देशभर के मोबाइल यूजर्स के लिए चेतावनी! ऐसे कॉल से रहें सावधान, DoT ने किया अलर्ट
DoT ने +91 वाली फर्जी इंटरनेशनल कॉल्स को लेकर चेतावनी जारी की
साइबर ठग Caller ID Spoofing तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं
सरकार ने लोगों से Sanchar Saathi पर शिकायत करने को कहा
Department of Telecommunications यानी DoT ने देशभर के मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है. सरकार ने चेतावनी दी है कि अगर किसी कॉल में खुद को इंटरनेशनल कॉल बताया जा रहा है लेकिन नंबर +91 से शुरू हो रहा है, तो यूजर्स को तुरंत सतर्क हो जाना चाहिए.
SurveyDoT के मुताबिक +91 भारत का Country Code है और असली विदेशी कॉल हमेशा उसी देश के कोड के साथ दिखाई देती है जहां से कॉल की जा रही होती है. ऐसे में +91 के साथ आने वाली “इंटरनेशनल कॉल” बड़ा धोखा हो सकती है. सरकार ने यह चेतावनी ऐसे समय जारी की है जब देशभर में Spoofed Calls और टेलीकॉम फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं.
Caller ID Spoofing से हो रहा नया फ्रॉड
DoT ने X पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि अगर +91 नंबर से कोई कॉल खुद को इंटरनेशनल बता रही है, तो यह पहला Red Flag माना जाना चाहिए. सरकार के मुताबिक साइबर ठग अब Caller ID Spoofing तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं. इस तकनीक की मदद से वे फोन नंबर बदलकर उसे भरोसेमंद दिखाने की कोशिश करते हैं ताकि लोग आसानी से जाल में फंस जाएं.

कई मामलों में ठग खुद को बैंक अधिकारी, टेलीकॉम विभाग, कूरियर कंपनी या पुलिस अधिकारी बताकर लोगों को डराने की कोशिश करते हैं. इन कॉल्स का मकसद लोगों में घबराहट पैदा करना होता है ताकि वे जल्दबाजी में अपनी निजी जानकारी साझा कर दें.
कैसे चुराई जाती है आपकी जानकारी?
सरकारी एडवाइजरी के अनुसार ऐसे फ्रॉड कॉल्स का इस्तेमाल अक्सर बैंक फ्रॉड और पहचान चोरी के लिए किया जाता है. साइबर अपराधी लोगों से OTP, बैंक डिटेल, पासवर्ड और दूसरी संवेदनशील जानकारी हासिल करने की कोशिश करते हैं.
कई मामलों में लोगों को फर्जी SIM बंद होने की धमकी दी जाती है. कुछ यूजर्स को नकली पार्सल केस या कानूनी कार्रवाई का डर दिखाया जाता है. कुछ कॉल्स में लोगों को फर्जी लिंक पर भेजा जाता है या नकली सपोर्ट सर्विस से जोड़ दिया जाता है.
DoT ने यूजर्स को क्या सलाह दी?
- DoT ने लोगों से कहा है कि किसी भी अनजान नंबर पर निजी जानकारी साझा न करें.
- अगर कोई संदिग्ध कॉल आए तो सावधानी बरतें और जल्दबाजी में कोई फैसला न लें.
- सरकार ने लोगों से ऐसे नंबरों की शिकायत करने को भी कहा है.
Sanchar Saathi पर कर सकते हैं शिकायत
Sanchar Saathi प्लेटफॉर्म के जरिए यूजर्स संदिग्ध कॉल्स और टेलीकॉम फ्रॉड की शिकायत कर सकते हैं. इस सरकारी प्लेटफॉर्म पर चोरी हुए फोन ब्लॉक करने और दूसरी डिजिटल सुरक्षा सेवाएं भी उपलब्ध हैं. सरकार लगातार साइबर सुरक्षा और टेलीकॉम फ्रॉड को लेकर जागरूकता अभियान चला रही है ताकि लोग ऐसे स्कैम से बच सकें.
यह भी पढ़ें: रिस्क पर Android फोन की सिक्योरिटी, क्या आपको इस्तेमाल करना चाहिए एंटी-वायरस? समझ लें मुद्दे की बात
सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile