तपती गर्मी को मिनटों में कर देंगे छूमंतर… बेडरूम के लिए बेस्ट रहेंगे ये रिमोट कंट्रोल वाले सस्ते पंखे, भूल जाएंगे AC-कूलर!
आजकल गर्मी का पारा तेज़ी से चढ़ता जा रहा है और कड़ी धूप के साथ-साथ लू भी चलने लगी है. ऐसे मौसम में घरों के अंदर भी सुकून मिलना मुश्किल हो गया है, क्योंकि दिन के समय में जब तक धूप रहती है तब तक घर के अंदर उमस बनी रहती है. इस समस्या से निपटने के लिए हर कोई AC और कूलर की तरफ भागना चाहता है लेकिन सबका बजट उतना ज्यादा नहीं होता। ऐसे में साथ देने के लिए सिर्फ बच जाते हैं सीलिंग फैन, लेकिन यह तो हम सभी जानते हैं कि पंखे को गर्मी में राहत देने के लिए सबसे कम प्रभावी माना जाता है. ऐसे में यह समझना ज़रूरी है कि सभी पंखे एक जैसी कूलिंग नहीं देते क्योंकि सबकी क्षमता अलग होती है और कोई पंखा कम, तो कोई बहुत अच्छी कूलिंग भी देता है. बस निर्भर करता है कि आप कौन सा मॉडल ले रहे हैं और उसमें क्या-क्या फीचर्स हैं.
Survey5000 रुपये से कम में टॉप 5 सीलिंग फैन
अगर आप अपने लिविंग रूम के लिए नए सीलिंग फैन की तलाश में हैं तो यहां हम आपको 5 सबसे तगड़े ऑप्शंस बताने वाले हैं, जो आपको 5000 रुपये से कम कीमत में मिल जाएंगे। इस लिस्ट में हम वो टॉप प्रोडक्ट्स लेकर आए हैं जो कई दमदार फीचर्स के साथ आते हैं और 5-स्टार रेटेड भी हैं, यानी अच्छी कूलिंग देने के साथ-साथ ये कम बिजली खपत करके कहीं न कहीं आपकी बचत भी करवा सकते हैं. आइए लिस्ट देखते हैं.
- Sujata Kinetica BLDC Fan
- LUKER JVLuker USA Nano XL 1200mm BLDC Ceiling Fan
- Crompton Energion Hyperjet 1200mm BLDC Ceiling Fan
- Sujata SBF Air 1200mm BLDC Ceiling Fan
- Havells FAB Voice BLDC 1200 mm Ceiling Fan
क्या है इन सीलिंग फैन्स की खासियत?
इन सभी सीलिंग फैन्स में एक बड़ी खासियत यह है कि ये सभी रिमोट कंट्रोल फीचर के साथ आते हैं, यानी आप कहीं भी बैठकर सिर्फ एक बटन दबाकर उसे चला या बंद कर सकते हैं और स्पीड भी बदल सकते हैं.
Sujata Kinetica BLDC Fan: सबसे पहले बात करें सुजाता फैन की तो यह 1200mm के ब्लेड्स के साथ आता है. यह आपके लिविंग रूम और बैडरूम दोनों के लिए परफेक्ट है. यह दमदार एयरफ्लो देता है.
LUKER JVLuker USA Nano XL 1200mm BLDC Ceiling Fan: दूसरे नंबर पर है लूकर का पंखा, जिसके नाम से ही पता चलता है कि इसमें 1200mm ब्लेड्स हैं. इसके अलावा इसे भी BEE 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है. लिविंग रूम के लिए यह एक एनर्जी एफिशिएंट सीलिंग फैन है. यह रिवर्स मोड के साथ हाई एयर डिलीवरी देता है.
Crompton Energion Hyperjet 1200mm BLDC Ceiling Fan: क्रॉम्प्टन का यह पंखा बेहतरीन एयर डिलीवरी देता है और इसमें जंग भी नहीं लगता। इसकी एक खासियत यह है कि इसका रिमोट कहीं पर भी पॉइंट करके पंखे को कंट्रोल किया जा सकता है.
Sujata SBF Air 1200mm BLDC Ceiling Fan: सुजाता का यह 5-स्टार रेटेड सीलिंग फैन साइलेंट मोटर के साथ आता है, यानी यह बिना शोर के चलता है. इसे इन्वर्टर से भी चलाया जा सकता है. यह लिविंग रूम और बेडरूम दोनों के लिए सही रहेगा।
Havells FAB Voice BLDC 1200 mm Ceiling Fan: आखिर में बात करें हैवल्स के सीलिंग फैन की तो इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे बोलकर भी कंट्रोल किया जा सकता है. यह कम शोर करता है और 4 स्पीड मोड्स के साथ आता है.
| मॉडल का नाम | BEE रेटिंग | यूज़र रेटिंग | कीमत |
| Sujata Kinetica BLDC Fan | 5 | 4.4 | 3,645 रुपये |
| LUKER JVLuker USA Nano XL 1200mm BLDC Ceiling Fan | 5 | 3.7 | 2,249 रुपये |
| Crompton Energion Hyperjet 1200mm BLDC Ceiling Fan | 5 | 3.7 | 2,499 रुपये |
| Sujata SBF Air 1200mm BLDC Ceiling Fan | 5 | 4.5 | 2,610 रुपये |
| Havells FAB Voice BLDC 1200 mm Ceiling Fan | 5 | – | 4,790 रुपये |
कहां से खरीदें?
ये सभी सीलिंग फैन इस समय ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेज़न इंडिया पर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं. वैसे तो ये सभी 5000 से कम कीमत में उपलब्ध हैं लेकिन सभी पर 2500 रुपये तक का बैंक ऑफर मिल रहा है जिससे ग्राहक इसे आधे से भी कम दाम में खरीद सकते हैं. ऐसे ख़ास ऑफर्स बार-बार नहीं मिलते इसलिए आपको जल्द ही फैसला लेना चाहिए।
यह भी पढ़ें: UP Board Result: इंतज़ार ख़त्म! आ गया 10वीं – 12वीं का रिज़ल्ट, यहां से करें डाउनलोड
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile