20 हजार रुपये में Apple ने लॉन्च किया iPhone रखने वाला कपड़े का थैला! क्या खरीदेंगे आप?
Apple ने एक बार फिर सभी को चौंकाते हुए एक बेहद अनोखा और स्टाइलिश प्रोडक्ट पेश किया है। असल में, कंपनी ने एक बेहद महंगा 'iPhone Pocket', यानी एक सॉक जैसी iPhone बैग लॉन्च की है, जिसमें आप अपने iPhone को रखकर एक जगह से दूसरी जगह पर जा सकते हैं। यह एक्सेसरी Apple और जापानी फैशन डिज़ाइनर Issey Miyake के बीच हुई साझेदारी के बाद निर्मित की गई है। Apple के मिनिमल डिज़ाइन और Miyake के टेक्सटाइल आर्ट के मेल से यह बैग तकनीक और फैशन का बेहतरीन संगम बन गया है। Miyake की मशहूर 'pleated' डिजाइनिंग इस प्रोडक्ट में झलकती है, जो इसे एक आर्ट पीस जैसा रूप देती है।
iPhone Pocket की कीमत और वेरिएंट्स
आपको जानकारी के लिए बता देते है कि इस iPhone Pocket को Apple की ओर से दो अलग अलग वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। आइए इन दोनों ही की कीमत और इनकी खासियत पर एक नजर डालते हैं।
Apple की ओर से इस बैग को पहले वर्जन के तौर पर Short Strap वर्जन में पेश किया है जो USD 149.95 (लगभग 12,500 रुपये के प्राइस में) आता है। इसकी खासियत यह है कि आप इसे एक थैले के जैसे अपनी कलाई पर पहन सकते हैं इसके अलावा आप इसे अपने बैग के साथ भी अटैच कर सकते हैं।
दूसरे वर्जन को कंपनी ने Long Strap वर्जन के तौर पर लॉन्च किया है, जो लगभग लगभग USD 229.95 (करीब 20,000 रुपये) में लॉन्च किया गया है। इसकी खासियत यह है कि आप इसे क्रॉस-बॉडी स्लिंग बैग की तरह टांग सकते हैं। दोनों मॉडल्स में 3D निटेड रिब्ड टेक्सचर है, जो खिंचकर अलग-अलग चीज़ों को सुरक्षित रूप से पकड़ लेता है।
Apple के अनुसार, इस डिजाइन का कॉन्सेप्ट 'एक कपड़े का टुकड़ा' (a piece of cloth) है, जो यह दोबारा परिभाषित करता है कि एक पॉकेट क्या हो सकती है। अगर आप Short Strap मॉडल को खरीदना चाहते हैं तो यह आपको की कलर में मिल जाने वाले है, जैसे इसे आप Lemon, Mandarin, Purple, Pink, Peacock, Sapphire, Cinnamon और Black आदि कलर में खरीद सकते हैं। इसके अलावा अगर आप Long Strap मॉडल्स को खरीदना चाहते हाँ तो यह आपको केवल तीन कलर में मिल सकता है, इसे आप Sapphire, Cinnamon और Black कलर में खरीद सकते हैं।
केवल iPhone रखने के लिए नहीं, इस काम भी आएगा ये पॉकेट
Apple ने बताया कि यह iPhone Pocket सिर्फ iPhone रखने के लिए नहीं है बल्कि इसमें आप अपने AirPods आदि भी रख सकते हैं, इसके अलावा आप इसमें वॉलेट या छोटे छोटे डेली यूज के समान को भी रख सकते हैं और अपने साथ कहीं भी ला ले जा सकते हैं।
ग्लोबल लॉन्च और उपलब्धता
यह लिमिटेड-एडिशन iPhone Pocket 14 नवंबर 2025 से दुनियाभर के चुनिंदा Apple स्टोर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगा। अभी के लिए यह पॉकेट केवल और केवल अमेरिका, यूके, फ्रांस, इटली, जापान, साउथ कोरिया, सिंगापुर, ताइवान, हांगकांग और ग्रेटर चाइना जैसे देशों में ही मिल पाएगा।
क्या भारत में लॉन्च होगा iPhone Pocket?
Apple ने अभी तक भारत में इसके लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। चूंकि यह एक लिमिटेड-एडिशन प्रोडक्ट है, इसलिए संभव है कि यह केवल कुछ इंटरनेशनल मार्केट्स में ही उपलब्ध हो। हालांकि, भारतीय Apple फैंस चाहें तो इसे इंटरनेशनल Apple वेबसाइट या इंपोर्ट सर्विसेज़ के ज़रिए ऑर्डर कर सकते हैं और इस फैशनेबल गैजेट एक्सेसरी को अपने कलेक्शन का हिस्सा बना सकते हैं।