Jio Anniversary Offer on JioBharat 4G Phones With 6 Months of Unlimited Calls and Data
रिलायंस जियो की आधिकरिक वेबसाइट पर बहुत सारे रिचार्ज प्लान पहले से ही मौजूद हैं जो ग्राहकों को कई अलग-अलग बेनिफिट्स देते हैं, जिनमें न सिर्फ कॉलिंग और डेटा की सुविधा मिलती है बल्कि कुछ तो OTT बेनिफिट्स के साथ भी आते हैं। आज भी हम आपको जियो के एक ऐसे ही प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। ये प्लान 629 रुपये का है। इस प्लान में कंपनी 5G कनेक्टिविटी के साथ कॉलिंग, डेटा और एंटरटेनमेंट के बेनिफिट्स भी दे रही है। इस प्लान में ग्राहकों को 56 दिनों की वैधता मिलती है साथ ही इसमें डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा दिया जा रहा है। OTT बेनिफिट्स की बात करें तो इस प्लान में आपको JioHotstar का मोबाइल सब्सक्रिप्शन, JioTV और JioAICloud जैसी सुविधाएं भी मिल रही हैं। आइये इस आर्टिकल के ज़रिये इस प्लान के कोर बेनिफिट्स पर एक नज़र डाल लेते हैं।
जियो के इस 629 रुपये वाले प्लान में मिलने वाले फायदों की बात करें तो इसमें आपको 112GB हाई-स्पीड डेटा दिया जा रहा है साथ ही प्लान में डेली 2GB डेटा मिल रहा है। निर्धारित डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड कम होकर 64Kbps रह जाएगी। इतना ही नहीं, इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 SMS भेजने की सुविधा भी मिल रही है जो इस प्लान को और भी खास बना रहा है। इस प्लान में एलिजिबल यूज़र्स को अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलता है। लेकिन ध्यान रह, इसके लिए ग्राहकों को 5G डिवाइस, नेटवर्क कवरेज और प्लान की एलिजिबिलिटी को फॉलो करना जरूरी है।
इस प्लान में ग्रहकों को मिल रहा है JioHotstar का मोबाइल सब्सक्रिप्शन बिलकुल मुफ्त, जिसके ज़रिये ग्राहक मोबाइल पर कंटेंट एन्जॉय कर सकते हैं। इसके साथ ही प्लान में JioTV का एक्सेस भी मिल रहा है। साथ ही JioAICloud पर 50GB फ्री क्लाउड स्टोरेज मिल रही है।
इसके आलावा, आपकी जानकारी के लिए बता दें की इस प्लान में Google Gemini का 18 महीने का Pro सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है, जिसकी कीमत 35,100 रुपये है। इस सब्सक्रिप्शन के साथ 5,000GB क्लाउड स्टोरेज और Nano Banana जैसे AI फीचर्स भी मिलेंगे। प्लान में 12 महीने का Canva Pro Lite सब्सक्रिप्शन भी फ्री में दिया जा रहा है, जिसकी कीमत 1,590 रुपये है।
यह भी पढ़ें: Airtel के 2GB डेली डेटा वाले नए प्लान की एंट्री! कीमत 1.5GB वाले प्लान से भी कम, देखें सभी बेनिफिट्स