Digit.in

फोन पर बात करते करते भी खाली हो सकता है बैंक अकाउंट? इसलिए इन स्टेप्स पर गौर करें

Highlights

बैंकिंग फ्रॉड आजकल आम बात हो गई है

सभी बैंकों के ग्राहकों को बार-बार चेतावनी दी जा रही है

जागरूक रहने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए

फोन पर बात करते करते भी खाली हो सकता है बैंक अकाउंट? इसलिए इन स्टेप्स पर गौर करें

Beware of online KYC fraud and links to avoid Bank Scam: आजकल, ऑनलाइन बैंकिंग की सभी गतिविधियाँ की जाती हैं। नेटबैंकिंग की मदद से मनी ट्रांसफर, केवाईसी अपडेट जैसे कामों को बड़ी ही आसानी से किया जा सकता है। इस नेटबैंकिंग को एक उपकरण के रूप में इस्तेमाल करते हुए साइबर अपराधियों का दायरा बढ़ गया है। लोगों को बेवकूफ बनाने वाले उनके बैंकों से लाखों रुपये चुरा रहे हैं, ऐसा भी कह सकते है कि धोखे से आपके बैंक से पैसे निकाल रहे हैं। 

भारतीय स्टेट बैंक एक बार फिर ग्राहकों को बैंक धोखाधड़ी के प्रति सचेत कर रहा है। बैंक ने ग्राहकों को फेक मैसेज से बचने की सलाह दी है। भारत के सबसे बड़े बैंक ने कहा है कि किसी भी तरह का मैसेज फेक हो सकता है। किसी भी मैसेज को फेक कहा जा सकता है, इसके लिए कोई डेफनिशन नहीं है कि आखिर किस तरह का मैसेज फेक होगा।  

SBI ने जानकारी दी है कि अगर बैंक की ओर से कोई आधिकारिक संदेश भेजा जाता है, तो वह SBI या SB से शुरू होता है, जैसे SBIBNK, SBIINB, SBIPSG, SBINO। इनके अलावा किसी भी अन्य स्रोत से केवाईसी अपडेट या बैंकिंग गतिविधियों से संबंधित किसी भी तरह के मैसेज से बचना हो इस फेस्टिव दौर में आपके लिए सही रहने वाला है। 

आप 1800-11-1211 पर कॉल करके यह भी पता लगा सकते हैं कि कोई मैसेज फर्जी तो नहीं है। यह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का कस्टमर केयर नंबर है, जो 24X7 यूजर्स को सर्विस देता नजर आता है। 

एक बात का ध्यान रखें कि भारतीय स्टेट बैंक लंबे समय से ग्राहकों को जागरूक करने का काम कर रहा है। इसके बावजूद कई लोग इस बैंकिंग फ्रॉड का शिकार हो रहे हैं। एसबीआई ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए विभिन्न माध्यमों से मीडिया में ग्राहकों को संदेश भेज रहा है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

View full profile

Recommended Articles