Flipkart GOAT Sale अर्ली डील्स लाइव: iPhone 17, Galaxy S25 FE समेत इन डिवाइसेज़ पर छप्परफाड़ डिस्काउंट!

Flipkart GOAT Sale अर्ली डील्स लाइव: iPhone 17, Galaxy S25 FE समेत इन डिवाइसेज़ पर छप्परफाड़ डिस्काउंट!

Flipkart Goat Sale आज आधी रात को शुरु होगी लेकिन अगर आप एक फ्लिपकार्ट ब्लैक या प्लस मेंबर हैं तो आप अभी से सेल में मिलने वाले डिस्काउंट्स का फायदा उठा सकते हैं. अगर आप एक फ्लिकार्ट प्लस या ब्लैक मेंबर नहीं हैं तो आपको निराश नहीं होना चाहिए, फ्लिकार्ट की सेल के शुरु होने से पहले ही आप इस सेल में मिल रही अर्ली डील्स का फायदा उठा सकते हैं. इसमें कई स्मार्टफोन्स, लैपटॉप्स, स्मार्ट टीवी और टैबलेट्स जैसे उपकरणों पर भारी छूट मिल रही है. इन डील्स में बढ़िया डिस्काउंट के साथ ही और भी ऑफर्स मिलते हैं जिनके चलते आप और भी बचत कर सकते हैं. अगर आप भी इस सेल के शुरु होने से पहले ही कुछ डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं तो आप आराम से इस आर्टिकल में दी गई जानकारी को पढ़ कर इनका लाभ उठा सकते हैं.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Flipkart GOAT Sale में मिलने वाली अर्ली डील्स

4 जुलाई को शुरु होने वाली फ्लिपकार्ट GOAT सेल में लगभग हर किसी के लिए कुछ न कुछ है. चाहे आपको एक नया स्मार्टफोन खरीदना हो या एक स्मार्ट टीवी या लैपटॉप, GOAT सेल के साथ आर आराम से इन चीज़ों को बढ़िया डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं. इस सेल में Apple के iPhone 17, iPhone 17 Pro और Samsung के Samsung Galaxy S25 FE, Samsung Galaxy S25 काफी बड़ी छूट पर मिल रहे हैं.

यह सेल केवल नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स ही नहीं लेकिन नए लैपटॉप्स और टेबलेट्स पर भी काफी भारी छूट लेकर आई है. इस सेल में Moto Pad 60 Neo, Redmi Pad 2 और Samsung Galaxy Tab A11 जैसे टेबलेट्स पर भी काफी डिस्काउंट मिल रहा है. इसके साथ ही नए लैपटॉप्स जैसे Asus Vivobook 15 और Moto Book 60 Pro पर भी काफी छूट चल रही है.

किन डिवाइसेज़ पर मिल रहीं अर्ली डील्स?

  • iPhone 17 स्मार्टफोन 82,900 रुपये के प्राइस के साथ फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर लिस्टेड था और अब अर्ली डील्स के चलते यह स्मार्टफोन 70,900 रुपये का आ रहा है.
  • फ्लिपकार्ट पर iPhone 17 Pro स्मार्टफोन 1,34,900 रुपये के लिस्टेड प्राइस के साथ आता है लेकिन डील के बाद इसका प्राइस गिर कर 1,12,900 रुपये हो गया है.
  • Samsung का Samsung Galaxy S25 FE स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर पहले 59,999 रुपये का मिल रहा था लेकिन अब सेल में इसका प्राइस गिर कर केवल 47,999 रुपये रह गया है.
  • Samsung Galaxy S25 फ्लिकार्ट की वेबसाइट पर आम तौर पर 74,999 रुपये का आता है लेकिन डिस्काउंट के चलते यह स्मार्टफोन अब 69,999 रुपये का मिल रहा है.
  • Redmi Pad 2 का असल दाम 16,999 रुपये का है लेकिन सेल के बढ़िया डिस्काउंट के चलते इस का दाम अब केवल 15,999 रुपये रह गया है.

यह भी पढ़ें: 4 जुलाई को शुरू हो रही Amazon Prime Day.. स्मार्टफोन्स पर Early Deals देखकर फट जाएंगी आँखें

By: Ananya Sharma (Intern)

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile