flipkart announced GOAT Sale with big deals
Flipkart Goat Sale आज आधी रात को शुरु होगी लेकिन अगर आप एक फ्लिपकार्ट ब्लैक या प्लस मेंबर हैं तो आप अभी से सेल में मिलने वाले डिस्काउंट्स का फायदा उठा सकते हैं. अगर आप एक फ्लिकार्ट प्लस या ब्लैक मेंबर नहीं हैं तो आपको निराश नहीं होना चाहिए, फ्लिकार्ट की सेल के शुरु होने से पहले ही आप इस सेल में मिल रही अर्ली डील्स का फायदा उठा सकते हैं. इसमें कई स्मार्टफोन्स, लैपटॉप्स, स्मार्ट टीवी और टैबलेट्स जैसे उपकरणों पर भारी छूट मिल रही है. इन डील्स में बढ़िया डिस्काउंट के साथ ही और भी ऑफर्स मिलते हैं जिनके चलते आप और भी बचत कर सकते हैं. अगर आप भी इस सेल के शुरु होने से पहले ही कुछ डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं तो आप आराम से इस आर्टिकल में दी गई जानकारी को पढ़ कर इनका लाभ उठा सकते हैं.
4 जुलाई को शुरु होने वाली फ्लिपकार्ट GOAT सेल में लगभग हर किसी के लिए कुछ न कुछ है. चाहे आपको एक नया स्मार्टफोन खरीदना हो या एक स्मार्ट टीवी या लैपटॉप, GOAT सेल के साथ आर आराम से इन चीज़ों को बढ़िया डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं. इस सेल में Apple के iPhone 17, iPhone 17 Pro और Samsung के Samsung Galaxy S25 FE, Samsung Galaxy S25 काफी बड़ी छूट पर मिल रहे हैं.
यह सेल केवल नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स ही नहीं लेकिन नए लैपटॉप्स और टेबलेट्स पर भी काफी भारी छूट लेकर आई है. इस सेल में Moto Pad 60 Neo, Redmi Pad 2 और Samsung Galaxy Tab A11 जैसे टेबलेट्स पर भी काफी डिस्काउंट मिल रहा है. इसके साथ ही नए लैपटॉप्स जैसे Asus Vivobook 15 और Moto Book 60 Pro पर भी काफी छूट चल रही है.
यह भी पढ़ें: 4 जुलाई को शुरू हो रही Amazon Prime Day.. स्मार्टफोन्स पर Early Deals देखकर फट जाएंगी आँखें
By: Ananya Sharma (Intern)