Flipkart UPI: UPI की रेस में जुड़ा एक और खिलाड़ी, फ्लिपकार्ट ने लॉन्च की खुद की पेमेंट सर्विस
Flipkart ने Axis Bank के साथ सहयोग करके अपनी खुद की यूनिफाइड पेमेंट इंटरफ़ेस (UPI) सेवाएं लॉन्च की हैं।
फ्लिपकार्ट यूपीआई शुरुआत में केवल एंड्रॉइड यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा।
यह सेवा थर्ड-पार्टी यूपीआई ऐप्स जैसे Amazon Pay, Google Pay, Paytm और PhonePe को टक्कर देगी।
Flipkart ने Axis Bank के साथ सहयोग करके अपनी खुद की यूनिफाइड पेमेंट इंटरफ़ेस (UPI) सेवाएं लॉन्च की हैं। इस सुविधा का नाम Flipkart UPI रखा गया है और यह लॉन्च ऐसे समय पर आया है जब ई-कॉमर्स कम्पनियाँ अपने ग्राहकों को बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए अपने खुद के UPI हैंडल्स लॉन्च कर रही हैं, जिनका उद्देश्य यह भी है कि ग्राहक भुगतान के लिए थर्ड-पार्टी ऐप्स पर जाने से बचें।
Fintech के सीनियर VP, Dheeraj Aneja,और फ्लिपकार्ट के पेमेंट्स ग्रुप ने एक स्टेटमेंट में कहा, "फ्लिपकार्ट यूपीआई ग्राहकों द्वारा हमसे उम्मीद की जाने वाली विश्वसनीय कुशलता के साथ बिना किसी बाधा के यूपीआई की सुविधा और किफायत को आपस में जोड़ता है"।
आगे Aneja ने कहा, "हम ग्राहकों को ढेर सारे रिवॉर्ड्स और बेनेफिट्स जैसे सुपर कॉइन्स, ब्रांड वाउचर्स और अन्य के साथ सुरक्षित और सुविधाजनक पेमेंट ऑप्शन ऑफर करके बेस्ट-इन-क्लास कॉमर्स अनुभव प्रदान करने का वादा करते हैं।"
Flipkart UPI कैसे काम करेगा?
1. फ्लिपकार्ट यूपीआई, जो फ्लिपकार्ट ऐप के अंदर और बाहर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों भुगतनों के लिए है, शुरुआत में केवल एंड्रॉइड यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा।
2. इस सेवा का इस्तेमाल करने के लिए लोगों को पहले फ्लिपकार्ट ऐप पर UPI ID बनानी होगी। इसके बाद आप दूसरे ऐप्स पर स्विच करे बिना ही व्यापारियों और आम व्यक्तियों को भुगतन कर सकते हैं और साथ ही बिलों का भी भुगतान कर सकते हैं।
3. यह सुविधा Myntra, Flipkart Wholesale, Flipkart Health+ और Cleartrip समेत फ्लिपकार्ट ग्रुप कम्पनियों में फैलेगी।
यह भी पढ़ें: Redmi ने अचानक घटाई 6GB RAM और 5000mAh बैटरी वाले इन दो सस्ते फोन्स की कीमत, झट से कर दें ऑर्डर
4. फ्लिपकार्ट यूपीआई थर्ड-पार्टी यूपीआई ऐप्स जैसे Amazon Pay, Google Pay, Paytm और PhonePe पर निर्भरता को कम करेगा।
5. ई-कॉमर्स जायंट के अनुसार, इसके बाजार में 50 करोड़ से अधिक रजिस्टर्ड यूजर्स और लगभग 14 लाख विक्रेता हैं। इसके अलावा फरवरी में कुल 18.3 करोड़ रुपए के लिए करीब 1210 करोड़ यूपीआई लेनदेन हुए, जो पिछले साल की तुलना में 61% की बढ़ोतरी है।