Digit.in

Masked Aadhaar Card: हर किसी को न दें असली ID, लग सकती है लाखों की चपत, इस्तेमाल करें ये खास तरीका

Highlights

Masked Aadhaar 'यूनिक आइडेंटिटी अथॉरिटी ऑफ इंडिया' (UIDAI) द्वारा पेश किया गया एक फीचर है।

यह प्राइवेसी को सुरक्षित रखने और आपके आधार नंबर का गलत इस्तेमाल होने से रोकने के लिए इस्तेमाल होता है।

इसमें आवश्यक डेमोग्राफिक डिटेल्स जैसे नाम, फ़ोटो और QR कोड को साफ देखा जा सकता है।

Masked Aadhaar Card: हर किसी को न दें असली ID, लग सकती है लाखों की चपत, इस्तेमाल करें ये खास तरीका

Masked Aadhaar 'यूनिक आइडेंटिटी अथॉरिटी ऑफ इंडिया' (UIDAI) द्वारा पेश किया गया एक फीचर है। इसे प्राइवेसी को बढ़ाने और आधार की जानकारी का खुलासा होने से रोकने के लिए पेश किया गया था। एक मास्क्ड आधार में आधार संख्या के कुछ अंक मास्क्ड यानि छिपे रहते हैं, जबकि आवश्यक डेमोग्राफिक डिटेल्स जैसे नाम, फ़ोटो और QR कोड को साफ देखा जा सकता है।

आधार 12 अंकों की एक यूनिक पहचान संख्या होती है जिसे UIDAI द्वारा यूजर्स के बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक डेटा के आधार पर जारी किया जाता है।

Masked Aadhaar क्या है?

दूसरे शब्दों में कहें तो एक मास्क्ड आधार आपके आधार कार्ड का ही एक वर्जन है जिसमें आपके आधार नंबर के पहले 8 अंकों को 'X' से रिप्लेस कर दिया जाता है। यह आपकी प्राइवेसी को सुरक्षित रखने और आपके आधार नंबर का गलत इस्तेमाल होने से रोकने के लिए किया जाता है। ज्यादातर संस्थाओं द्वारा इसे स्वीकार किया जाता है।

अगर आपको किसी के साथ अपना आधार नंबर शेयर करने की जरूरत पड़ती है तो आप अपना पूरा आधार नंबर देने की बजाए मास्क्ड आधार शेयर कर सकते हैं। इससे आपको अपनी प्राइवेसी को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी।

Download Masked Aadhaar Card

मास्क्ड आधार कैसे डाउनलोड करें?

  • UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाएं।
  • यहाँ "My Aadhaar" सेक्शन पर जाकर "Download Aadhaar" पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आप आधार डाउनलोड पेज पर पहुँच जाएंगे।
  • यहाँ अपना 12 अंकों की आधार संख्या या 16 अंकों की वर्चुअल आईडी (VID) डालें और साथ ही अन्य आवश्यक डिटेल्स जैसे अपना पूरा नाम, पिन कोड और सिक्योरिटी कोड भी डालें।
  • अब, “Select your preference” सेक्शन में “Masked Aadhaar” ऑप्शन को चुनें।
  • अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त करने का ऑप्शन चुनें।
  • प्राप्त हुआ OTP डालें और वेरिफिकेशन प्रक्रिया को पूरा करें।
  • इसके बाद आप अपने मास्क्ड आधार को PDF के तौर पर डाउनलोड कर सकेंगे जो पासवर्ड से प्रोटेक्टेड रहेगा।

ध्यान दें कि अपने मास्क्ड आधार डॉक्यूमेंट को सुरक्षित रखना आवश्यक है और उसे अनजान या अनधिकृत लोगों के साथ साझा न करें।

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles