बड़ी बैटरी से लेकर बेहतरीन कैमरा तक ये हैं Vivo के 6 लेटेस्ट स्मार्टफोन, Vivo Y31t और Vivo S2 FE भी लिस्ट में

By

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में बड़ी बैटरी और दमदार परफॉरमेंस वाले ऐसे ढेरों फोन उपलब्ध हैं जो कई मामलों में फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को कड़ी टक्कर देते हैं। अगर आप ऐसा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं जिसमें तेज प्रोसेसर के साथ हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और बेहतर कैमरा मिले, तो आपके पास कई विकल्प मौजूद हैं। आज हम आपके लिए वीवो के कुछ ख़ास स्मार्टफोन्स की लिस्ट लेकर आए हैं। अगर आप भी वीवो का ही कोई नया फ़ोन लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ियेगा।

Vivo T5 Lite

Vivo T5 Lite मीडियाटेक डाईमेन्सिटी ऑक्टा कोर 6300 चिपसेट पर चलता है और इसमें 6.74 इनचेस की डिस्प्ले दी गयी है। इस फ़ोन में 50MP के प्राइमरी कैमरे के साथ विडिओ कॉल्स और सेल्फी के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इतना ही नहीं, यह फ़ोन 6500 mAh की शानदार बैटरी से लैस है वहीं, इसमें आपको 128GB का स्टोरेज ऑप्शन भी मिलता है। इस फ़ोन के बेस वैरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है।

Vivo Y31t 5G

इस फोन में 6.75 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 4 Gen 2 चिपसेट दिया गया है। फोन 4GB + 128GB, 6GB + 128GB और 6GB + 256GB कॉन्फिगरेशन में आता है। इसमें 7,200mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP + 2MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इस फ़ोन के बेस वैरिएंट की कीमत 25,999 रुपये है।

Vivo V80

इस फोन में 6.59 इंच की 144Hz एमोलेड डिस्प्ले और क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 7 Gen 4 प्रोसेसर मिलता है। इसमें 7,200mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग और 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 50MP + 50MP + 8MP रियर कैमरा सेटअप मिलता है और इसकी शुरुआती कीमत 62,999 रुपये है।

Vivo S2 FE

इस फोन में 6.83 इंच की 1.5K एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसमें मीडियाटेक डाईमेन्सिटी 7300 प्रोसेसर, 10,000mAh बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग मिलती है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP + 2MP रियर कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है। इसकी शुरुआती कीमत 38,999 रुपये है।

Vivo S2

इसमें 6.83 इंच का 1.5K एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। ये फोन मीडियाटेक डाईमेन्सिटी 7360-Turbo प्रोसेसर पर चलता है। इसमें 7050mAh बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए 50MP मेन कैमरा और 2MP सेकेंडरी कैमरा मिलता है, जबकि सेल्फी के लिए 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फ़ोन की शुरुआती कीमत 42,999 रुपये है।

Vivo T5

Vivo T5 में 6.83 इंच का 1.5K एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियेटेक डाईमेन्सिटी 7500 प्रोसेसर दिया गया है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP मेन कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 7050mAh की बैटरी दी गई है। इस फ़ोन की प्रभावी कीमत 34,999 रुपये है।

यह भी पढ़ें: Motorola का प्रीमियम फ़ोन फेस्टिव सेल में हुआ सस्ता, इस जगह जमकर हो रही बुकिंग, लूट लो!


Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By