Apple ने अपना नया बजट टैबलेट पेश किया है. यानी Apple ने अपने एंट्री-लेवल iPad को रिफ्रेश किया है. नया मॉडल डबल स्टोरेज और ज्यादा पावरफुल A16 चिप के साथ आता है. इसकी कीमत पुराने मॉडल जितनी ही रखी गई है. आइए आपको 11th Gen iPad के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और बाकी डिटेल्स बताते हैं.
नया 11th-जेनरेशन iPad स्टोरेज में बड़े अपग्रेड्स के साथ आया है. अब बेस मॉडल में 128GB स्टोरेज मिलेगा. यह पहले 64GB था. A16 चिप से पावरड यह डिवाइस बेहतर परफॉर्मेंस का वादा करता है. हालांकि इसमें नए iPad Air मॉडल्स की तरह Apple Intelligence फीचर्स नहीं दिए गए हैं.
यह iPad 4 मार्च से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है. हालांकि, बिक्री के लिए 12 मार्च से स्टोर्स में उपलब्ध होगा. यह चार कलर्स—ब्लू, पिंक, सिल्वर और येलो में उपलब्ध है. iPad 11th Generation के साथ आपको कई ऑफर्स भी मिलेंगे. चिप अपग्रेड पिछले मॉडल से थोड़ा सुधार के साथ आता है. लेकिन डिजाइन और कई फीचर्स पिछले जेनरेशन जैसे ही हैं.
यह भी पढ़ें: सेट-अप बॉक्स को लेकर बदल रहा नियम! TRAI का ये फैसला जान उछल पड़ेंगे आप, करोड़ों लोगों को फायदा
इसमें दिया गया 10.9-इंच का डिस्प्ले पिछले मॉडल जैसा ही है. जिसमें कोई नई स्क्रीन टेक्नोलॉजी नहीं जोड़ी गई है. कैमरा और सिक्योरिटी की बात करें तो इसमें 12-मेगापिक्सल का फ्रंट और रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. सिक्योरिटी के लिए पावर बटन में Touch ID ऑथेंटिकेशन दिया गया है.
जैसा की ऊपर बताया गया है कि इसकी कीमत पिछले जनरेशन जैसी ही रखी गई है. बेस मॉडल 34,900 रुपये से शुरू होता है. इसके अलावा 256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शन्स भी होंगे. इसको अभी प्री-ऑर्डर किया जा सकता है. जबकि बिक्री 12 मार्च से शुरू हो जाएगी.