बिग बॉस में धड़ल्ले से यूज होता है ये गैजेट, क्या जानते हैं कीमत, आपके भी आ सकता बेहद काम
Bigg Boss 19 में इस बार सिर्फ झगड़े और ड्रामे की ही नहीं, बल्कि एक अनोखे गैजेट की भी खूब चर्चा हो रही है। जी हां, घर के अंदर कंटेस्टेंट्स जिस Garment Steamer का इस्तेमाल कर रहे हैं, वो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। लोग पूछ रहे हैं, ये स्टीमर कौन सा है?, कहां मिलेगा?, और सबसे बड़ा सवाल, ये किस प्राइस में मिल सकता है? तो आइए जानते हैं आखिर क्या है इस वायरल गारमेंट स्टीमर की खासियत और क्यों यह चर्चा का विषय बना हुआ है।
कितनी है इस Garment Steamer की कीमत?
Bigg Boss 19 में दिखाई देने वाला यह स्टैंडिंग गारमेंट स्टीमर वाकई लग्ज़री लुक देता है। हालांकि, इसकी कीमत को लेकर कोई भी जानकारी नहीं है, इसके साथ साथ इसके फीचर आदि को लेकर भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इसके बाद भी ऐसा माना जा रहा है और कुछ रिपोर्ट भी ऐसा कहती है कि यह 1600 वॉट के पावरफुल हीटिंग सिस्टम के साथ आता है, जो पानी को कुछ ही सेकंड में भाप में बदल देता है। साथ ही कंपनी इस पर 2 साल की वारंटी भी दे रही है, जो इसे और भरोसेमंद बनाता है।
अगर आप कम बजट में कुछ ऐसा ही स्टीमर लेना चाहते हैं, तो Philips, Xiaomi, Inalsa जैसी ब्रांड्स के मॉडल्स 5000 रुपये से 10000 रुपये के बीच मिल जाते हैं।
क्या करता है Garment Steamer?
गारमेंट स्टीमर असल में कपड़ों को बिना इस्त्री बोर्ड के प्रेस करने वाला स्मार्ट डिवाइस है। इस डिवाइस की मदद से आप केवल कपड़ों को एक हैंगर पर टांग कर मशीन से निकलने वाली भाप के साथ ही प्रेस कर सकते हैं, यानि सलवटे कुछ ही मिनट में गायब हो जाती हैं। इससे कपड़े न सिर्फ स्मूद हो जाते हैं बल्कि उन पर एक फ्रेश और क्रिस्प लुक भी आ जाता है। सबसे अच्छी बात यह है कि यह कपड़े जलाता नहीं है, इसलिए सिल्क, शिफॉन और लिनन जैसे नाज़ुक फैब्रिक्स के लिए भी बिल्कुल परफेक्ट है।
किन लोगों के लिए है यह सबसे फायदेमंद?
यह स्टीमर खास तौर पर उन लोगों के लिए बना है, जो हमेशा जल्दी में रहते हैं या जिनके पास प्रेस टेबल के लिए जगह नहीं है।
इस गारमेंट स्टीमर की खास फीचर्स
- 1600W हाई-पावर स्टीम सिस्टम
- 2 साल की वारंटी
- स्टैंड और एडजस्टेबल हैंगर अटैचमेंट
- 45 सेकंड में रेडी टू यूज़
- ऑटो कट-ऑफ सेफ्टी सिस्टम
- नॉन-स्टॉप 30 मिनट स्टीम टाइम
कहां से खरीदें?
आप यह वायरल गारमेंट स्टीमर Amazon, Flipkart और Croma जैसी वेबसाइट्स से खरीद सकते हैं। बस सर्च करें Garment Steamer, इसके बाद आपको की मॉडल और ब्रांडस के डिवाइस नजर आने वाले हैं, आप अपने बजट और फीचर्स को देखकर एक ऑप्शन को चुनकर खरीद सकते हैं।