Gold Silver Prices Today (22 मई 2026): तीन दिन के अंदर इतने हज़ार बढ़ गया सोने का भाव, चांदी का हाल जानें

Gold Silver Prices Today (22 मई 2026): तीन दिन के अंदर इतने हज़ार बढ़ गया सोने का भाव, चांदी का हाल जानें

Gold Silver Prices Today (22 मई 2026): अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर घरेलू सर्राफा बाजार और वायदा बाजार दोनों पर दिखाई दे रहा है। शुक्रवार, 22 मई 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव देखने को मिला। MCX पर सोने और चांदी के वायदा भाव में गिरावट दर्ज की गई, जबकि दिल्ली के सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं की कीमतें मजबूत बनी रहीं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

आज की सोने की कीमत

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज 24 कैरेट सोने का वायदा भाव शुरुआती कारोबार में 318 रुपये टूटकर 1,59,288 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,59,606 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बता दें कि 29 जनवरी 2026 को सोना वायदा बाजार में 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया था।

दिल्ली के सर्राफा बाजार में हालांकि सोने की कीमतों में तेजी बनी हुई है। यहां 24 कैरेट सोना 1,65,500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। लगातार तीन कारोबारी सत्रों में सोने के दाम कुल 2,700 रुपये बढ़ चुके हैं।

कैरेट1 ग्राम8 ग्राम10 ग्राम100 ग्राम
18 कैरेट11,967 रुपये95,736 रुपये1,19,670 रुपये11,96,700 रुपये
22 कैरेट14,625 रुपये1,17,000 रुपये1,46,250 रुपये14,62,500 रुपये
24 कैरेट15,964 रुपये1,27,712 रुपये1,59,640 रुपये15,96,400 रुपये

वहीं, गुडरिटर्न्स के आंकड़ों के अनुसार 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,60,230 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। दूसरी ओर इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक शुक्रवार सुबह तक सोने की कीमत 1,58,538 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने में नरमी देखने को मिली। स्पॉट गोल्ड की कीमत घटकर 4,534.54 डॉलर प्रति औंस रह गई।

गुरूवार के दिन सोने का हाल

गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में 600 रुपये की तेजी आई थी। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,64,900 रुपये से बढ़कर 1,65,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। बाजार एक्सपर्ट्स का कहना है कि भू-राजनीतिक तनाव के चलते निवेशक कीमती धातुओं में सतर्क निवेश कर रहे हैं, जिससे कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है।

आज की चांदी की कीमत

चांदी की कीमतों में भी शुक्रवार को उतार-चढ़ाव जारी रहा। MCX पर चांदी का वायदा भाव 859 रुपये कमजोर होकर 2,74,024 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया। पिछले सत्र में इसका बंद भाव 2,74,883 रुपये प्रति किलो था। इस साल 29 जनवरी को चांदी ने 4,20,048 रुपये प्रति किलो का रिकॉर्ड हाई बनाया था।

ग्रामचांदी का भाव
1285 रुपये
82,280 रुपये
102,850 रुपये
10028,500 रुपये
10002,85,000 रुपये

दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी का भाव 2,71,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया। वहीं गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमत 2,85,000 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई। IBJA के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार सुबह तक चांदी 2,64,679 रुपये प्रति किलो पर रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर करीब 1 फीसदी फिसलकर 75.39 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

गुरूवार के दिन चांदी का हाल

गुरुवार को दिल्ली बाजार में चांदी की कीमत में 5,000 रुपये की तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। इसके बाद इसका भाव 2,71,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया। बाजार जानकारों का मानना है कि वैश्विक तनाव और निवेशकों की सतर्क रणनीति की वजह से कीमती धातुओं में लगातार हलचल बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: डिस्प्ले, कैमरा, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile