सस्पेंस, कॉमेडी वाली वेब सीरीज़ देखनी है तो ज़रूर देखें ये ऑप्शन्स

HIGHLIGHTS

कॉमेडी वेब सीरीज़ देखनी है तो गुल्लक देखें

सस्पेंस व एक्शन वाली स्पेशल ओप्स डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखें

इस हफ्ते देखें ये दिलचस्प वेब सीरीज़

सस्पेंस, कॉमेडी वाली वेब सीरीज़ देखनी है तो ज़रूर देखें ये ऑप्शन्स

आज तक हमने आपके साथ कई तरह की वेब सिरीज़ और फिल्मों की लिस्ट साझा की है जो शायद आपको पसंद भी आई हों। ऐसी ही कुछ वेब सीरीज़ में से आज हमने कुछ सस्पेंस भरी और कुछ कॉमेडी वेब सीरीज़ को निकाला है जो देखने में काफी मज़ा आने वाला है। तो चलिए जानते हैं इन चार दिलचस्प वेब सीरीज़ के नाम…

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

यह भी पढ़ें: Flipkart पर बस कुछ देर में शुरू होगी Realme 9 Pro 5G की सेल, जानें क्या है कीमत

Gullak

अगर आप कॉमेडी ड्रामा पसंद करते हैं तो आपको ज़रूर गुल्लक देखनी चाहिए। इस शॉ में एक मिश्रा परिवार की बढ़िया कॉमेडी दिखेगी। आप इस सोनी लिव (SonyLIV) पर देख सकते हैं।

Special Ops

Special Ops डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney Plus Hotstar) की वेब सीरीज़ है जिसमें केके मेनन मुख्य किरदार में नज़र आ रहे हैं। यह सस्पेंस सीरीज़ एक्शन और थ्रिलर से भरी है तो अगर आपको इस तरह की फिल्में या शॉ पसंद हैं तो यह आपकी लिस्ट में होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: जल्द OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हो सकते हैं इन तीन वेब सीरीज़ के अगले पार्ट

Hello Mini

हैलो मिनी (Hello Mini) को आप MX प्लेयर पर फ्री में देख सकते हैं। इस बोल्ड और थ्रिलर सीरीज़ के दो सीज़न आए हैं।

Pitchers

TVF की पिचर्स द वायरल फीवर 4 दोस्तों की कहानी दिखाती है जो एक स्टार्ट अप के लिए अपनी अच्छी सैलरी वाली नौकरी छोड़ देते हैं। इसके पहले सीज़न में कुल 5 एपिसोड हैं।

यह भी पढ़ें: Netflix पर जल्द आ रही ये सीरीज आपको भर देंगी रोमांच से; Madhuri की ये सीरीज भी लिस्ट में शामिल

Enjoying writing since 2017... View Full Profile