Realme P4s Lite vs Oppo K14 Lite vs OnePlus N6 Lite: डिस्प्ले, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
Realme ने इसी महीने भारत में अपनी P4 सीरीज का नया स्मार्टफोन Realme P4s Lite चुपचाप लॉन्च किया था। यह फोन 7,000mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Unisoc T7250 प्रोसेसर के साथ आता है। इस सेगमेंट में इसका मुकाबला Oppo K14 Lite और OnePlus N6 Lite से है जो दोनों भी हाल ही में भारत में आए हैं। इन तीनों स्मार्टफोन में 13MP का रियर कैमरा, 5MP का फ्रंट कैमरा और 15W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। हालांकि, डिस्प्ले, सॉफ्टवेयर, कनेक्टिविटी और बैटरी बैकअप के मामले में कुछ अंतर भी हैं। आइए इन तीनों स्मार्टफोन्स की तुलना करते हैं।
SurveyRealme P4s Lite vs Oppo K14 Lite vs OnePlus N6 Lite
डिजाइन और डिस्प्ले
Realme P4s Lite में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1570×720 पिक्सल है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz तक टच सैंपलिंग रेट और 900 निट्स तक HBM ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Panda MN228 ग्लास दिया गया है। फोन को IP64 रेटिंग के साथ मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस भी मिलता है। इसका वजन करीब 215 ग्राम है।
Oppo K14 Lite में भी 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1570 पिक्सल है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स तक पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसमें स्प्लैश टच, ऑइली हैंड टच और ग्लव टच जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन में IP64 रेटिंग मिलती है।
वहीं, OnePlus N6 Lite में 6.75 इंच का HD+ LCD पैनल है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट, 900 निट्स तक HBM ब्राइटनेस और 86 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट को सपोर्ट करता है। इसे IP64 रेटिंग और MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड स्टैंडर्ड भी मिला है।
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
Realme P4s Lite में Unisoc T7250 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 4GB LPDDR4X RAM और 64GB या 128GB UFS 2.2 स्टोरेज का विकल्प मिलता है। कंपनी ने फोन में Google Gemini सपोर्ट की पुष्टि की है। यह Android 16 आधारित Realme UI 7.0 के साथ आता है।
Oppo K14 Lite में भी Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 4GB LPDDR4X RAM और 64GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। फोन Android 16 पर आधारित ColorOS 16 पर चलता है। इसमें 13,700 वर्ग मिलीमीटर तक का थर्मल ग्रेफाइट कूलिंग एरिया दिया गया है। इसके अलावा, Google Gemini और AI आधारित इमेज एडिटिंग फीचर्स का सपोर्ट भी मिलता है।
OnePlus N6 Lite में Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 4GB RAM और 64GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। इसमें वर्चुअल RAM को 8GB तक बढ़ाने का विकल्प भी दिया गया है। बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए 13,700 वर्ग मिलीमीटर का हीट डिसिपेशन एरिया मिलता है। यह Android 16 आधारित OxygenOS 16 पर चलता है।
कैमरा में किसका दबदबा?
Realme P4s Lite में 13MP का रियर कैमरा दिया गया है, जो ऑटोफोकस सपोर्ट करता है। यह 30fps पर 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
Oppo K14 Lite में भी 13MP का ऑटोफोकस रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके कैमरा फीचर्स में पोर्ट्रेट, नाइट और टाइम-लैप्स मोड शामिल हैं। इसके अलावा, AI Eraser, AI Clear Face और AI Smart Image Matting 2.0 जैसे AI आधारित फीचर्स भी मिलते हैं।
OnePlus N6 Lite में f/2.2 अपर्चर वाला 13MP रियर कैमरा दिया गया है, जो ऑटोफोकस सपोर्ट करता है। फ्रंट में भी f/2.2 अपर्चर वाला 5MP कैमरा मिलता है। फोन में OReality Audio के साथ सिंगल मल्टी-मैग्नेट स्पीकर भी दिया गया है।
बैटरी और चार्जिंग
बैटरी के मामले में तीनों स्मार्टफोन में 7,000mAh की क्षमता मिलती है। Realme P4s Lite में 15W चार्जिंग और 15W USB Power Delivery का सपोर्ट है। यह फोन वायर्ड रिवर्स चार्जिंग भी कर सकता है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी छह साल तक हेल्थ बनाए रखने के लिए डिजाइन की गई है। इसके साथ 36 महीने की फ्लुएंसी गारंटी का भी दावा किया गया है।
Oppo K14 Lite में 7,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का फीचर भी मिलता है। कंपनी के मुताबिक, 1,800 चार्जिंग साइकल के बाद भी बैटरी अपनी मूल क्षमता का 80 प्रतिशत से ज्यादा बनाए रख सकती है। फोन एक बार चार्ज करने पर 26.84 घंटे तक YouTube वीडियो प्लेबैक और 55.55 घंटे तक कॉलिंग देने का दावा करता है।
OnePlus N6 Lite में भी 7,000mAh की बैटरी मिलती है, जिसके साथ 15W वायर्ड चार्जिंग और 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी के अनुसार, फोन एक बार चार्ज करने पर 49.7 घंटे तक कॉलिंग टाइम दे सकता है।
भारत में कीमत
- Realme P4s Lite की भारत में कीमत 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए 16,499 रुपये है। वहीं, 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 18,499 रुपये है।
- Oppo K14 Lite की कीमत 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए 16,999 रुपये रखी गई है।
- OnePlus N6 Lite 4G की कीमत भी 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मॉडल के लिए 16,999 रुपये है।
यह भी पढ़ें: WhatsApp पर ‘NO’ लिखना पड़ेगा भारी, चुटकियों में खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट..क्या है नया स्कैम?
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
