के लोकेशन डाटा की पर्मिशन ब्लॉक हो जाएगी। यह भी पढ़ें: Diwali से पहले Xiaomi ले आया धमाका ऑफर, 14 स्मार्टफोन मॉडल्स पर ढेरों डिस्काउंट

App परमिशन ब्लॉक करने का पहला तरीका है यह

App परमिशन ब्लॉक करने का दूसरा तरीका है यह

  • गूगल अकाउंट की लोकेशन हिस्ट्री फीचर को टर्न ऑफ करके भी लोकेशन ट्रैकिंग को बंद कर सकते हैं। इससे सभी गूगल ऐप्स और सर्विस को सिंगल स्वाइप से बंद किया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: कैसे Aadhaar Card में बदलें मोबाइल नंबर और ऑनलाइन कैसे करें डाउनलोड
  • गूगल अकाउंट के सेटिंग्स ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • यहां मैनेज योर गूगल अकाउंट पर क्लिक करें।
  • इसके बाद गूगल अकाउंट के प्राइवेसी और परसनलाइज़ेशन विकल्प पर क्लिक करें।
  • यहां आपको एक्टिविटी कंट्रोल सेक्शन की लोकेशन हिस्ट्री पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद लेफ्ट स्वाइप करके लोकेशन हिस्ट्री को बंद कर लें।

किसी खास ऐप की लोकेशन कैसे बंद करें?

अगर आप किसी एक ऐप की लोकेशन पर्मिशन बंद करना चाह रहे हैं तो यह तरीका अपना सकते हैं।

  • एंडरोइड फोन की सेटिंग्स में जाएं।
  • इसके बाद लोकेशन पर टैप करें।
  • इसके बाद किसी भी ऐप को लोकेशन पर्मिशन का एक्सैस देने के लिए स्वाइप कर के डोंगल ऑन या ब्लॉक कर सकते हैं।  

Digit Hindi

Digit Hindi

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

View full profile

Recommended Articles