OnePlus 16 vs Samsung Galaxy S26: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

HIGHLIGHTS

OnePlus 16 और Samsung Galaxy S26 की तुलना।

बैटरी के मामले में One Plus ने Samsung को पछाड़ा।

कैमेरे में भी One Plus 16 का दबदबा।

OnePlus 16 vs Samsung Galaxy S26: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

OnePlus 16 कंपनी का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन है, जो हाल ही में चीनी बाजार में लॉन्च हुआ है। यह डिवाइस उत्तर अमेरिकी बाज़ारों में नहीं आ रहा है लेकिन भारत में ज़रूर आ सकता है। हालांकि, फिलहाल इस बात को लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है कि यह भारत में भी आएगा या नहीं, और ख़बरें ये भी आ रही हैं कि देश में सिर्फ Oneplus 16R लॉन्च होगा। अगर Oneplus 16 भारत में आता है तो इसे टक्कर देने वाला स्मार्टफोन Samsung Galaxy S26 होगा। प्राइस हाइक के बाद Galaxy S26 की कीमत 1 लाख रुपये के पार पहुंच गई है। अगर OnePlus 16 भारत में लॉन्च होगा, तो डिवाइस की कीमत इसी प्राइस रेंज के आसपास होगी। आइए इन दोनों फोन्स में क्या अंतर है और कौन बेहतर है यह जानने के लिए इनकी तुलना करते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

OnePlus 16 vs Samsung Galaxy S26

डिज़ाइन और डिस्प्ले

अगर डिजाइन और डिस्प्ले की तुलना करें, तो OnePlus 16 में 6.78-इंच का LTPO एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1272 x 2772 पिक्सल है। फोन में 165Hz तक का रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स तक की HBM ब्राइटनेस मिलती है।

वहीं Samsung Galaxy S26 5G में 6.3-इंच की डाइनेमिक एमोलेड डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स तक की हाई ब्राइटनेस मोड को सपोर्ट करता है। फोन में Corning Gorilla Victus 2 का प्रोटेक्शन भी दिया गया है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

प्रोसेसर की बात करें तो OnePlus 16 में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 इलीट एक्सट्रीम चिपसेट दिया गया है। फोन में 12GB और 256GB RAM के साथ 16GB और 512GB स्टोरेज विकल्प मिलते हैं। सॉफ्टवेयर के लिए फोनColorOS 17.0 पर काम करता है।

वहीं Samsung Galaxy S26 में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन जेन 8 प्रोसेसर मिलता है। स्टोरेज के लिए इस फ़ोन में 256GB और 512GB के विकल्प मौजूद हैं। इस फ़ोन में 12GB LPDDR5X रैम मिलता है। यह स्मार्टफोन एंड्राइड 16 पर आधारित सॉफ्टवेयर के साथ आता है।

कैमरे में किसका दबदबा?

कैमरे की बात करें तो OnePlus 16 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 200MP का प्राइमरी सेंसर 50MP का सेकेंडरी सेंसर और 50MP का टर्शरी टेलीफ़ोटो लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

वहीं Samsung Galaxy S26 में 50MP का मेन 12MP का अल्ट्रा-वाइड और 10MP का टेलीफ़ोटो कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी और चार्जिंग

बैटरी के मामले में OnePlus 16 आगे है। इसमें 9,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

वहीं Samsung Galaxy S26 में 4300mAh की बैटरी दी गई है। इसमें 25W फास्ट चार्जिंग, 15W वायरलेस चार्जिंग और 4.5W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

भारत में कीमत

भारत में कीमत की बात करें तो OnePlus 16 की शुरुआती कीमत 12GB और 256GB RAM स्टोरेज वेरिएंट के लिए करीब 1,00,000 रुपये होने की उम्मीद है।
वहीं Samsung Galaxy S26 की भारत में शुरुआती कीमत करीब 1,02,999 रुपये रखी गई है।

यह भी पढ़ें: Oppo K14 Plus vs iQOO Z11x vs Moto G Max: डिस्प्ले, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना


Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile