ना ड्रिलिंग, ना दीवार में तोड़फोड़… किरायेदारों के लिए बेस्ट हैं ये Portable AC, गर्मी करते हैं छूमंतर

HIGHLIGHTS

क्या आप मकान मालिक की लबर लबर से ज्यादा परेशान हैं?

अगर आप किराये के घर में रहते हैं तो आपके लिए पोर्टेबल एसी बेस्ट ऑप्शन हैं।

इनके द्वारा ना तो आपको दीवार तोड़नी होती है और न ही ड्रिलिंग की जरूरत।

यह साल का वो समय चल रहा है, जब लोग गर्मी से तंग आकर AC खरीद तो लेते हैं लेकिन फिर इंस्टॉलेशन का झंझट सामने आ जाता है। अगर आप किराये के घर में रहते हैं तो आपके मन में सबसे पहला सवाल यह आता है कि दीवार में तोड़फोड़ के अलावा ड्रिलिंग करनी होगी, क्या मकान मालिक इस बात को मान लेगा? इन सभी समस्याओं के चलते एक सही एसी की खरीदारी आपके लिए बेहद ही ज्यादा जरूरी हो जाती है। कई मामलों में तो बहुत सी समस्याओं को देखते हुए नए एसी को खरीदने के प्लान को ही ड्रॉप कर देते हैं लेकिन अगर हम आपसे कहें कि आपको जिस ऑप्शन के बारे में हम बताने जा रहे हैं, उसके साथ आपको ना तो दीवार में तोड़फोड़ करनी होगी और न ही ड्रिलिंग ही आपको करनी होगी? आइए जानते हैं कि इस गर्मी के लिए कौन से पोर्टेबल एसी बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं जो कम कीमत में आपको ज्यादा वैल्यू देते हैं।

Croma 1.5 Ton Portable AC
प्राइस: 42,990 रुपये

अगर आपका कमरा 170 स्क्वेर फुट के आसपास का है तो आपको एक दमदार पोर्टेबल एसी को ही खरीदना चाहिए, मैं आपसे कहूँगा कि आपको क्रोमा के इस पोर्टेबल एसी के साथ जाना चाहिए। आइए इस पोर्टेबल एसी के टॉप फीचर एक बार देख लेते हैं।

  • Copper Condenser मिलता है जो cooling को बेहतर बनाता है
  • Self Diagnostic और Sleep Mode जैसे smart features मिलते हैं
  • 1 साल की warranty के साथ आता है
  • EMI option और bank offers भी उपलब्ध हैं

जो लोग बिना किसी झंझट के फास्ट और भरोसेमंद कूलिंग चाहते हैं, उनके लिए इसे एक बेस्ट चॉइस कहा जा सकता है।

Blue Star 1 Ton Portable AC
प्राइस: 33,990 रुपये

Blue Star का नाम cooling के मामले में किसी पहचान का मोहताज नहीं है। इसके इस पोर्टेबल एसी को आप 120 square feet के कमरे में इस्तेमाल कर सकते हैं, इसका अनुभव बेहतरीन रहने वाला है। इसके फीचर्स को देखा जाए तो इसमें:

  • Copper condenser के साथ Hydrophilic Golden Fins मिलते हैं
  • Anti Bacterial Silver Coating है जो हवा को साफ रखती है
  • Design आकर्षक है और bank offers के साथ extra discount भी मिलता है
  • 1 साल की warranty भी है

अगर आपको स्टाइलिश डिजाइन के अलावा एक दमदार कूलिंग वाला एसी चाहिए तो आप इस ऑप्शन के बारे में सोच सकते हैं।

Cruise 1 Ton Portable AC
प्राइस: 33,990 रुपये

यह पोर्टेबल एसी उनके लिए बेस्ट है, जो कूलिंग के साथ साथ एक ऐसा सोल्यूशन चाहते हैं जो गर्मी पर दमदार प्रहार कर सके। आइए इस पोर्टेबल एसी के मुख्य फीचर देखते हैं।

  • 4 in 1 mode है यानि Cooling, Dehumidifier, Air Purifier और Fan सब एक में
  • 100% Copper condenser है
  • HD Filter और Anti Bacterial Filter मिलता है
  • 4 Castor Wheels हैं जिससे इसे कहीं भी आसानी से घुमाया जा सकता है

अगर आप इन ग्राहकों में से हैं जो कूलिंग के साथ साथ फ्रेश हवा का अनुभव लेना चाहते हैं तो आपके लिए सबसे उम्दा ऑप्शन के तौर पर इस लिस्ट में यह वाला कूलर है।

Usha STRIKER Desert Air Cooler
प्राइस: 13,599 रुपये

अगर आपका बजट कम है और आप चाहते हैं हैं कि एसी के स्थान पर एक दमदार पोर्टेबल कूलर ही खरीद लिया जाए तो यह ऑप्शन आपके लिए बेस्ट हो सकता है। आइए इस कूलर के फीचर आदि देखते हैं तो आपके लिए बिजली बचाने का काम भी करता है।

  • 3 side Honeycomb cooling पैड्स हैं, जो हवा को ज्यादा ठंडा करते हैं
  • 3685 m3/h का airflow मिलता है यानि हवा दूर तक पहुँचती है
  • बिजली की खपत कम होती है
  • लंबी body वाला डिजाइन मौजूद है

अगर आप एसी के स्थान पर कूलर से भी काम चला सकते हैं तो आपके लिए यह कूलर भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

अंत में, अगर आप एक ऐसा कूलिंग सोल्यूशन खरीदना चाहते हैं जो आपके लिए बिना ड्रिलिंग, दीवार में तोड़फोड़ और इंस्टॉलेशन के झंझट के बिना चल सके तो आप यहाँ बताए गए Portable AC खरीद सकते हैं। यह आपको कुछ महंगे लग सकते हैं। हालांकि, इसी कारण हमने एक कूलर को भी इस लिस्ट में शामिल किया है, ताकि किफायती ऑप्शन भी आपको मिल सके। अब आप अपनी जरूरत और बजट के अनुसार किसी के कूलिंग देने वाला एसी या कूलर को खरीद सकते हैं।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: कबाड़े में न बेचें पुराना कूलर..बस डाल दें 2 रुपये वाला ये आइटम, AC जैसी देने लगेगा कूल एयर

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :