भारत में सभी के लिए फ्री हुआ ChatGPT Go, देखें कौन और कैसे कर सकता है इस्तेमाल
OpenAI ने अपने यूजर्स के लिए एक शानदार तोहफा दिया है, आज से ChatGPT Go Plan भारत में पूरे एक साल के लिए फ्री कर दिया गया है। आज से भारतीय यूजर्स बिना किसी भी सब्सक्रिप्शन के ChatGPT Go को ऐक्टिवेट कर सकते हैं और इसके सभी दमदार और अपग्रेडेड फीचर्स का फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं। आमतौर पर यह प्लान लगभग $5 प्रति माह (लगभग 400 रुपये के प्राइस) में आता है, लेकिन अब OpenAI ने इसे भारतीय यूजर्स को बिल्कुल ज़ीरो कॉस्ट पर उपलब्ध करा दिया है। यह कदम इस बात का संकेत है कि भारत अब OpenAI के लिए एक प्रमुख मार्केट बन चुका है, और कंपनी यहां अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है।
SurveyChatGPT Go प्लान को फ्री वर्ज़न और प्रो वर्ज़न के बीच रखा गया है। इसमें फ्री वर्ज़न की तुलना में कई बेहतर फीचर्स दिए गए हैं, जैसे कि फास्ट परफॉर्मेंस, ज्यादा यूसेज लिमिट, और क्रिएटिव टूल्स तक एक्सेस।
दमदार फीचर्स के साथ आता है ChatGPT Go
अगर आप अब तक ChatGPT का फ्री वर्ज़न यूज़ कर रहे थे, तो Go प्लान में आपको काफी फर्क महसूस होगा। इसमें GPT-5 के ज्यादा बेहतर जवाब, लंबी बातचीत की सुविधा, और फाइल अपलोड करके एनालिसिस करने का ऑप्शन भी मिलता है। इसके अलावा, अब आप सीधे ChatGPT में इमेज भी जेनरेट कर सकते हैं। एक और शानदार फीचर है मेमोरी, जिसके जरिए ChatGPT आपकी पसंद और पुरानी बातचीत को याद रखकर समय के साथ और पर्सनलाइज़्ड जवाब देने लगता है।

ChatGPT Go Plan को फ्री में कैसे एक्टिवेट करें
- ChatGPT की वेबसाइट या ऐप खोलें और लॉगिन करें।
- प्रोफाइल पिक्चर पर टैप करें और Upgrade your plan या Settings > Subscription पर जाएं।
- ChatGPT Go ऑप्शन का चुनाव करें।
- पेमेंट स्क्रीन पर आपको 399 रुपये/महीना की जगह ₹0/12 महीने लिखा दिखेगा।
- Upgrade to Go पर क्लिक करें।
- OpenAI द्वारा भेजे गए OTP से मोबाइल नंबर वेरिफाई करें।
- कार्ड या UPI डिटेल भरें (कोई पैसा नहीं कटेगा)।
- बस! अब आपका ChatGPT Go प्लान अगले 12 महीनों के लिए फ्री एक्टिव हो जाएगा।
सभी फीचर के साथ नहीं आता है ChatGPT Go
ध्यान देने वाली बात यह है कि Go प्लान में API एक्सेस, Sora वीडियो जेनरेशन या Pro के सभी एडवांस फीचर्स नहीं मिलते, लेकिन इसके बावजूद आपको GPT-5 की पावर, इमेज क्रिएशन, डॉक्यूमेंट एनालिसिस, और तेज़ जवाबों का अनुभव बिल्कुल मुफ्त में मिलेगा।
Ashwani Kumar
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile