4 जुलाई को शुरू हो रही Amazon Prime Day.. स्मार्टफोन्स पर Early Deals देखकर फट जाएंगी आँखें
Amazon Prime Day 2026 4 जुलाई को शुरू हो रही है।
इस Prime Day 2026 Sale में स्मार्टफोन्स पर धमाका ऑफर मिलेंगे।
स्मार्टफोन्स पर मिलने वाली Early Deals आपके होश उड़ा देने वाली है।
Amazon की ओर से Amazon Prime Day 2026 का आयोजन किया जाने वाला है। यह सेल कंपनी की 10वीं सेल होने वाली है। 4 जुलाई से शुरू होकर यह सेल 6 जुलाई तक चलने वाली है। इसका मतलब है कि आपको सेल में भाग लेने के लिए केवल और केवल 48 घंटे का ही समय मिलने वाला है। हालांकि, अगर आप 4 जुलाई को 12AM से सेल में भाग लेते हैं तो 6 जुलाई को 11:59PM तक आप इस सेल का लाभ ले सकते हैं। यह सेल केवल और केवल Prime Members के लिए ही आयोजित की जाने वाली है, इसका मतलब है कि अगर आपके पास Amazon Prime Membership नहीं है तो आपको इस सेल का लाभ नहीं मिलेगा। Prime Day 2026 Sale में यूं तो हजारों ब्रांडस के लाखों प्रोडक्टस पर बेहतरीन डील ऑफर मिलने वाले हैं, लेकिन स्मार्टफोन्स पर इस सेल में खास डिस्काउंट ऑफर किया जाने वाला है। आइए देखते हैं कि किन फोन्स को अमेजन सेल के दौरान सस्ते में खरीदा जा सकता है।
SurveyPrime Day पर मिलने वाले डिस्काउंट ऑफर
जानकारी मिल रही है कि सेल के दौरान लगभग लगभग हर श्रेणी के प्रोडक्टस पर आपको 80% तक का डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा नए प्रोडक्ट लॉन्च भी इसमें शामिल हैं। इतना ही नहीं, सेल के दौरान दमदार एक्सचेंज का भी लाभ उठाया जा सकता है। यह सेल आपको बैंक ऑफर से लेकर EMI ऑप्शन आदि का भी लाभ देने वाली है।
कितने में मिलेगी Prime Membership?
अगर आप सेल से पहले ही यह चाहते हैं कि इस सेल में आपको भी भाग लेने का मौका मिले तो आप इसकी मेम्बरशिप इस समय खरीद सकते हैं। इसकी वैसे तो कीमत 1499 रुपये है, लेकिन इसपर भी Amazon की ओर से डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस समय 10वीं सेल के मौके पर आपको यह मेम्बरशिप केवल और केवल 999 रुपये में एक साल के लिए मिल जाने वाली है। यानि इसमें भी आपको 500 रुपये के आसपास की बचत हो सकती है। इसके अलावा भी कंपनी के पास मेम्बरशिप के अन्य और सस्ते प्लांस हैं, जिन्हें आप कंपनी की वेबसाईट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
Amazon Prime Day 2026 में मिलने वाले बैंक ऑफर
अगर बैंक ऑफर की बात करें तो अपनी Prime Day 2026 Sale के लिए Amazon ne एसबीआई और Axis Bank Credit Cards के साथ साझेदारी की है। इन कार्ड्स के साथ आपको अलग अलग प्रोडक्ट और स्मार्टफोन्स पर 10% तक का ऑफ मिलने वाला है। हालांकि, अगर आपके पास ICICI Bank Credit Card है तो भी आपको आपको अच्छा खासा कैशबैक मिल सकता है।
Prime Day 2026 में स्मार्टफोन्स पर धमाका डील
अभी सेल को शुरू होने में कुछ घंटे का समय बचा है। ऐसे में अभी की अगर बात करें तो Amazon ने Early Deals उजागर कर दी हैं। यह डील आपको कुछ फोन्स पर धमाका डिस्काउंट और ऑफर देती नजर आ रही है। सेल में आपको बजट से लेकर प्रीमियम फोन्स भी सस्ते में मिलने वाले हैं।
अगर आप Samsung Galaxy S25 Ultra को इस सेल में खरीदते हैं तो आपको यह सेल के दौरान 84,999 रुपये के प्राइस में मिल सकता है। इसके अलावा OnePlus 13 को भी 49,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। सैमसंग गैलक्सी M47 5G के अलावा OnePlus N6 को भी देखा जाए तो यह दोनों ही फोन्स आपको सेल के दौरान 22,999 रुपये और 19,999 रुपये के प्राइस में क्रमश: मिल सकते हैं। इतना ही नहीं, अगर आप iQOO Z11x 5G को खरीदना चाहते हैं तो यह भी आपको 19,999 रुपये में मिल सकता है।
इसके अलावा अन्य बहुत से स्मार्टफोन्स पर आपको इस सेल के दौरान सबसे दमदार और कभी न भूलने वाले ऑफर डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। ऐसा कहा जा सकता है कि इन 2 दिनों के लिए जो डील आपको मिल रही हैं, वह आपको बाद में शायद ही कभी मिलने वाली हैं। ऐसे में आपको इस सेल का लाभ समय रहते ही उठाना चाहिए, अगर आप इसे मिस करते हैं तो आप एक साल के लिए Prime Day का इंतज़ार ही करने वाले हैं।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: सस्ते हो जाएंगे 25000 रुपये से कम के सभी फोन! बजट मोबाइल फोन खरीदने वालों की हो गई मौज
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
