Samsung Vision AI TV पर धमाका ऑफर: 1.59 लाख रुपये तक का TV या 1.10 लाख रुपये तक का Soundbar फ्री, कैशबैक अलग से

HIGHLIGHTS

चुनिंदा Samsung TV खरीदने पर 1,59,990 रुपये तक का Vision AI TV या 1,10,990 रुपये तक का soundbar फ्री मिलेगा!

यूजर्स को 20 प्रतिशत तक कैशबैक, ज़ीरो डाउन पेमेंट और 3 साल की वारंटी भी मिलने वाली है।

चार घंटे के अन्दर ही installation का भी दावा किया जा रहा है।

Samsung ने Diwali से पहले भारत में अपने Vision AI TVs पर नया फेस्टिव कैंपेन शुरू कर दिया है। कंपनी के ‘Big, Bigger, Biggest’ ऑफर के तहत कुछ चुनिंदा TVs की खरीद पर यूजर्स को फ्री में सैमसंग साउन्डबार के अलावा एक Vision AI TV भी मिल सकता है। इसके अलावा कैशबैक, ज़ीरो डाउन पेमेंट और खरीद के दिन ही इंस्टॉलेशन का दावा भी किया जा रहा है। सैमसंग के इस फेस्टिव धमाका में बहुत से अलग बेनेफिट भी मिल रहे हैं।

फ्री टीवी से लेकर फ्री साउन्डबार तक

Samsung के अनुसार, चुनिंदा TV खरीदने पर खरीदारों को 110990 रुपये तक का Samsung soundbar या 159990 रुपये तक का Vision AI TV फ्री में मिल सकता है। कौन-सा बेनेफिट मिलेगा, यह खरीदे गए TV मॉडल और ऑफर पर ही पूरी तरह से निर्भर करता है। हालांकि कंपनी ने अभी उन टीवी मॉडल्स की कोई लिस्ट शेयर नहीं की है, जिनपर या जिनके साथ यह ऑफर मिलने वाला है!

20 प्रतिशत तक कैशबैक का लाभ अलग से

Festive campaign में चुनिंदा मॉडल्स की खरीद पर ग्राहकों को 20 प्रतिशत तक कैशबैक का फायदा भी मिल सकता है। इसके अलावा ग्राहकों को zero down payment option और 3 साल की कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी भी मिलने वाली है। Samsung की ओर से इस ऑफर में installation service किया जा रहा है।

32-inch से 115-inch तक 72 मॉडल्स पर ऑफर ही ऑफर!

Samsung की 2026 Vision AI TV lineup में कुल 72 मॉडल्स शामिल हैं और स्क्रीन साइज़ 32-इंच से लेकर 115-इंच तक आसानी से मिल जाने वाली है। इन TVs में AI-powered picture और sound enhancements के साथ smart features भी मिलते हैं, जिन्हें movies, sports और दूसरे content के हिसाब से viewing experience बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।

Festive offers के साथ Samsung का Made for India Plus Benefits programme भी मौजूद है। इसमें Samsung TV Plus, Samsung Care+, Samsung Art+, Samsung Sound+ और Samsung Finance+ जैसी सेवाएँ शामिल हैं। Samsung TV Plus 200 से ज्यादा free streaming channels ऑफर करता है, जबकि Samsung Art+ के तहत तीन महीने का free Samsung Art Store access दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: OnePlus 16 vs Samsung Galaxy S26: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :