Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: डिस्प्ले, कैमरा, कीमत और अन्य की तुलना
अब अल्ट्रा फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स सिर्फ चीन तक सीमित नहीं रहे हैं। भारतीय बाजार में भी इन प्रीमियम कैमरा-फोकस्ड डिवाइसेज की एंट्री तेजी से बढ़ रही है। हाल ही में Vivo ने भारत में अपना नया X300 Ultra लॉन्च किया, जिसके बाद अब Oppo ने भी Find X9 Ultra पेश कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन्स सीधे तौर पर Samsung के फ्लैगशिप Samsung Galaxy S26 Ultra को चुनौती देते नजर आ रहे हैं, जिसे कंपनी ने इसी साल लॉन्च किया था।
Surveyदिलचस्प बात यह है कि तीनों स्मार्टफोन्स में Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, लेकिन हर ब्रांड का फोकस अलग दिखाई देता है। कहीं कैमरा हार्डवेयर पर ज्यादा जोर है, तो कहीं ज़ूम और पोर्ट्रेट फोटोग्राफी को प्राथमिकता दी गई है। वहीं Samsung अपने संतुलित ऑल-राउंडर अनुभव के साथ मैदान में उतरा है। आइए तीनों स्मार्टफोन्स की तुलना करके देखते हैं कौन किस पर भारी है।
Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra
डिस्प्ले और डिजाइन
Oppo Find X9 Ultra और Vivo X300 Ultra दोनों के स्पेसिफिकेशंस काफी हद तक एक जैसे नजर आते हैं। दोनों में 6.82-इंच का बड़ा LTPO एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, डॉल्बी विज़नसपोर्ट और करीब 3600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।

दूसरी ओर, Samsung Galaxy S26 Ultra में थोड़ा बड़ा 6.9-इंच डायनेमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले दिया गया है। हालांकि सैमसंग ने यहां 144Hz की जगह 120Hz रिफ्रेश रेट रखा है। कंपनी का दावा है कि इसमें गोरिल्ला आर्मर 2 प्रोटेक्शन और एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग दी गई है, जिससे आउटडोर विजिबिलिटी बेहतर होती है।
वजन की बात करें तो सैमसंग का फोन 214 ग्राम के साथ तुलनात्मक रूप से हल्का है, जबकि ओप्पो और वीवो के दोनों अल्ट्रा मॉडल 230 ग्राम से ज्यादा वजन के हैं। इसकी वजह बड़े कैमरा मॉड्यूल और बड़ी बैटरियां मानी जा रही हैं।
कैमरा में किसका दबदबा?
कैमरा सेक्शन में मुकाबला सबसे ज्यादा दिलचस्प हो जाता है। Oppo Find X9 Ultra को इस मामले में काफी आक्रामक माना जा रहा है। इसमें 200MP का प्राइमरी सेंसर, 200MP का 3x पेरिस्कोप कैमरा, 50MP का 10x ऑप्टिकल ज़ूम पेरिस्कोप लेंस और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। इसके अलावा हैसलब्लैड ट्यूनिंग, O-Log2 सपोर्ट, डॉल्बी विज़न HDR और सिनेमैटिक LUTs जैसे फीचर्स इसे लगभग प्रोफेशनल वीडियो कैमरा जैसा अनुभव देने की कोशिश करते हैं।

वहीं Vivo X300 Ultra में भी 200MP का मेन कैमरा और 200MP टेलीफोटो सेंसर मिलता है। Vivo ने अपनी Zeiss पार्टनरशिप के जरिए खासतौर पर पोर्ट्रेट फोटोग्राफी और नैचुरल कलर प्रोसेसिंग पर फोकस किया है। इसके साथ मिलने वाले एक्सटर्नल ज़ूम लेंस इस समय स्मार्टफोन कैमरा टेक्नोलॉजी में सबसे अलग एक्सपेरिमेंट्स में गिने जा रहे हैं।
Samsung Galaxy S26 Ultra यहां अपने पुराने लेकिन भरोसेमंद कैमरा फॉर्मूले के साथ आता है। इसमें 200MP का मेन कैमरा, डुअल टेलीफोटो लेंस और बेहतर वीडियो स्टेबिलाइजेशन फीचर्स दिए गए हैं।
बैटरी और चार्जिंग
बैटरी के मामले में ओप्पो और वीवो काफी आगे निकलते दिखाई देते हैं। Oppo Find X9 Ultra में 7050mAh की बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। वहीं Vivo X300 Ultra में 6600mAh बैटरी और 100W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

इसके मुकाबले Samsung Galaxy S26 Ultra में 5000mAh बैटरी और 60W वायर्ड चार्जिंग दी गई है, जो इन दोनों चीनी फ्लैगशिप्स की तुलना में थोड़ी कम नजर आती है।
भारत में कीमत
Oppo Find X9 Ultra की कीमत 12GB + 512GB मॉडल के लिए 1,69,999 रुपये रखी गई है। Vivo X300 Ultra की शुरुआती कीमत 16GB + 512GB वेरिएंट के लिए 1,59,999 रुपये है।
वहीं Samsung Galaxy S26 Ultra का बेस 12GB + 256GB मॉडल 1,30,999 रुपये से शुरू होता है, जबकि इसका टॉप 16GB + 1TB वेरिएंट 1,80,999 रुपये तक जाता है।
यह भी पढ़ें: मई 2026 में 40,000 रुपये से कम में आते हैं ये 7 सबसे तगड़े फोन, 200MP तक कैमरा, स्मूद डिस्प्ले
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile