Gold Silver Prices Today (4 मई 2026): सोने में हल्की तेज़ी, चांदी हुई सस्ती, देखें आज का ताज़ा रेट

By

Gold Silver Prices Today (4 मई 2026): ईरान-अमेरिका के बीच जारी तनाव का असर सर्राफा बाजार पर साफ दिख रहा है, जिसके चलते सोने के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। तीन दिन के ब्रेक के बाद आज बाजार फिर से खुल रहा है। इससे पहले मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव सुबह तक 1,51,363 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जबकि पिछली ट्रेडिंग में यह 1,51,352 रुपये पर बंद हुआ था। ध्यान देने वाली बात यह है कि 29 जनवरी 2026 को इसी वायदा बाजार में सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा था।

वहीं गुडरिटर्न्स के आंकड़ों के अनुसार फिलहाल 24 कैरेट गोल्ड का रेट करीब 1,51,230 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के ताजा आंकड़ों में सोमवार सुबह तक सोने की कीमत 1,50,263 रुपये प्रति 10 ग्राम बताई गई है। दूसरी ओर अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार टैक्स के साथ 24 कैरेट सोना 1,54,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

अगर शुद्धता के हिसाब से देखा जाए तो IBJA के नवीनतम रेट के आधार पर 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने की कीमतों में भी इसी के अनुसार बदलाव देखा जा सकता है।

कैरेट1 ग्राम8 ग्राम10 ग्राम100 ग्राम
18 कैरेट11,349 रुपये90,792 रुपये1,13,490 रुपये11,34,900 रुपये
22 कैरेट13,849 रुपये1,10,792 रुपये1,38,490 रुपये13,84,900 रुपये
24 कैरेट15,122 रुपये1,20,976 रुपये1,51,220 रुपये15,12,200 रुपये

पिछले कारोबारी दिन सोने का हाल

देश की राजधानी के सर्राफा बाजार में पिछली ट्रेडिंग के दौरान सोने में जोरदार तेजी आई थी। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 2,000 रुपये यानी करीब 1.31% उछलकर 1,54,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (टैक्स के साथ) पहुंच गया, जबकि इससे पहले इसका बंद भाव 1,52,800 रुपये था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में मजबूती रही, जहां यह 91.80 डॉलर (लगभग 2.02%) बढ़कर 4,635.52 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया, जिससे घरेलू बाजार को सहारा मिला।

आज भारत में चांदी की कीमत

चांदी के दामों में भी वैश्विक परिस्थितियों का असर दिखाई दे रहा है और इसमें लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बाजार खुलने से पहले MCX पर चांदी का वायदा भाव 0.49% यानी 1,198 रुपये की बढ़त के साथ 2,47,500 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया, जबकि पिछली ट्रेडिंग में यह 2,46,302 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था।

इस साल 29 जनवरी को चांदी ने भी रिकॉर्ड बनाया था, जब इसका वायदा भाव 4,20,048 रुपये प्रति किलो तक चला गया था। गुडरिटर्न्स के अनुसार फिलहाल चांदी का रेट करीब 2,65,000 रुपये प्रति किलो है। वहीं IBJA के मुताबिक सोमवार सुबह तक इसका भाव 2,40,331 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी की कीमत टैक्स के साथ 2,42,700 रुपये प्रति किलो है।

ग्रामचांदी का भाव
1264.90 रुपये
82,119.20 रुपये
102,649 रुपये
10026,490 रुपये
10002,64,900 रुपये

पिछले कारोबारी दिन चांदी का हाल

बीते कारोबारी सत्र में राजधानी दिल्ली में चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई थी। कीमत करीब 1,800 रुपये यानी लगभग 1% घटकर 2,42,700 रुपये प्रति किलोग्राम (टैक्स सहित) रह गई, जबकि इससे पहले यह 2,44,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

यह भी पढ़ें: 7 सबसे ज़्यादा बिजली बचाने वाले AC जो आपके घर में भर देंगे कश्मीर जैसी ठंडक

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By