भारत में कब लॉन्च हो रही Elon Musk की ‘स्टारलिंक’, देखें इंडिया प्राइस से लेकर डेटा प्लान्स और अन्य की सम्पूर्ण डिटेल्स
Elon Musk की और से Starlink Service को इंडिया के बाजार में जल्द लॉन्च किया जा सकता है, अभी की बात करें तो यह सेवा दुनिया भर के कई देशों में मिल रही है। अब ऐसा कहा जा रहा है कि भारत में भी इस सेवा को जल्द शुरू किया जा सकता है। सरकार की ओर से कंपनी को हरी झंडी भी मिल गई है। अब लीक और रुमर्स की और से सामने आ रहा है कि बेहद जल्द ही इंडिया में यह सेवा लॉन्च की जाने वाली है।
आइये जानते है कि इंडिया में स्टारलिंक सेवा के लिए कितना प्राइस देना होगा, डेटा की स्पीड क्या होने वाली है, इसके अलावा असल रिलीज़ क्या हो सकती है, और सेवा को कब से उपलब्ध करा दिया जाने वाला है। यहाँ आपको सभी डिटेल्स पर एक एक जानकारी मिलने वाली है।
Starlink India Price क्या हो सकता है?
आइये जानते हैं कि Starlink की सेवा का इंडिया प्राइस क्या हो सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि इंडिया के बाजार में एलन मस्क अपनी इस सेवा के लिए इंडिया में 30000 उर्पये के आसपास ले सकते हैं। हलांकि, यह फर्स्ट टाइम सेटअप के लिए दिया जाने वाला प्राइस होने वाला है। इसके अलावा ऐसा भी माना जा रहा है कि महीने के खर्च के तौर पर Starlink Service के लिए आपसे 3300 रुपये महीने लिए जा सकते हैं। हालाँकि, ऐसा भी माना जा रहा है कि अलग अलग स्थान पर कीमत अलग अलग हो सकती है।
Starlink Servive Availability क्या हो सकती है?
उपलब्धता के बात करें तो ऐसा कहा जा रहा है कि कुछ अप्रूवल अभी भी पेंडिग हैं, इन्हें लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि जल्द ही यह भी क्लियर हो सकते हैं। ऐसे में ऐसा माना जा रहा है कि इस साल के आखिरी क्वार्टर में स्टारलिंक की सेवाओं को इंडिया के बाजार में लॉन्च किया जा सता है। देश में केवल २ मिलियन कनेक्शन ही मिलने वाले हैं।
क्या होने वाली है Starlink Internet Speed?
आइये अब जानते है कि आखिर Starlink Service की इंडिया में क्या इन्टरनेट स्पीड हो सकती है। असल में जानकादी मिल रही है कि इस Satellite Internet Service 25Mbps से 220Mbps के बीच हो सकती है।