Digit India’s Top Appliance Awards 2026 के विजेताओं की घोषणा, जानें किस कैटेगरी में किसने मारी बाजी

By
HIGHLIGHTS

Digit India’s Top Appliance Awards (DITAA) 2026 के पहले एडिशन में प्रमुख होम अप्लायंसेज और स्मार्ट होम कैटेगरी के बेहतरीन प्रोडक्ट्स को सम्मानित किया गया।

विजेताओं का चयन प्रत्येक कैटेगरी के लिए अलग-अलग टेस्टिंग, व्यावहारिक उपयोग और प्रदर्शन के विस्तृत विश्लेषण के आधार पर किया गया।

इस पहल के जरिए Digit ने घरेलू तकनीकी उत्पादों के मूल्यांकन में अपनी स्वतंत्र और टेस्टिंग-आधारित समीक्षा प्रक्रिया को आगे बढ़ाया।

भारत के लीडिंग ब्रॉडकास्ट और डिजिटल नेटवर्क Times Network ने Digit India के Top Appliance Awards 2026 के विजेताओं की घोषणा कर दी है। इन पुरस्कारों को Times Network ने Haier के सहयोग से प्रस्तुत किया है। वहीं, Oneup Trade इस आयोजन का को-पावर्ड पार्टनर रहा, जबकि LG ने स्ट्रैटेजिक पार्टनर, Selsmart ने सस्टेनेबिलिटी पार्टनर और Heights ने आउटडोर पार्टनर की भूमिका निभाई है।

इन पुरस्कारों का उद्देश्य भारतीय बाजार में उपलब्ध होम अप्लायंसेज, टेलीविज़न और स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रोडक्ट्स को सम्मानित करना है। Digit पिछले 25 वर्षों से निष्पक्ष टेक्नोलॉजी पत्रकारिता, गहन परीक्षण और स्वतंत्र प्रोडक्ट रिव्यूज़ के लिए जाना जाता है और अब घरेलू उपकरणों की टेस्टिंग को भी अपनी विशेषज्ञता का हिस्सा बना लिया है। इन अवॉर्ड्स के जरिए ऐसे प्रोडक्ट्स को पहचान दी गई है, जिन्होंने प्रदर्शन, इनोवेशन, उपयोगिता और भरोसेमंद ओनरशिप एक्सपीरियंस के मामले में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

Digit India’s Top Appliance Awards 2026 की शुरुआत इस उद्देश्य से की गई है कि घरेलू उपकरणों में वास्तविक और उपयोगी सुधारों को एक निष्पक्ष, परीक्षण-आधारित मूल्यांकन प्रक्रिया के माध्यम से पहचाना जा सके। इसके लिए हर कैटेगरी के प्रोडक्ट्स की टेस्टिंग उनके उपयोग, वास्तविक परिस्थितियों में प्रदर्शन और मापने योग्य परिणामों के आधार पर की गई। केवल स्पेसिफिकेशन ही नहीं, बल्कि यह भी देखा गया कि प्रोडक्ट अपने दावों पर कितना खरा उतरता है।

अप्लायंस अवॉर्ड्स के पहले एडिशन में रेफ्रिजरेटर, वैक्यूम क्लीनर, रोबोटिक फ्लोर क्लीनर, एयर कंडीशनर, वॉशिंग मशीन, एयर प्यूरीफायर, माइक्रोवेव ओवन, डिशवॉशर, वॉटर प्यूरीफायर, होम सिक्योरिटी प्रोडक्ट्स और टेलीविज़न जैसी कई कैटेगरीज़ को शामिल किया गया। Digit की एडिटोरियल टीम ने 140 से अधिक प्रोडक्ट्स की टेस्टिंग करने में 2,000 घंटे से ज्यादा का समय लगाया। इन प्रोडक्ट्स का मूल्यांकन कम से कम 150 अलग-अलग पैरामीटर्स पर किया गया। अलग-अलग उपयोग और प्रोडक्ट फॉर्मेट को ध्यान में रखते हुए सब-कैटेगरी भी बनाई गईं, ताकि हर एक प्रोडक्ट की तुलना उचित विकल्पों से की जा सके।

सभी एलिजिबल प्रोडक्ट्स के लिए भारत में आधिकारिक रूप से उपलब्ध होना और Digit की टेस्टिंग लैब में हैंड्स-ऑन मूल्यांकन से गुजरना अनिवार्य था। इस पूरी प्रक्रिया को इस तरह तैयार किया गया कि हर कैटेगरी में निष्पक्ष तुलना हो सके और Digit के एडिटोरियल स्टैंडर्ड्स को बनाए रखा जा सके।

Digit India’s Top Appliance Awards 2026 के विजेताओं की पूरी लिस्ट नीचे दी गई है:

Best Water PurifierAtomberg Intellon
Best Water Purifier (Value for Money)Livpure Lotier
Most Reliable Water PurifierNative by Urban Company M2 Pro
Best Air PurifierLG PuriCare (AS10GDBY0)
Best Air Purifier (Value for Money)Qubo Smart R700
Design Innovation – Air PurifierDyson HushJet SP01
Best Dish WasherLG DFB335HMB
Best Dishwasher (Value for Money)Midea MDWPF1301
Most Reliable DishwasherBosch SMP6HMI00I
Best Convection/Grill MicrowaveSamsung MC32B7382QC/TL
Best Convection/Grill Microwave (Value for Money)LG 32L Charcoal (MJEN326UHWF)
Best Solo MicrowaveLG MS3032BK 30L
Best Smart LockGodrej IoT9
Best Smart Lock (Value for Money)TP-Link Tapo DL100
Best Video DoorbellHikvision DS-KIS603-P
Best Video Doorbell (Value for Money)Qubo Smart Video Doorbell Pro 2K
Best Home Security CameraHikvision DS-2DE2C400MWG-4G
Best Home Security Camera (Value for Money)CP Plus Ezykam CP-Z45Q Wi-Fi Camera
Best French Door RefrigeratorLG GV-K25FFGFB
Best French Door Refrigerator (Value for Money)Haier Lumière 4-Door
Best Side-by-Side Door RefrigeratorSamsung RS76CB81A312HL
Best Side-by-Side Door Refrigerator (Value for Money)Toshiba GR-RS682WE-PMI(06)
Best Double Door RefrigeratorBosch XXL KDN86AID0I
Best Double Door Refrigerator (Value for Money)Samsung RT80H51C3BHL
Most Innovative Double Door RefrigeratorLiebherr [TVPbgB 4231]
Best Single Door RefrigeratorSamsung RR21H2H25BB
Best Single Door Refrigerator (Value for Money)LG GTD2156ZHSL
Best 3-Star Split ACHisense AS-18TW4RXSKQ02 Inverter AC
Best Split AC (Value for Money)Optimist SUHC48ZV
Best 5-Star Split ACLG AS-Q20JWZE
Most Intelligent ACHaier HSA20DSD-GAI5NB-I
Best Robotic Vacuum CleanerDreame L50s Pro Ultra
Best Robotic Vacuum Cleaner (Value for Money)Milagrow iMap G5 Eco
Best Upright Vacuum CleanerNuuk Ren Pro
Best Upright Vacuum Cleaner (Value for Money)Dreame Mova K10 Pro
Best Front Load Washing MachineLG FX1412A9K
Best Front Load Washing Machine (Value for Money)Bosch WGA254ISIN
Best Top Load Washing MachineSamsung WA80F10B3BTL
Best Top Load Washing Machine (Value for Money)Lloyd GLWT855N12CB
Best Semi-Automatic Washing MachineIntex SA90BGHG
Best Stackable Washing MachineLG WashTower (FWT1310BG)
Best OLED TVLG OLED G6
Best Mini LED TVHaier M92
Best Mini LED TV (Value for Money)Lumio Vision 9
Best QLED TVXiaomi Smart TV X Pro 75
Best RGB TVSony Bravia 7 II
Best Budget TVCellecor CT-55UHD4K Pro 4K
Excellence in SustainabilitySelsmart
Excellence in Home EntertainmentBenQ
Excellence in Home NetworkingTP-Link
Excellence in TelevisionXiaomi
Promising Home Entertainment BrandLumio
Excellence in Energy SolutionsLivguard
Excellence in Commercial RefrigerationElanpro
Excellence in Commercial OvensUnox

Top Appliance Awards के माध्यम से Digit का उद्देश्य उपभोक्ताओं, रिटेलर्स और पूरी अप्लायंस इंडस्ट्री के लिए एक भरोसेमंद और स्वतंत्र आधार तैयार करना है। यह पहल उन प्रोडक्ट्स का निष्पक्ष मूल्यांकन करती है जो लोगों के रोज़मर्रा के जीवन, सुविधा, बिजली खपत और घरेलू अनुभव को सीधे प्रभावित करते हैं।

इन पुरस्कारों के माध्यम से Digit ने अपनी उस एडिटोरियल फिलॉसफी को भी दोहराया है जिसके अनुसार किसी भी प्रोडक्ट का मूल्यांकन केवल उसके स्पेसिफिकेशन या मार्केटिंग दावों के आधार पर नहीं, बल्कि वास्तविक प्रदर्शन और व्यावहारिक (प्रैक्टिकल) उपयोग के आधार पर किया जाना चाहिए। यही प्रक्रिया Digit के अन्य प्रतिष्ठित अवॉर्ड प्रोग्राम्स में भी अपनाई जाती है, जहां एक ही कैटेगरी के प्रोडक्ट्स की आपस में तुलना कर स्ट्रक्चर्ड टेस्टिंग के आधार पर विजेताओं का चयन किया जाता है।

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By