दिल्ली सरकार का बड़ा तोहफा! अब मेट्रो ही नहीं बस टिकट भी WhatsApp से कर सकेंगे बुक, जानें कैसे

Highlights

दिल्ली सरकार अब दिल्ली NCR में DTC बसों के लिए WhatsApp-आधारित टिकटिंग सिस्टम की घोषणा करने वाली है।

DMRC डिजिटल टिकटिंग प्रक्रिया को आसान बनाने वाली पहली मेट्रो रेल सर्विस है।

उम्मीद है कि दिल्ली बसों के लिए व्हाट्सएप के जरिए टिकटिंग की सुविधा 2024 के शुरुआती हफ्तों में उपलब्ध होगी।

दिल्ली सरकार बहुत जल्द दिल्ली NCR में चलने वाली दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (DTC) के लिए एक WhatsApp-आधारित टिकटिंग सिस्टम की घोषणा करने वाली है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के बाद अब DTC ने भी यह फैसला ले लिया है। वर्तमान में दिल्ली मेट्रो के यात्री व्हाट्सएप और अन्य ऐप्स के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं।

DMRC डिजिटल टिकटिंग प्रक्रिया को आसान बनाने वाली पहली मेट्रो रेल सर्विस है। शुरुआत में यह सर्विस दिल्ली मेट्रो में शुरू हुई थी और फिर गुरुग्राम और नोएडा समेत दिल्ली NCR के सभी क्षेत्रों में फैल गई।

उम्मीद है कि दिल्ली बसों के लिए व्हाट्सएप के जरिए डिजिटल टिकटिंग की सुविधा यात्रियों के लिए 2024 के शुरुआती हफ्तों में उपलब्ध होगी। हालांकि, सटीक तारीख अभी सामने नहीं आई है।

WhatsApp के जरिए टिकट बुक करने की प्रक्रिया

दिल्ली मेट्रो सर्विस और डिजिटल टोकनों के लिए व्हाट्सएप पर +919650855800 नंबर पर एक साधारण 'Hi' का मेसेज भेजा जाता है या फिर मेट्रो स्टेशनों पर दिए गए QR कोड को स्कैन करके भी आप टिकट खरीद सकते हैं। 

इसके लिए आपको अपनी भाषा चुनकर 'Buy Ticket' पर क्लिक करना होगा, साथ ही यूजर को सोर्स और डेस्टिनेशन डिटेल्स डालना भी जरूरी है। इसके बाद टिकट के नंबर चुनें और भुगतान को पूरा करें। हालांकि, व्हाट्स टिकट बुकिंग के लिए आपको कैंसल करने का ऑप्शन नहीं मिलता। 

उम्मीद है कि दिल्ली सरकार दिल्ली NCR में बस टिकट बुक करने के लिए भी यात्रियों के लिए ऐसा ही व्हाट्सएप फोन नंबर लॉन्च करेगी। इसके लिए भुगतान UPI या क्रेडिट और डेबिट कार्ड्स के जरिए किया जाएगा।

DMRC की तरह टिकटों की ऑनलाइन खरीद के लिए कैंसल करने का ऑप्शन उपलब्ध नहीं होगा और टिकट बुकिंग क्षमता प्रति यूजर के आधार पर सीमित होगी।

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles