आ गई WWDC 2025 Keynote की डेट: 9 जून को iOS 19 और Apple Intelligence तक ये घोषणाएँ कर सकती है कंपनी
Apple के WWDC 2025 के Keynote की डेट सामने आ चुकी है।
Apple का WWDC 2025 ईवेंट 9 जून 2025 को होने वाला है।
इस ईवेंट में Apple अपने iOS 19 के साथ साथ Apple Intelligence और अन्य कई घोषणाएँ कर सकता है।
Google I/O 2025 से पहले, Apple ने अपने अगले सालाना वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC25) की डेट की घोषणा कर दी है, यह ईवेंट 9 जून से 13 जून 2025 तक आयोजित किया जाने वाला है। टेक दिग्गज इस इवेंट को अपने क्यूपर्टिनो-स्थित Apple Park आयोजित करने वाला है। इस ईवेंट को कंपनी की ओर से लाइव-स्ट्रीम भी किया जाने वाला है, इसका मतलब है कि आप इस ईवेंट को अपने घर बैठे देख सकते हैं। ईवेंट में iOS 19, iPadOS 19, नया macOS, और Apple Intelligence आदि की घोषणा की जा सकती है।
Apple WWDC 2025: इंटरनेट से क्या जानकारी मिलती है!
Apple WWDC 2025 की शुरुआत 9 जून को सुबह 10 बजे PDT पर कीनोट के साथ होगी। इस दौरान टेक दिग्गज के प्रमुख सॉफ्टवेयर अपडेट्स जैसे iOS 19, iPadOS 19, macOS 16, watchOS 12, tvOS 19, और visionOS 3 की घोषणा की जा सकती है। दोनों सेशन Apple Developer ऐप, वेबसाइट, और YouTube चैनल के माध्यम से लाइव स्ट्रीम किए जाएंगे आप इन्हें यहाँ देख सकते हैं।
इवेंट में 100 से अधिक तकनीकी सेशन आयोजित किए जाने वाले हैं, जो डेवलपर्स को अपनी स्किल्स बढ़ाने और लेटेस्ट ऐप्स बनाने में मदद करने के लिए विभिन्न विषयों को कवर करेंगे। Apple के इंजीनियर्स और डिजाइनर ऑनलाइन ग्रुप लैब्स और वन-ऑन-वन चर्चाओं की मेजबानी करेंगे, जिनमें Apple Intelligence, डिजाइन, डेवलपर टूल्स, ग्राफिक्स और गेम्स, मशीन लर्निंग, Swift, और अन्य विषय शामिल होंगे।
इसके अलावा, Apple Swift Student Challenge का भी आयोजन कर सकता है। विजेताओं को क्यूपर्टिनो में एक विशेष तीन दिवसीय अनुभव के लिए आमंत्रित किया जाएगा, जहां वे Apple विशेषज्ञों के साथ सीखने और सहयोग करने का मौका पाएंगे।
Apple WWDC 2025: क्या क्या घोषणा हो सकती हैं?
Apple ने WWDC 2025 में होने वाली घोषणाओं के बारे में अभी के लिए ज्यादा डिटेल्स शेयर नहीं की हैं। हालांकि, Apple Intelligence, कंपनी के AI-से चलने वाले फीचर्स की सीरीज आदि पर सबकी नजर होने वाली है। इसके अतिरिक्त, एक स्मार्ट बैटरी ऑप्टिमाइजेशन सिस्टम और AI-आधारित वर्चुअल हेल्थ असिस्टेंट भी पेश किया जा सकता है। iOS 19 में वैकल्पिक AI मॉडल्स के लिए सपोर्ट मिलने की भी बात कही जा रही है। हालांकि, अभी के लिए आधिकारिक तौर पर इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।