Samsung Galaxy M47 vs Vivo T4R vs Realme 16T: डिज़ाइन, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Samsung Galaxy M47 vs Vivo T4R vs Realme 16T: डिज़ाइन, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Samsung ने हाल ही में भारत में अपना नया Galaxy M47 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट, AMOLED डिस्प्ले और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स के साथ आता है। इन फीचर्स के साथ यह लेटेस्ट Realme 16T और पिछले साल लॉन्च हुए शानदार Vivo T4R को आमने सामने की टक्कर देता है। अगर आप इन तीनों स्मार्टफोन्स में से किसी एक को खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आइए तीनों के डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना करते हैं और देखते हैं कौन किस पर भारी है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Samsung Galaxy M47 vs Vivo T4R vs Realme 16T

डिज़ाइन और डिस्प्ले

डिजाइन के मामले में Vivo T4R और Realme 16T ज्यादा प्रीमियम नजर आते हैं। वीवो का फोन सिर्फ 7.39mm मोटा है और इसका वजन 183.5 ग्राम है, जिससे इसे लंबे समय तक इस्तेमाल करना आसान हो जाता है। फोन में 6.77-इंच का क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो Full HD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।

Realme 16T में 6.8 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक की ब्राइटनेस दिया गया है। हालांकि AMOLED की जगह LCD पैनल होने की वजह से इसके रंग और कॉन्ट्रास्ट अन्य दो फोन्स जितने बेहतर नहीं हैं। फोन IP69 रेटिंग और मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस के साथ आता है।

Samsung Galaxy M47 5G Launched

Samsung Galaxy M47 5G में 6.7-इंच का Full HD+ फ्लैट Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और Corning Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन के साथ आता है। AMOLED पैनल होने की वजह से इसमें बेहतर कलर, गहरे ब्लैक और शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलता है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Samsung Galaxy M47 5G में Snapdragon प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। यह कॉम्बिनेशन बेहतर परफॉर्मेंस और तेज ऐप लोडिंग का अनुभव देने में सक्षम है। दूसरी तरफ Vivo T4R में ज्यादा दमदार MediaTek Dimensity 7400 5G चिपसेट दिया गया है, जो 12GB तक RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है। वहीं Realme 16T में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिलता है, जिसे LPDDR4x RAM और UFS 2.2 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह रोजमर्रा के कामों के लिए पर्याप्त है, लेकिन परफॉर्मेंस के मामले में Vivo और Samsung से पीछे रहता है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Samsung यहां बड़ी बढ़त हासिल करता है। Galaxy M47 को 6 साल तक Android OS और सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे, जो इस प्राइस सेगमेंट में बेहद कम देखने को मिलता है। इसके अलावा Samsung का One UI फीचर-रिच और लंबे समय तक बेहतर एक्सपीरियंस देने वाला इंटरफेस माना जाता है। Vivo फोन Android 15 आधारित Funtouch OS 15 पर चलता है और इसे 2 साल के Android अपडेट तथा 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। Realme फोन Android 16 आधारित Realme UI 7 पर चलता है।

Vivo T4R

कैमरा में किसका दबदबा?

Samsung Galaxy M47 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 5MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

वहीं Vivo T4R में 50MP Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर और 2MP डेप्थ सेंसर मिलता है। खास बात यह है कि इसका 32MP फ्रंट कैमरा और रियर कैमरा दोनों 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं।

Realme 16T में 50MP Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा और 2MP मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए 16MP फ्रंट कैमरा मिलता है। कंपनी का LumaColor IMAGE Engine AI आधारित इमेज प्रोसेसिंग की सुविधा देता है।

बेहतर सेंसर, हाई-रिजॉल्यूशन सेल्फी कैमरा और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट की वजह से कैमरा विभाग में Vivo T4R आगे दिखाई देता है।

बैटरी और चार्जिंग

Samsung Galaxy M47 5G में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग और बायपास चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का फोकस फास्ट चार्जिंग के बजाय लंबी बैटरी लाइफ पर है, जिससे यह फोन पूरे दिन के हैवी इस्तेमाल के लिए उपयुक्त साबित हो सकता है।

दूसरी ओर Realme 16T में 8000mAh बैटरी दी गई है, जो 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में बायपास चार्जिंग और 6.5W रिवर्स चार्जिंग जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं।

Vivo T4R में 5,700mAh बैटरी दी गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें भी बायपास चार्जिंग फीचर मौजूद है, लेकिन बैटरी क्षमता के मामले में यह Samsung और Realme से काफी पीछे है।

भारत में कीमत

Samsung Galaxy M47 5G की भारत में कीमत 22,999 रुपये रखी गई है, जिसमें कूपर या बैंक डिस्काउंट शामिल है। स्मार्टफोन की सेल 4 जुलाई से शुरू होगी। यह Amazon पर खरीदारी के लिए उपलब्ध होगा।

वहीं Vivo T4R की कीमत 8GB + 128GB वेरिएंट के लिए 22,999 रुपये से शुरू होती है। इसके हाई-एंड 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 26,999 रुपये तक जाती है।

Realme 16T की शुरुआती कीमत भी 29,999 रुपये रखी गई है। यह कीमत 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है।

यह भी पढ़ें: OnePlus N6 भारत में लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ आया N सीरीज का पहला फोन, स्पेक्स, कीमत

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile