Vivo S2 FE की इंडिया लॉन्च डेट का खुलासा! डिज़ाइन और उपलब्धता की डिटेल्स भी आईं सामने
Vivo S2 FE को लेकर कंपनी ने भारत में लॉन्च से जुड़ी जानकारी शेयर कर दी है। यह स्मार्टफोन देश में Vivo S2 सीरीज के दूसरे मॉडल के तौर पर एंट्री करेगा। कंपनी के मुताबिक, फोन को अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में भारत में लॉन्च किया जाना है और यह अपकमिंग Vivo V80 के साथ देश में पेश होगा। इस बीच ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर Vivo S2 FE का डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव हो गया है, जहां फोन के डिजाइन और बिक्री से जुड़ी जानकारी सामने आई है। इससे पहले इसके बॉक्स प्राइस के साथ कई प्रमुख स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की जानकारी ऑनलाइन लीक हुई थी।
SurveyVivo S2 FE भारत में इस दिन होगा लॉन्च
Vivo S2 FE के लिए लाइव किए गए माइक्रोसाइट के मुताबिक, भारत में यह स्मार्टफोन 6 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने यह भी कन्फर्म किया है कि लॉन्च के बाद फोन को Flipkart के जरिए खरीदा जा सकेगा।
डिजाइन की बात करें तो माइक्रोसाइट पर फोन को ग्रीन कलर फिनिश में दिखाया गया है। इसमें फ्लैट रियर पैनल दिया गया है। बैक पैनल के ऊपरी बाएं हिस्से में स्क्वायर शेप का कैमरा मॉड्यूल मौजूद है, जिसमें दो कैमरा लेंस और एक LED फ्लैश दिखाई देता है।
फोन के दाईं ओर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए गए हैं, जबकि बाईं तरफ कोई बटन नहीं दिखाई देता। Vivo S2 FE को OriginOS के एक वर्जन के साथ लॉन्च किए जाने की भी पुष्टि हुई है। हालांकि, कंपनी ने अभी फोन की कीमत, चिपसेट, बैटरी और कैमरा सेटअप की पूरी जानकारी पब्लिक नहीं की है। इन डिटेल्स का खुलासा आने वाले दिनों में होने की उम्मीद है।
Vivo S2 FE की बॉक्स कीमत कितनी होगी?
लॉन्च से पहले Vivo S2 FE की बॉक्स कीमत से जुड़ी जानकारी भी ऑनलाइन सामने आई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में फोन के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की बॉक्स कीमत 39,999 रुपये हो सकती है। हालांकि, स्मार्टफोन की बॉक्स कीमत आमतौर पर उसके वास्तविक रिटेल प्राइस से ज्यादा होती है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि Vivo S2 FE को 39,999 रुपये से कम में सेल किया जाए।
Vivo S2 FE में मिल सकते हैं ये फीचर्स
हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में Vivo S2 FE के संभावित स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी गई थी। इसके अनुसार, फोन में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7300e 5G चिपसेट दिया जा सकता है। स्मार्टफोन में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED फ्लैट डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। इसमें LPDDR4x RAM और UFS 3.1 स्टोरेज दिए जाने की बात कही गई है।
डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए Vivo S2 FE को IP68 + IP69 रेटिंग मिलने की उम्मीद है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000mAh बैटरी हो सकती है। कैमरा सेटअप की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके रियर पैनल पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। फिलहाल Vivo ने Vivo S2 FE की कीमत और बाकी हार्डवेयर डिटेल्स को आधिकारिक तौर पर पूरी तरह से सामने नहीं रखा है। इन जानकारियों के लिए फोन के 6 अक्टूबर के लॉन्च का इंतजार करना होगा।
यह भी पढ़ें: फेस्टिव सेल से पहले Vivo X300 FE और Vivo S2 की कीमतों में 5000 रुपये तक का इज़ाफ़ा, जानिए नई कीमतें
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
