Gold-Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता तो चांदी के बढ़े भाव, 1 जुलाई 2026 को सोने-चांदी के ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता तो चांदी के बढ़े भाव, 1 जुलाई 2026 को सोने-चांदी के ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: भारत और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में जारी हलचल के कारण सोने और चांदी की कीमतों में रोजाना बदलाव देखने को मिल रहा है। बुधवार, 1 जुलाई 2026 को बाजार खुलने से पहले जारी अलग-अलग सूत्रों के आंकड़ों के मुताबिक दोनों कीमती धातुओं के दाम अलग-अलग स्तर पर दर्ज किए गए। आइए जानते हैं आज का लेटेस्ट रेट क्या है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

आज कितना है सोने का भाव?

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,45,800 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट गोल्ड फ्यूचर्स सुबह के कारोबार में 15 रुपये यानी 0.01% की बढ़त के साथ 1,42,546 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले पिछले कारोबारी दिन इसका समापन 1,42,531 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हुआ था।

बुलियंस के आंकड़ों के अनुसार 24 कैरेट सोने का भाव 1,42,950 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) ने बुधवार सुबह तक 24 कैरेट सोने की कीमत 1,41,286 रुपये प्रति 10 ग्राम बताई है। इसके अलावा गुडरिटर्न्स पर 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,40,280 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।

कैरेट1 ग्राम8 ग्राम10 ग्राम100 ग्राम
18 कैरेट10,574 रुपये84,592 रुपये1,05,740 रुपये10,57,400 रुपये
22 कैरेट12,920 रुपये1,03,360 रुपये1,29,200 रुपये12,92,000 रुपये
24 कैरेट14,093 रुपये1,12,744 रुपये1,40,930 रुपये14,09,300 रुपये

मंगलवार को कितना था सोने का भाव?

मंगलवार को घरेलू बाजार में मांग कमजोर रहने की वजह से सोने के दाम में गिरावट देखने को मिली। राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 800 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 1,45,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पहले इसका भाव 1,46,600 रुपये प्रति 10 ग्राम था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड हल्की मजबूती के साथ 4,021.15 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता रहा।

आज का चांदी का ताजा रेट

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर चांदी की कीमतों पर भी देखा जा रहा है। वैश्विक बाजार में बढ़ती अनिश्चितता के बीच चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव जारी है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, चांदी की कीमत बढ़कर 2,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।

ग्रामचांदी का भाव
1240 रुपये
81,920 रुपये
102,400 रुपये
10024,000 रुपये
10002,40,000 रुपये

दूसरी ओर, MCX पर चांदी का वायदा भाव सुबह तक 82 रुपये यानी 0.04% की गिरावट के साथ 2,26,961 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,27,043 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

बुलियंस के अनुसार चांदी का भाव 2,28,770 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है। वहीं, गुडरिटर्न्स पर चांदी की कीमत 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम बताई गई है। IBJA के आंकड़ों के मुताबिक बुधवार सुबह तक चांदी का रेट 2,25,425 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।

मंगलवार का चांदी का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, चांदी ने लगातार चार कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद मजबूत वापसी की। इसकी कीमत 6,000 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़कर 2,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पहले चांदी का भाव 2,24,000 रुपये प्रति किलोग्राम था।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy M47 vs Vivo T4R vs Realme 16T: कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile