जल्द लॉन्च हो सकता है mAadhaar का बाप.. अड्रेस और फोन नंबर चेंज करना बन जाएगा बच्चों का खेल, कुछ मिनट में होंगे सब काम
सरकार जल्द ही एक ऐसा ऐप लॉन्च करने जा रही है जो सभी भारतीय नागरिकों के लिए आधार से जुड़ी सभी समस्याओं को एक ही झटके में दूर कर देने वाली है। UIDAI (Unique Identification Authority of India) एक नया e-Aadhaar मोबाइल ऐप लाने की तैयारी में है, जो Android और iOS दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। यह ऐप नागरिकों की डेट ऑफ बर्थ, मोबाइल नंबर और अड्रेस जैसी सभी जानकारी को बड़ी ही आसानी से अपडेट करने की सुविधा एक ही जगह पर देने वाला है, इसके बाद आपको किसी भी Aadhaar Seva Kendra या सरकारी दफ्तर जाने की जरूरत नहीँ है। आप अपने मोबाईल पर ही सभी इस तरह के काम कर सकते हैं।
नया e-Aadhaar ऐप क्या है?
UIDAI की यह नई पहल फिलहाल डेवलपमेंट स्टेज में है, इसका मतलब है कि इसे अभी के लिए रिलीज नहीं किया गया है, हालांकि आने वाले कुछ समय में इसे रिलीज क्या जा सकता है,ऐसा सामने आ रहा है कि इसे 2025 के अंत तक आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया जाएगा। इस ऐप का मकसद Aadhaar से जुड़ी जानकारियों को अपडेट करने की झंझट भरी प्रक्रिया को पूरी तरह से डिजिटल बनाना है। इसका मतलब है कि अब आपको बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए Aadhaar केंद्रों पर नहीं जाना पड़ेगा। इसके साथ साथ अगर मोबाईल पर सभी कुछ उपलब्ध हो जाता है तो आपका काम सबसे ज्यादा आसान हो जाने वाला है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और फेस रिकग्निशन से होगा काम
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नया e-Aadhaar ऐप AI (Artificial Intelligence) और Face Recognition Technology से लैस होगा। इसका मतलब है कि यूजर्स अपनी पहचान सीधे मोबाइल कैमरे के जरिए वेरिफाई कर सकेंगे। यह न केवल प्रक्रिया को तेज़ बनाएगा बल्कि आइडेंटिटी फ्रॉड (Identity Fraud) की संभावना को भी काफी हद तक खत्म करेगा।
कैसे करेगा काम नया e-Aadhaar ऐप
ऐप को इस तरह डिजाइन किया जा रहा है कि यह नागरिकों की पहचान से जुड़ी जानकारी आधिकारिक सरकारी दस्तावेजों से स्वतः प्राप्त कर सके। उदाहरण के लिए, यह डेटा जन्म प्रमाण पत्र, PAN कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, और राशन कार्ड से ऑटोमैटिकली फेच कर सकेगा। इससे हर व्यक्ति का सरकारी डेटा एक जगह लिंक हो जाएगा और बार-बार डॉक्यूमेंट अपलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
कब लॉन्च होगा नया ऐप?
e-Aadhaar ऐप को लेकर पहली रिपोर्ट अगस्त 2025 में सामने आई थी। फिलहाल UIDAI की ओर से इसकी लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसे 2025 के अंत तक या 2026 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च के बाद यह ऐप mAadhaar की तुलना में ज्यादा एडवांस्ड, तेज़ और सिक्योर वर्ज़न के रूप में काम करेगा।
क्यों खास है e-Aadhaar ऐप
यह नया ऐप भारत के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इससे नागरिकों को Aadhaar से जुड़ी सेवाओं के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सभी अपडेट्स, चाहे वह पता बदलना हो या मोबाइल नंबर लिंक करना, बस कुछ क्लिक में पूरे हो जाएंगे। साथ ही, AI आधारित सिक्योरिटी फीचर्स लोगों के डेटा को पहले से कहीं अधिक सुरक्षित बनाएंगे।
इस तरह, UIDAI का e-Aadhaar ऐप देश के डिजिटल इकोसिस्टम को एक नए स्तर पर ले जाने वाला साबित हो सकता है। यह न केवल सुविधा बढ़ाएगा बल्कि नागरिकों और सरकार के बीच की प्रक्रियाओं को भी तेज़, पारदर्शी और भरोसेमंद बनाएगा।