Vivo T5e vs Realme P4 Lite vs Samsung Galaxy M17e: डिज़ाइन, डिस्प्ले, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
अगर आपका बजट 10,000 से 15,000 रुपये के बीच है और आप नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो Vivo T5e भारत में पिछले हफ्ते लॉन्च हुआ लेटेस्ट ऑप्शन है। हालांकि इसी प्राइस सेगमेंट में Realme P4 Lite और Samsung Galaxy M17e पहले से मौजूद दमदार फोन हैं जो अलग-अलग खूबियों के साथ आते हैं और नए Vivo T5e को कड़ी टक्कर देते हैं। Vivo T5e लंबी बैटरी और Android 16 के साथ आता है, Realme P4 Lite कम कीमत में बड़ी बैटरी देता है, जबकि Samsung Galaxy M17e 5G बेहतर कैमरा और 5G कनेक्टिविटी के साथ लंबी सॉफ्टवेयर अपडेट पॉलिसी का वादा करता है। आइए जानते हैं कि इन तीनों फोन्स में कौन किस मामले में आगे है।
SurveyVivo T5e vs Realme P4 Lite vs Samsung Galaxy M17e
डिज़ाइन और डिस्प्ले
Vivo T5e में 6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन को IP64 डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन भी मिला है। यह Aero Blue और Shadow Grey कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
Realme P4 Lite में भी 6.74 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट, 563 निट्स पीक ब्राइटनेस और 180Hz टच सैंपलिंग रेट का सपोर्ट दिया गया है। फोन IP54 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल और पानी की हल्की छींटों से सुरक्षित रहता है।

Samsung Galaxy M17e में 6.7 इंच का HD+ PLS LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। यह भी IP54 रेटिंग के साथ आता है। डिस्प्ले के मामले में Samsung सबसे स्मूद एक्सपीरियंस देता है, जबकि Vivo और Realme 90Hz पैनल के साथ आते हैं।
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
Vivo T5e Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है और इसमें Unisoc T7225 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 4GB रैम के साथ 4GB तक वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा 64GB स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
Realme P4 Lite Android 15 आधारित Realme UI पर काम करता है। इसमें Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 4GB रैम और 128GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है।
Samsung Galaxy M17e 5G Android 16 आधारित One UI 8 पर चलता है और इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 6GB तक रैम और 128GB स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोSD कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। Samsung इस फोन के लिए 6 साल के OS अपग्रेड और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट का भी वादा करता है, जो इसे इस तुलना में सबसे मजबूत बनाता है।

कैमरा में किसका दबदबा?
Vivo T5e के रियर में 8 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
Realme P4 Lite में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह 1080p/30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।
Samsung Galaxy M17e 5G कैमरा सेगमेंट में सबसे आगे नजर आता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं, फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। फोन 1080p/30fps वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है।
बैटरी और चार्जिंग
Vivo T5e में 5,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी के अनुसार यह एक बार चार्ज करने पर 47 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक, 18 घंटे तक ऑनलाइन वीडियो, 13.5 घंटे तक सोशल मीडिया उपयोग और 28 घंटे तक कॉलिंग का साथ देती है। कंपनी चार साल की बैटरी हेल्थ का भी दावा करती है।

Realme P4 Lite में सबसे बड़ी 6,300mAh बैटरी मिलती है, जो 15W चार्जिंग के साथ आती है। बड़ी बैटरी के कारण यह लंबा बैकअप देने में सक्षम है।
Samsung Galaxy M17e 5G में 6,000mAh की बैटरी दी गई है। हालांकि कंपनी ने चार्जिंग स्पीड की जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन बड़ी बैटरी के चलते यह भी लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए उपयुक्त विकल्प माना जा सकता है।
भारत में कीमत
Vivo T5e की भारत में कीमत 4GB + 64GB वेरिएंट के लिए 13,999 रुपये रखी गई है। यह Aero Blue और Shadow Grey रंगों में Vivo की आधिकारिक वेबसाइट, Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध है।
Realme P4 Lite के 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत बढ़कर 16,499 रुपये हो गई है, जबकि 4GB + 128GB मॉडल की कीमत 18,499 रुपये है।
Samsung Galaxy M17e 5G की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है, जिसमें 4GB + 128GB स्टोरेज मिलती है। वहीं, 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 15,499 रुपये रखी गई है।
यह भी पढ़ें: Vi का नया प्रीपेड प्लान लॉन्च; 150 दिनों तक मिलेगी वैलिडिटी, अनलिमिटेड 5G डेटा और कॉलिंग का भी फायदा
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
