Airtel के 2GB डेली डेटा वाले नए प्लान की एंट्री! कीमत 1.5GB वाले प्लान से भी कम, देखें सभी बेनिफिट्स

By

भारती Airtel ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए 348 रुपये का नया रिचार्ज प्लान पेश किया है। इस प्लान को सभी टेलीकॉम सर्किल में उपलब्ध कराया गया है। इसमें कम वैलिडिटी के लिए डेटा और कॉलिंग की सुविधा मिलती है। खास बात यह है कि इसमें रोजाना 2GB डेटा दिया जा रहा है, लेकिन अनलिमिटेड 5G का फायदा शामिल नहीं है। Airtel के पोर्टफोलियो में पहले से 349 रुपये का प्रीपेड प्लान भी मौजूद है। दोनों प्लान की कीमत में सिर्फ 1 रुपये का अंतर है, लेकिन इनके डेटा बेनिफिट और अतिरिक्त सुविधाएं अलग-अलग हैं। आइए जानते हैं कि दोनों रिचार्ज में क्या-क्या मिलता है।

Airtel का 348 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

Airtel के 348 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को 28 दिनों की सर्विस वैलिडिटी मिलती है। इसके साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, हर दिन 2GB डेटा और रोजाना 100 SMS दिए जाते हैं।

इस रिचार्ज में कुछ अतिरिक्त फायदे भी शामिल हैं। ग्राहकों को 12 महीने के लिए Adobe Express Premium का सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिसकी बताई गई कीमत 4,000 रुपये है। इसके अलावा, सुरक्षित नेटवर्क अनुभव के लिए Airtel Safe और 30 दिनों के लिए मुफ्त HelloTunes की सुविधा भी दी जाती है। इस तरह 348 रुपये के रिचार्ज की रोजाना लागत करीब 12.43 रुपये बैठती है।

Airtel के 349 रुपये वाले प्लान में क्या मिलता है?

Airtel के 349 रुपये वाले प्लान में भी अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS मिलते हैं। हालांकि, इसमें प्रतिदिन 1.5GB डेटा दिया जाता है। इसके साथ अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ भी शामिल है, जिसकी लिमिट 30 दिनों के लिए 300GB बताई गई है।

इस प्लान में ग्राहकों को 6 महीने तक मुफ्त Apple Music और 12 महीने के लिए Adobe Express Premium का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इसकी रोजाना लागत करीब 12.46 रुपये है।

348 रुपये या 349 रुपये, कौन-सा प्लान चुनें?

दोनों रिचार्ज प्लान में चुनाव इस बात पर निर्भर करता है कि आपको किस तरह के डेटा की जरूरत है। अगर आपके इलाके में 5G नेटवर्क उपलब्ध है और आप अनलिमिटेड 5G डेटा का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो 349 रुपये वाला प्लान इस सुविधा के साथ आता है। वहीं, अगर आप मुख्य रूप से 4G डेटा पर निर्भर हैं या आपके क्षेत्र में 5G नेटवर्क उपलब्ध नहीं है, तो 348 रुपये वाला प्लान रोजाना 2GB डेटा देता है। यानी दोनों प्लान में से किसी एक को चुनने से पहले अपने नेटवर्क कवरेज और डेटा इस्तेमाल की जरूरत पर ध्यान देना बेहतर रहेगा।

यह भी पढ़ें: Realme P4s Lite vs Oppo K14 Lite vs OnePlus N6 Lite: डिस्प्ले, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By