Gold Price Today, 28 July 2026: एक दिन गिरने के बाद सोना फिर मजबूत, जानें आज का लेटेस्ट गोल्ड रेट

By

Gold Price Today, 28 July 2026: पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर घरेलू और वैश्विक सर्राफा बाजार पर लगातार देखने को मिल रहा है। मंगलवार, 28 जुलाई 2026 को बाजार खुलने से पहले जारी आंकड़ों के अनुसार सोने की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,49,640 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पहुंच गया है।

वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह तक 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 42 रुपये यानी 0.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,43,105 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,43,063 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में मजबूती बनी हुई है। स्पॉट गोल्ड का भाव बढ़कर 4,048.80 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया।

अन्य प्रमुख स्रोतों की बात करें तो Bullions के अनुसार सोने की कीमत 1,43,830 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार सुबह तक सोने का रेट 1,44,466 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। दूसरी ओर Goodreturns वेबसाइट पर 24 कैरेट सोने का भाव 1,46,040 रुपये प्रति 10 ग्राम बताया गया है।

सोमवार को कितना था सोने का भाव?

सोमवार को भी सोने में तेज उछाल देखने को मिला था। वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के चलते दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने का दाम 2,440 रुपये बढ़ गया था। इसके साथ इसकी कीमत 1,47,200 रुपये से बढ़कर 1,49,640 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई थी।

उधर अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड की कीमत 42.13 डॉलर (1.04 प्रतिशत) बढ़कर 4,095.30 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई थी।

चांदी का आज का भाव

अमेरिका-ईरान संघर्ष के बीच चांदी की कीमतों में भी लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। मंगलवार सुबह बाजार खुलने से पहले उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार घरेलू बाजार में चांदी के भाव में बढ़त दर्ज की गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार चांदी का रेट बढ़कर 2,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गया है।

वहीं MCX पर चांदी का वायदा भाव सुबह तक 27 रुपये यानी 0.01 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,21,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी दिन इसका बंद भाव 2,21,173 रुपये प्रति किलोग्राम था। वैश्विक बाजार में चांदी की कीमत 57.51 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई। वहीं Bullions के मुताबिक चांदी 2,21,780 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।

IBJA के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार सुबह तक चांदी का भाव 2,24,447 रुपये प्रति किलोग्राम रहा, जबकि Goodreturns वेबसाइट पर इसकी कीमत 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम बताई गई है।

सोमवार को चांदी का क्या रहा हाल?

सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत में उल्लेखनीय तेजी देखने को मिली थी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार चांदी 5,300 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी होकर 2,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर पहुंच गई। इससे पहले शुक्रवार को इसका बंद भाव 2,24,700 रुपये प्रति किलोग्राम था। वैश्विक बाजार में भी चांदी की कीमत मजबूत रही और स्पॉट सिल्वर 1.47 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59.04 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

यह भी पढ़ें: Baba Nirala के आश्रम के जल्द खुलेंगे दरवाजे..खुद बॉबी देओल ने कर दिया खुलासा, सब जल्द करेंगे ‘जपनाम’

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By