BSNL ने बजा दी Airtel-Jio की बैंड.. केवल 61 रुपये में पेश कर दिया ऐसा धाकड़ प्लान, बेनिफिट गिनते गिनते उम्र निकल जायेगी
क्या आपको टीवी देखना पसंद है? अगर हां, तो हर महीने आपको 200 से 300 रुपये तक का रिचार्ज कराना पड़ता होगा। वहीं अगर आप OTT प्लेटफॉर्म्स या HD चैनल्स का सब्सक्रिप्शन लेते हैं, तो यह खर्च 600 से 1000 रुपये तक पहुंच सकता है। लेकिन सोचिए, अगर आपको सिर्फ 61 रुपये में पूरे महीने 1000 चैनल्स फ्री देखने को मिलें, तो कैसा रहेगा? यह कोई सपना नहीं, बल्कि BSNL का एक खास प्लान है, जो आपके खर्चे को काफी हद तक कम कर सकता है। इस प्लान की मदद से आप कम पैसों में अपने पसंदीदा टीवी शोज़, सीरियल्स और फिल्मों का मज़ा ले सकते हैं।
अपनी किस सेवा के साथ BSNL कम कर सकता है आपका खर्च?
IFTV का मतलब है Integrated Fibre TV और BiTV यानी Bharat Internet TV। यह BSNL की डिजिटल टीवी और OTT सर्विस है। इसी के माध्यम से BSNL आपके खर्च को बेहद ही ज्यादा कम कर रहा है, इस सर्विस में आपको 500 से ज्यादा लाइव SD और HD चैनल्स का एक्सेस मिलता है। इसमें हिंदी, इंग्लिश के साथ-साथ क्षेत्रीय भाषाओं के चैनल भी शामिल हैं।
OTT Platforms का एक्सेस भी साथ लाती है ये सेवा
इतना ही नहीं, इस पैक में आपको Netflix, Amazon Prime Video, Disney+ Hotstar जैसे पॉपुलर OTT प्लेटफॉर्म्स की भी सुविधा दी जाती है। यानी आप अपने पसंदीदा शोज़, वेब सीरीज और फिल्मों का मज़ा एक ही जगह ले सकते हैं। इस प्लान की शुरुआती कीमत सिर्फ 61 रुपये प्रति माह है। BSNL ने खुद इस प्लान की जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट X (Twitter) पर शेयर की है।
कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं BSNL की ये धांसू सेवा
BSNL ने इस सर्विस को शुरू करने का आसान तरीका भी बताया है। सबसे पहले आपको 18004444 नंबर पर WhatsApp के जरिए संपर्क करना होगा। चैट में Hi लिखकर भेजें। इसके बाद आने वाले मेन्यू से Activate IFTV का ऑप्शन का चुनाव करें। इसके बाद आपकी सर्विस एक्टिवेट हो जाएगी और आप IFTV का आनंद ले पाएंगे।
सेवा को शुरू करने से पहले जान लें ये जरुरी बातें
इस सर्विस का उपयोग करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना जरूरी है। सबसे पहले आपके पास BSNL Bharat Fiber (FTTH) कनेक्शन होना चाहिए, क्योंकि यह सर्विस सिर्फ BSNL फाइबर नेटवर्क पर ही काम करती है। इसके अलावा आपके पास एक्टिव ब्रॉडबैंड प्लान होना चाहिए ताकि आपको बेहतर और स्थिर इंटरनेट स्पीड मिल सके।
IFTV का इस्तेमाल करने के लिए आपके पास स्मार्ट टीवी, Android TV या Fire Stick जैसे डिवाइस होने चाहिए। इस सर्विस के लिए कोई अलग सेट-टॉप बॉक्स नहीं दिया जाता। आपको अपने टीवी पर Skypro या PlayboxTV ऐप इंस्टॉल करना होगा और फिर FTTH नंबर से लॉगिन करके सर्विस शुरू करनी होगी। ध्यान दें कि यह सर्विस केवल BSNL नेटवर्क से कनेक्ट होने पर ही काम करेगी।
BSNL के इस 61 रुपये के प्लान में क्या मिलता है?
BSNL का यह 61 रुपये वाला IFTV प्लान न सिर्फ टीवी देखने का खर्च कम करता है, बल्कि आपको OTT प्लेटफॉर्म्स की प्रीमियम कंटेंट तक भी आसान और सस्ता एक्सेस देता है। अगर आप कम बजट में ढेरों चैनल्स और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सर्विसेज का मज़ा लेना चाहते हैं, तो यह प्लान आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है।