अगर आप आज Instagram या Facebook खोलने की कोशिश कर रहे हैं और कुछ नहीं हो रहा, तो आप अकेले नहीं हैं। आज रविवार को Meta के दोनों बड़े Platforms Instagram और Facebook एक साथ Down हो गए हैं। दुनियाभर से हजारों Users Complaints कर रहे हैं और भारत भी इससे बुरी तरह प्रभावित है।
Outage Tracking Platform Downdetector के मुताबिक भारत में Instagram पर शुरुआती एक घंटे में ही 1,200 से ज्यादा Complaints आईं और यह संख्या लगातार बढ़ रही है। बात सिर्फ India तक सीमित नहीं है, अमेरिका में Instagram पर 4,200 से ज्यादा Complaints आईं और Facebook पर 3,200 से ज्यादा।
Instagram Users की शिकायत है कि App खुल नहीं रहा, Feed Refresh नहीं हो रही, Posts और Reels Upload नहीं हो रहे और Stories डालने में भी दिक्कत आ रही है। Error Message आ रहा है कि “Sorry, something went wrong. We’re working on getting this fixed as soon as we can.”
Facebook पर दिक्कत मुख्य रूप से Desktop Website पर ज्यादा देखी जा रही है। Users को Login करने पर एक Message मिल रहा है कि उनका Account “temporarily unavailable due to a site issue” है और बाद में Try करने को कहा जा रहा है। Facebook का Mobile App कुछ Users के लिए थोड़ा बेहतर काम कर रहा है लेकिन Desktop पर लगभग सब बंद है।
जब भी Instagram Down होता है एक काम तय होता है, लोग X यानि Twitter पर चले जाते हैं यह देखने के लिए कि बाकी लोगों के साथ भी यही हो रहा है या सिर्फ मेरे साथ। आज भी यही हुआ। X पर InstagramDown और FacebookDown Trending हो गए और Memes की एक पूरी नई Series शुरू हो गई।
ℹ️ Note: Meta platforms including Instagram and Facebook are currently experiencing international outages; incident not related to country-level internet disruptions or filtering #InstagramDown #FacebookDown pic.twitter.com/XUp3YqjMaN
— NetBlocks (@netblocks) July 19, 2026
Netblocks ने भी Confirm किया कि यह Outage International Level का है और इसका किसी देश में Internet Filtering या Blocking से कोई संबंध नहीं है।
everyone rushing to twitter to see if instagram is down pic.twitter.com/JsQIWQ8p62
— luke (@roughlybearly) July 19, 2026
अभी तक कुछ नहीं। Meta की तरफ से इस Outage का कारण बताने वाला कोई Official Statement नहीं आया है। यह भी Clear नहीं है कि Services कब तक पूरी तरह Restore होंगी।
यह भी पढ़ें: Realme C100x vs Samsung Galaxy F70e vs Moto G37 Power: डिज़ाइन, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना