Digit.in

बैटरी चार्ज करने की नहीं होगी टेंशन, इस स्कीम के साथ लॉन्च होगा नया इलैक्ट्रिक स्कूटर

Highlights

Bounce Infinity को 2 दिसंबर को किया जाएगा लॉन्च

Rs 499 में प्री-बुक कर सकेंगे Bounce Infinity

डिस्चार्ज हुई बैटरी को कर सकेंगे स्वैप

बैटरी चार्ज करने की नहीं होगी टेंशन, इस स्कीम के साथ लॉन्च होगा नया इलैक्ट्रिक स्कूटर

अगर आपने भी एक नया इलैक्ट्रिक स्कूटर (new electric scooter) लेने के मन बना लिया है तो आपके लिए एक अच्छी खबर (news) है। देश की जानी-मानी कंपनी बाउंस (Bounce) 2 दिसंबर को अपना नया इलैक्ट्रिक स्कूटर Bounce Infinity लॉन्च करने वाली है जिसे आप Rs 499 में प्री-बुक कर सकेंगे। स्कूटर की प्री-बुकिंग (pre-book electric scooter) लॉन्च के साथ ही शुरू हो जाएगी। यह 'मेड इन इंडिया' इलेक्ट्रिक स्कूटर है और इसमें अडवांस इक्विपमेंट्स के अलावा इंटेलिजेंट फीचर्स भी दिए जा रहे हैं। स्कूटर की सबसे खास बात की बात करें तो इसे चलाने वालों (scooter riders) को बैटरी या चार्जिंग की टेंशन नहीं रहेगी।

डिस्चार्ज हुई बैटरी को कर सकेंगे स्वैप

स्कूटर खरीदने वाले ग्राहकों को बैटरी चार्ज करने और रेंज की चिंता नहीं करनी होगी क्योंकि इसके लिए कंपनी ने एक खास स्कीम निकाली है जिसका नाम 'Battery as a service' रखा गया है। इसमें कस्टमर्स को स्कूटर खरीदते वक्त बैटरी के पैसे देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस ऑप्शन के साथ बाउंस इनफीनिटी स्कूटर (Infinity Scooter) खरीदने वाले ग्राहक बैटरी के डिस्चार्ज होने पर उसे बाउंस बैटरी के स्वैपिंग सेंटर्स से चार्ज्ड बैटरी के बदले एक्सचेंज कर सकेंगे। इससे कस्टमर्स रेंज के साथ ही इलेक्ट्रिक स्कूटर (charge electric scooter) को चार्ज करने की चिंता नहीं होगी। 

Bounce Infinity

इस स्कीम के तहत स्कूटर की कीमत में 40 से 50 प्रतिशत की कमी भी आएगी। यूजर्स को केवल उस समय ही पैसे देने होंगे जब उन्हें बैटरी स्वैप करना होगा। कम खर्च के कारण बाउंस इनफिनिटी स्कूटर (Bounce Infinity scooter) ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच बना पाएगा। ग्राहकों को बैटरी स्वैपिंग स्टेशन को खोजने में परेशानी न हो इसके लिए कंपनी अपने बैटरी स्वैपिंग नेटवर्क को भी बढ़ा रही है। इस वक्त कंपनी के पास 170 से ज्यादा लोकेशन्स पर बैटरी स्वैपिंग स्टेशन मौजूद है। आने वाले समय में इनमें और भी इजाफा देखने की उम्मीद है अब तक कंपनी की EV रेंज ने 2 करोड़ किलोमीटर का सफर तय किया है और इस दौरान सफलतापूर्वक 5 लाख से ज्यादा बैटरी स्वैप्स किए जा चुके हैं। 

इसका शानदार डिज़ाइन और लुक

बाउंस इनफिनिटी के फीचर्स की बात करें तो इसके डिजाइन को काफी ऐरोडाइनैमिक रखा गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में कंपनी राउंड हेडलैंप्स, रेट्रो-स्टाइल फ्रंट फेंडर, एलसीडी इंस्ट्रूमेंटट कंसोल, सिंगल पीस सीट, स्पोर्टी अलॉय वील्ज, मजबूत ग्रैब रेल और स्लीक टेल लैंप ऑफर कर रही है। यह ई-स्कूटर सिंगल-टोन कलर वेरियंट में ऑफर किया जा सकता है। स्कूटर में कंपनी हब-माउंटेड मोटर ऑफर करने वाली है। इसके फ्रंट में टेलिस्कोपिक और रियर में ड्यूल सस्पेंशन दिए गए हैं। फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक बीह दिए गए हैं। यह भी पढ़ें: Jio, Airtel, Vi के प्लांस के मुकाबले BSNL के ये प्लांस हैं ज्यादा तगड़े, डेली बेनेफिट्स गिनते रह जाएंगे

Digit Hindi

Digit Hindi

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

View full profile

Recommended Articles