Samsung Galaxy M47 vs Realme 16T: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
आज कल मिड रेंज स्मार्टफोन्स और 20,000 से 25,000 रुपये तक के प्राइस रेंज वाले स्मार्टफोन्स में ज्यादा नए मॉडल्स देखने को नहीं मिल रहे हैं और जो स्मार्टफोन्स बाज़ार में पहले से ही हैं उनके दाम बढ़ते जा रहे हैं. लेकिन दाम बढ़ने से उनके स्पेक्स नहीं बदलते और अंत में ग्राहकों को ज्यादा पैसे दे कर कम या ठीक – ठाक स्पेक्स देखने को मिलते हैं. ऐसे में Samsung के हाल ही में लॉन्च हुए Samsung Galaxy M47 में काफी अच्छे स्पेक्स देखने को मिलते हैं और इसलिए इसकी तुलना बाज़ार में पहले से आने वाले Realme 16T जैसे स्मार्टफोन्स से कि जा रही है. अगर आप भी जानना चाहते हैं इन दोनों स्मार्टफोन्स के बीच का अंतर तो इस आर्टिकल में आपको इन दोनों की तुलना देखने को मिलेगी.
SurveySamsung Galaxy M47 vs Realme 16T
डिस्प्ले और डिज़ाइन
Samsung के दमदार Samsung M47 स्मार्टफोन में रियर और फ्रंट पैन्ल पर गोरिल्ला ग्लास Victus की बेहतरीन प्रोटेक्शन मिलती है और इसका डिज़ाइन काफी स्लीक और बढ़िया है. इसके साथ ही इस स्मार्टफोन के 6.67 इंच के सूपर AMOLED डिस्प्ले में 120Hz का बढ़िया रिफ्रेश रेट देखने को मिलता है और इसमें 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस भी आती है.
Realme 16T भी काफी अच्छे और स्लीक डिज़ाइन के साथ आता है और इसमें 6.81 इंच का एक शानदार LCD डिस्प्ले देखने को मिलता है जो 144Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है. यह स्मार्टफोन 975 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है और इसका डिस्प्ले HD+ रेसोलुशन को सपोर्ट करता है.

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
Samsung M47 स्मार्टफोन परफॉरमेंस के मामले में भी काफी वैल्यू फॉर मनी है. इसमें Qualcomm का Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट देखने को मिलता है जो Adreno 710 GPU के साथ आता है. इसमें Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ ही 6 साल तक की ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट्स देखने को मिलती हैं और इसमें 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट्स भी देखने को मिलती हैं और यह स्मार्टफोन Samsung OneUI कस्टम UI के साथ आता है.
वहीं Realme 16T में MediaTek के Dimensity 6300 चिपसेट के साथ आता है और इसमें Mali G57 GPU भी देखने को मिलता है. इसके साथ ही यह स्मार्टफोन भी Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम को सपोर्ट करता है और इसमें 3 साल की ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट्स के साथ ही 4 साल की सिक्योरिटी अपडेट्स भी देखने को मिलती हैं. यह स्मार्टफोन Realme UI कस्टम UI पर चलता है.
कैमरा में किसका दबदबा?
Samsung M47 एक दमदार रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अलट्रा वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा देखने को मिलता है और इसके साथ ही यह स्मार्टफोन 32MP के लाजवाब फ्रंट कैमरा के साथ आता है. यह स्मार्टफोन अच्छी फोटोग्राफी कर लेता है और इसमें HDR मोड भी मिलता है.
Realme 16T एक बढ़िया डूअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का मोनो कैमरा आता है. इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में 16MP का एक फ्रंट कैमरा मिलता है जो बढ़िया सेल्फी लेता है. इस स्मार्टफोन में HDR मोड की जगह सिनेमा मोड देखने को मिलता है.

बैटरी और चार्जिंग
Samsung Galaxy M47 स्मार्टफोन 6000mAh की बैटरी के साथ आता है और इसमें 25W तक की फास्ट चार्जिंग मिलती है. यह स्मार्टफोन यूजर्स को लंबे समय तक बिना किसी झंझट के अच्छी बैटरी लाइफ दे सकता है.
8000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आने वाला Realme 16T बैटरी के मामले में तो काफी अच्छा है और इसमें 45W तक की Super VOOC चार्जिंग भी मिलती है जो इस स्मार्टफोन को बैटरी के मामले में काफी वैल्यू फॉर मनी बना देती है.
भारत में कीमत
Samsung Galaxy M47 स्मार्टफोन अपने बढ़िया फीचर्स और स्पेक्स के साथ भारतीय बाज़ार में 22,999 रुपये के दाम के साथ जुलाई में ऑनालाइन शॉपिंग प्लेटफार्म अमेज़न पर खरीद के लिए उपलब्ध होगा.
Realme 16T के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का दाम भारत में 25,999 रुपये है और इसके 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का दाम भारत में 32,999 रुपये है.
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy M47 vs Moto G67 Power: डिज़ाइन कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
By: Ananya Sharma (Intern)
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
