Vivo S2 vs Motorola Edge 70 Pro vs Samsung Galaxy A37: डिज़ाइन, डिस्प्ले, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में Vivo S2, Motorola Edge 70 Pro और Samsung Galaxy A37 तीन ऐसे स्मार्टफोन हैं, जो दमदार डिस्प्ले, 5G कनेक्टिविटी और आधुनिक फीचर्स के साथ आते हैं। नए लॉन्च हुए Vivo S2 में बड़ी AMOLED स्क्रीन और 7,050mAh की बैटरी मिलती है, Motorola Edge 70 Pro तेज प्रोसेसर और 90W चार्जिंग पर फोकस करता है, जबकि Samsung Galaxy A37 लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट और AI फीचर्स के साथ आता है। अगर आप 40,000 रुपये के बजट में एक अच्छा सा फोन तलाश रहे हैं, तो यहां इन तीनों की तुलना देखकर अपनी ज़रूरत के हिसाब से बेस्ट मॉडल चुन सकते हैं।
SurveyVivo S2 vs Motorola Edge 70 Pro vs Samsung Galaxy A37
डिज़ाइन और डिस्प्ले
Vivo S2 में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1,260×2,800 पिक्सल है। स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट, 3,000 निट्स तक की लोकल पीक ब्राइटनेस, P3 वाइड कलर गैमट और 449ppi पिक्सल डेंसिटी को सपोर्ट करती है। फोन Sapphire Blue, Regal Bronze और Silk White रंगों में आता है। इसके Sapphire Blue और Regal Bronze मॉडल 7.99mm मोटे हैं, जबकि Silk White वेरिएंट की मोटाई 8.10mm है। फोन का वजन क्रमशः 197 ग्राम और 199 ग्राम है। इसमें IP68 और IP69 रेटिंग भी मिलती है।
Motorola Edge 70 Pro में 6.8 इंच का Super HD 10-bit Extreme AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1,272×2,772 पिक्सल है। यह स्क्रीन चुनिंदा ऐप्स में 144Hz तक रिफ्रेश रेट, 5,200 निट्स पीक ब्राइटनेस, 360Hz टच सैंपलिंग रेट, 450ppi पिक्सल डेंसिटी, 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट और HDR10+ सपोर्ट देती है। फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 96.8 प्रतिशत है। इसे SGS Blue Light Reduction और SGS Motion Blur Reduction सर्टिफिकेशन भी मिला है। फोन IP68+IP69 रेटिंग और MIL-STD 810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन के साथ आता है। इसकी मोटाई 6.99mm और वजन करीब 183 ग्राम है।

Samsung Galaxy A37 में 6.7 इंच का Full HD+ Super AMOLED+ डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और Samsung की Vision Booster तकनीक को सपोर्ट करता है। इस फोन की मोटाई 7.4mm और वजन 196 ग्राम है। इसे IP68 रेटिंग दी गई है। डिस्प्ले के लिहाज से Motorola सबसे ज्यादा 5,200 निट्स ब्राइटनेस और 144Hz तक रिफ्रेश रेट के कारण आगे दिखाई देता है, जबकि Vivo बड़ी स्क्रीन और 3,000 निट्स ब्राइटनेस देता है।
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
Vivo S2 Android 16 पर आधारित OriginOS 6 के साथ आता है। इसमें MediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 8GB LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन में 8GB तक Extended RAM का सपोर्ट भी मौजूद है।
Motorola Edge 70 Pro Android 16 आधारित Hello UI पर चलता है। इसमें MediaTek Dimensity 8500 Extreme चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ 12GB तक LPDDR5x RAM और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। कंपनी फोन के लिए तीन साल तक OS अपग्रेड और सिक्योरिटी पैच देने का वादा करती है। परफॉर्मेंस और मेमोरी के मामले में Motorola का हार्डवेयर इन तीनों में काफी मजबूत है।
Samsung Galaxy A37 Android 16 आधारित One UI 8.5 पर चलता है। Samsung ने इस फोन के लिए छह जनरेशन तक Android और One UI अपग्रेड तथा छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने की पुष्टि की है। कंपनी ने चिपसेट की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन Galaxy A37 में Exynos 1480 प्रोसेसर होने की उम्मीद है। इसमें 12GB तक RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलती है।

कैमरा में किसका दबदबा?
Vivo S2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का f/2.0 कैमरा दिया गया है। फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K तक वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
Motorola Edge 70 Pro कैमरा सेटअप के मामले में ज्यादा फीचर्स ऑफर करता है। इसके रियर पैनल पर 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा है, जिसमें Sony LYT-710 सेंसर और OIS मिलता है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है, जो 122 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और ऑटोफोकस सपोर्ट करता है। तीसरे रियर सेंसर की जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। फ्रंट में ऑटोफोकस के साथ 50 मेगापिक्सल का कैमरा है और फोन 4K/60fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।
Samsung Galaxy A37 में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम है। इसका मुख्य कैमरा 50 मेगापिक्सल का है, जिसमें f/1.8 अपर्चर दिया गया है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिलता है। फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का f/2.2 कैमरा दिया गया है। कैमरों में Object Eraser, Best Face, Filters और Edit Suggestions जैसे AI फीचर्स मिलते हैं। फोन Voice Transcription, AI Select, Circle to Search और Auto Trim जैसे अन्य AI फीचर्स भी सपोर्ट करता है।
बैटरी और चार्जिंग
Vivo S2 में 7,050mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 44W FlashCharge को सपोर्ट करती है। बैटरी क्षमता के मामले में यह तीनों फोन्स में सबसे आगे है।

Motorola Edge 70 Pro में 6,500mAh की बैटरी मिलती है। फोन 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करता है। चार्जिंग स्पीड के मामले में Motorola, Vivo और Samsung दोनों से आगे है।
Samsung Galaxy A37 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर दो दिनों तक चल सकती है। इसमें Super Fast Charging 2.0 तकनीक है, जिसके जरिए फोन को करीब 30 मिनट में 0 से 60 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।
भारत में कीमत
Vivo S2 की भारत में शुरुआती कीमत 39,999 रुपये है। इस कीमत में 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला मॉडल मिलता है। इसका 8GB + 256GB वेरिएंट 44,999 रुपये में आता है।
Motorola Edge 70 Pro की शुरुआती कीमत 38,999 रुपये है, जिसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है। वहीं, 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 41,999 रुपये रखी गई है।
Samsung Galaxy A37 की कीमत 8GB + 128GB मॉडल के लिए 41,999 रुपये है। इसका 8GB + 256GB वेरिएंट 47,499 रुपये और 12GB + 256GB मॉडल 52,999 रुपये में उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें: Vivo T5e vs Realme P4 Lite vs Samsung Galaxy M17e: डिज़ाइन, डिस्प्ले, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
