आ रहा है ‘5G का धुरंधर’, TECNO का 5G फोन 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, मिलेगा iPhone जैसा कलर!

HIGHLIGHTS

TECNO SPARK 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को लॉन्च किया जाने वाला है।

फोन को Burgundy Red और Breeze Blue कलर में लॉन्च किया जाने वाला है।

इसके सम्पूर्ण स्पेक्स और उपलब्धता की जानकारी लॉन्च के समय में ही सामने आएगी।

TECNO अपने SPARK lineup में एक और नया 5G smartphone लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने TECNO SPARK 50s 5G की पहली झलक दिखाते हुए यह पुष्टि कर दी है कि फोन को इंडिया के बाजार में 16 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इस बार कंपनी का फोकस सिर्फ कनेक्टिविटी पर नहीं बल्कि शानदार डिजाइन और स्लिम प्रोफाइल पर है। आइए जानते हैं कि फोन को लेकर क्या जानकारी सामने आई है, और अभी तक के लिए क्या जानकारी बाकी है।

नए लुक और डिजाइन में आएगा नया फोन

TECNO SPARK 50s 5G में कंपनी ने lineup के डिजाइन को थोड़ा नया किया है। फोन slim profile के साथ आएगा और इसके रियर कैमरा मॉड्यूल को भी नए अंदाज में डिजाइन किया गया है। कंपनी इसे दो color options में पेश करेगी। इनमें Burgundy Red और Breeze Blue शामिल हैं। Burgundy Red को ज्यादा गहरी और क्लासिक फिनिश के साथ लाया जाने वाला है। जबकि Breeze Blue में हल्का शेड होने वाला है और यह रिफलेक्टिव इफेक्ट देखने को मिलने वाला है।

रोजमर्रा के सभी कामों को आसानी से करेगा फोन!

TECNO के अनुसार, SPARK 50s 5G को ऐसे यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जो एक ही फोन से कम्यूनिकेशन, ऑफिस वर्क, डिजिटल पेमेंट, स्ट्रीमिंग और ट्रेवलिंग के दौरान मनोरंजन वाले सभी अन्य और अलग अलग कामों को अंजाम देते हैं।

कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी

TECNO ने फिलहाल SPARK 50s 5G के सम्पूर्ण स्पेक्स की डिटेल्स के अलावा कीमत आदि को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है, इसके अलावा फोन की सेल डिटेल्स और उपलब्धता की जानकारी भी सामने नहीं आई है। इन सभी डिटेल्स से पर्दा 16 अक्टूबर को होने वाले इंडिया लॉन्च के दौरान ही उठाया जाने वाला है।

यह भी पढ़ें: OnePlus 16 vs Samsung Galaxy S26: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :