Flipkart पर स्टूडेंट्स के लिए खास सेल, पीसी से लेकर टैब-ईयरबड्स तक पर बंपर छूट, केवल 200 रुपये में घर ले आइए लैपटॉप
Flipkart Back to Campus 2026 सेल 28 मई तक चलेगी
AI लैपटॉप, टैबलेट और ऑडियो डिवाइस पर बड़े डिस्काउंट मिल रहे हैं
स्टूडेंट्स को अतिरिक्त छूट और No-Cost EMI का फायदा मिलेगा
Flipkart ने भारत में अपनी नई ‘Back to Campus’ 2026 सेल शुरू कर दी है. यह सेल 28 मई तक चलेगी और इस बार कंपनी खास तौर पर छात्रों को टारगेट कर रही है.
Surveyसेल में AI लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्टवॉच, ईयरबड्स और कई एक्सेसरीज पर छूट दी जा रही है. कंपनी का कहना है कि आजकल पढ़ाई और प्रोडक्टिविटी के लिए AI फीचर्स वाले डिवाइस की मांग तेजी से बढ़ रही है और इसी को ध्यान में रखते हुए यह सेल लाई गई है.
AI लैपटॉप और टैबलेट पर मिल रहे ऑफर
Flipkart की इस सेल में कई बड़े ब्रांड्स के डिवाइस पर डिस्काउंट दिया जा रहा है. इनमें Apple, Samsung, ASUS, Lenovo, HP, Dell, Acer, Motorola और OnePlus जैसे ब्रांड शामिल हैं.
कंपनी के मुताबिक हाल ही में लॉन्च हुए कई डिवाइस पर भी ऑफर दिए जा रहे हैं. इनमें Apple MacBook Air M5, Samsung Galaxy Book6, Asus Vivobook 14 Core Ultra Series 3, Asus Expertbook Ultra, Lenovo Legion Pro 5, OnePlus Pad 4 और Acer Iconia Tab 5G शामिल हैं. अगर आप ऑडियो डिवाइस खरीदना चाहते हैं तो Sony, JBL, boAt और Noise के प्रोडक्ट्स पर भी डील मिल रही है.

स्टूडेंट्स को मिलेंगे अतिरिक्त फायदे
Flipkart ने इस सेल में छात्रों के लिए खास फायदे भी रखे हैं. अगर कोई छात्र अपने Student ID के जरिए Flipkart Student’s Club जॉइन करता है तो उसे चुनिंदा लैपटॉप्स पर 6,000 रुपये तक अतिरिक्त छूट मिल सकती है. इसके अलावा कंपनी 24 महीने तक No-Cost EMI का विकल्प भी दे रही है. दावा किया गया है कि EMI सिर्फ 200 रुपये प्रतिदिन से शुरू हो सकती है. कई बड़े लैपटॉप ब्रांड्स पर एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध हैं, जिससे पुराने डिवाइस देकर नया लैपटॉप सस्ते में खरीदा जा सकता है.
AI आधारित पढ़ाई पर Flipkart का फोकस
कंपनी का कहना है कि अब छात्र सिर्फ सामान्य डिवाइस नहीं बल्कि AI फीचर्स वाले स्मार्ट गैजेट्स खरीदना चाहते हैं, जो पढ़ाई, कंटेंट क्रिएशन और मल्टीटास्किंग में मदद कर सकें. Flipkart के मुताबिक यह सेल छात्रों को बेहतर और आधुनिक टेक्नोलॉजी तक आसान पहुंच देने के लिए लाई गई है.
नया विज्ञापन अभियान भी शुरू
Flipkart ने इस सेल के लिए नया विज्ञापन अभियान भी शुरू किया है. कंपनी का कहना है कि इसमें कॉलेज लाइफ और नए गैजेट्स खरीदने के उत्साह को दिखाया गया है ताकि युवा ग्राहकों को आकर्षित किया जा सके. कंपनी के मार्केटिंग और ग्रोथ वाइस प्रेसिडेंट प्रतिक शेट्टी ने कहा कि यह अभियान छात्रों की जरूरतों और उनकी टेक्नोलॉजी पसंद को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.
यह भी पढ़ें: रिस्क पर Android फोन की सिक्योरिटी, क्या आपको इस्तेमाल करना चाहिए एंटी-वायरस? समझ लें मुद्दे की बात
सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile