असली घटना पर बनी 7.4 IMDb वाली फिल्म, खौफनाक है 1 घंटे 34 मिनट की कहानी, इस ओटीटी पर मौजूद
अगर आपको तेज रफ्तार घटनाओं, सस्पेंस और सर्वाइवल से जुड़ी फिल्में देखना पसंद हैं, तो अभिषेक बनर्जी की ‘स्टोलन’ आपकी वॉचलिस्ट में ज़रूर शामिल होनी चाहिए। इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह सच्ची घटना पर आधारित है। इस हिंदी रोड थ्रिलर फिल्म को 2023 में सिनेमाघरों में और 2025 में ओटीटी पर रिलीज़ किया गया था। फिल्म को अब तक कई अवॉर्ड मिल चुके हैं और इसके प्लॉट से लेकर कलाकारों की परफॉर्मेंस तक को दर्शकों और क्रिटिक्स से सराहना हासिल हुई है। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के बाद यह फिल्म लंबे समय तक चर्चा में बनी रही और बड़ी संख्या में लोगों ने इसे देखा।
Surveyफिल्म की कास्ट
‘Stolen’ का निर्देशन कारण तेजपाल ने किया है। फिल्म में अभिषेक बनर्जी लीड रोल में नजर आते हैं। उनके साथ मिया मेल्ज़र, शुभम और कई अन्य कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देते हैं। सभी कलाकार कहानी को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
IMDb रेटिंग तगड़ी
अभिषेक बनर्जी की इस फिल्म को रिलीज के बाद पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। IMDb पर ‘Stolen’ को 10 में से 7.4 की रेटिंग हासिल है। फिल्म की अवधि 1 घंटे 34 मिनट है, यानी इसे आप ज्यादा लंबा समय निकाले बिना देख सकते हैं।
फिल्म Amazon Prime Video पर स्ट्रीम की जा सकती है। इसकी कहानी में लगातार बदलती परिस्थितियां और डर पैदा करने वाले कई पहलू हैं, जो शुरुआत से लेकर अंत तक दर्शकों की दिलचस्पी बनाए रखते हैं।
क्या है कहानी
‘Stolen’ की कहानी 2018 में असम में हुई दो लोगों की हत्या की वास्तविक घटना से प्रेरित है। फिल्म में गौतम और रमन नाम के दो भाइयों की कहानी दिखाई गई है। दोनों पर रेलवे स्टेशन से एक बच्चे को चोरी करने का झूठा आरोप लगा दिया जाता है। इसके बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है और कहानी कई गंभीर सामाजिक और कानूनी सवालों के बीच आगे बढ़ती है।
फिल्म के जरिए कानून और सामाजिक व्यवस्था में मौजूद ताकत और बेबसी के बीच के अंतर को भी सामने लाया गया है। कहानी में समाज के कई ऐसे पहलुओं को दिखाया गया है, जिन पर आमतौर पर कम बात होती है। इन्हीं में से एक अवैध सरोगेसी की प्रथा है, जिसका पता गौतम को एक बेहद भयावह सच्चाई सामने आने के बाद चलता है।
आखिर गौतम को क्या पता चलता है और उसके बाद कहानी किस दिशा में जाती है, इसका जवाब फिल्म देखने के बाद ही मिलेगा। अगर आप सच्ची घटना से प्रेरित थ्रिलर के साथ सामाजिक मुद्दों वाली कहानी देखना चाहते हैं, तो ‘Stolen’ आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Vivo S2 FE की इंडिया लॉन्च डेट का खुलासा! डिज़ाइन और उपलब्धता की डिटेल्स भी आईं सामने
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
