Samsung Galaxy S25 Ultra पर सुनहरी डील! Amazon Freedom Sale में कौड़ियों के भाव मिल रहा फ्लैगशिप

By

ऐसे समय में जब दुनिया भर में चिप की कमी के कारण स्मार्टफोन्स की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, Samsung Galaxy S25 Ultra पर अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट देखने को मिल रहा है। Amazon ने अपनी Great Freedom Sale के दौरान इस प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर करीब 42,000 रुपये की भारी छूट दी जा रही है। ऐसे में जो ग्राहक लंबे समय से इस फोन को खरीदने का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह एक शानदार मौका साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इस Amazon डील की पूरी जानकारी और साथ ही फोन के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स पर भी एक नजर डालते हैं।

Amazon पर Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत

Amazon India पर Samsung Galaxy S25 Ultra का 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज वाला वैरिएंट 94,999 रुपये की घटी हुई कीमत पर उपलब्ध है। इसकी लॉन्च कीमत 1,29,999 रुपये थी, यानी ग्राहकों को इस पर करीब 35,000 रुपये का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है। खास बात यह है कि इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए किसी बैंक कार्ड या एक्सचेंज ऑफर की जरूरत नहीं है।

फ्लैट डिस्काउंट के अलावा 2000 रुपये का कूपन ऑफर भी उपलब्ध है जिससे इसकी कीमत घटकर 92,999 रुपये हो जाएगी। फिलहाल यह छूट स्मार्टफोन के सभी कलर ऑप्शन्स पर उपलब्ध है। इतना ही नहीं, HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड पर भी 5000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा, अमेज़न पर 43,050 रुपये तक की एक्सचेंज डील भी दी जा रही है। (यहां से खरीदें!)

Samsung Galaxy S25 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Samsung Galaxy S25 Ultra में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.9-इंच का Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जिसे Corning Gorilla Armor 2 की सुरक्षा मिलती है। यह डिस्प्ले शानदार ब्राइटनेस, बेहतर कलर क्वालिटी और स्मूद स्क्रॉलिंग का अनुभव देता है। फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और Adreno 830 GPU दिया गया है, जो गेमिंग, मल्टीटास्किंग और AI आधारित फीचर्स को आसानी से संभालने में सक्षम है।

यह स्मार्टफोन Android 15 पर आधारित One UI के साथ आता है और कंपनी ने इसके लिए 7 बड़े Android अपडेट देने का वादा किया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 10MP का टेलीफोटो कैमरा शामिल है। यह कैमरा सिस्टम अलग-अलग लाइटिंग कंडीशन्स में भी डिटेल्ड और शार्प तस्वीरें कैप्चर करने में सक्षम है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

पावर के लिए फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा, यह प्रीमियम डिजाइन, S Pen सपोर्ट और लंबे समय तक मिलने वाले सॉफ्टवेयर अपडेट्स के साथ फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए एक मजबूत विकल्प माना जाता है।

यह भी पढ़ें: Vivo S2 vs Motorola Edge 70 Pro vs Samsung Galaxy A37: डिज़ाइन, डिस्प्ले, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By