UP Board Result: इंतज़ार ख़त्म! आ गया 10वीं – 12वीं का रिज़ल्ट, यहां से करें डाउनलोड

UP Board Result: इंतज़ार ख़त्म! आ गया 10वीं – 12वीं का रिज़ल्ट, यहां से करें डाउनलोड

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज, 23 अप्रैल 2026 को, कक्षा 10 (हाई स्कूल) और कक्षा 12 (इंटरमीडिएट) के रिज़ल्ट दोपहर 4 बजे घोषित कर दिए हैं। इस साल लगभग 52 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। कक्षा 10 में 90.42 प्रतिशत छात्र सफल रहे, जबकि कक्षा 12 का कुल पास होने का प्रतिशत 80.38 रहा। छात्र अब अपने रोल नंबर की मदद से https://upmsp.edu.in/ पर जाकर अपना रिज़ल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

रिज़ल्ट आते ही वेबसाइट बिज़ी हो जाती है और ऐसे समय पर ज्यादातर सर्वर डाउन रहता है. इसलिए आधिकारिक वेबसाइट के अलावा कुछ अन्य तरीके भी हैं जिनसे आप अपनी मार्कशीट मिनटों में निकाल सकते हैं. एक आसान तरीका है DigiLocker से डाउनलोड करने का, जिससे आप तेज़ी से और सुरक्षित तरीके से ऑनलाइन अपना रिज़ल्ट देख सकते हैं. इस प्रक्रिया के लिए बेसिक लॉगिन क्रेडेंशियल्स और आइडेंटिटी वेरिफिकेशन डिटेल्स की ज़रूरत होती है.

DigiLocker से कैसे डाउनलोड करें मार्कशीट?

  • आधिकारिक DigiLocker वेबसाइट (https://www.digilocker.gov.in/) या मोबाइल ऐप पर जाएं।
  • रजिस्टर्ड यूज़रनेम और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
  • नए यूज़र्स को सिक्योरिटी PIN के साथ नया अकाउंट बनाना होगा।
  • लॉगिन करने के बाद Education सेक्शन पर जाएं और UP Board चुनें।
  • अपनी कक्षा के हिसाब से Class 10 या Class 12 रिज़ल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • ज़रूरी डिटेल्स जैसे रोल नंबर आदि डालें।
  • इसके बाद सबमिट करके सीधे मार्कशीट देखें और डाउनलोड कर लें।

रिज़ल्ट चेक करने के अन्य तरीके

छात्र आधिकारिक वेबसाइट से भी आसानी से अपना रिज़ल्ट देख सकते हैं. कैंडिडेट्स को ऑनलाइन अपनी मार्कशीट एक्सेस करने के लिए रोल नंबर की ज़रूरत होगी। छात्रों के लिए सीमित इंटरनेट के साथ SMS सेवाएं भी उपलब्ध हैं.

आधिकारिक वेबसाइट से कैसे देखें रिज़ल्ट?

  • upmsp.edu.in वेबसाइट पर जाएं।
  • अपनी कक्षा के हिसाब से Class 10 या Class 12 रिज़ल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर डालें और डिटेल्स सबमिट कर दें.
  • अगले पेज पर रिज़ल्ट दिख जाएगा।
  • मार्कशीट को डाउनलोड कर लें और कॉपी को सुरक्षित तरीके से सेव कर लें.

SMS भेजकर कैसे देखें रिज़ल्ट?

  • रिज़ल्ट स्टेटस जानने के लिए 56263 पर मैसेज भेजें।
  • 12वीं कक्षा के लिए रोल नंबर और UP12 टाइप करें।
  • 10वीं कक्षा के लिए रोल नंबर और UP10 टाइप करें।

यह भी पढ़ें: 10×10 के कमरे के लिए सबसे बेहतरीन AC? पैसे बचाने हैं तो जरूर देखे लें लिस्ट

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo