OPPO ने अपना नया ColorOS 17 लॉन्च कर दिया है, इस बार फोकस सिर्फ नए लुक या एनीमेशन आदि पर नहीं, बल्कि फोन को ज्यादा स्मार्ट बनाने पर देखा जा सकता है। नया OS AI Mind Pilot के एजेंट मोड, AI Call Guard और कई अन्य दमदार AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ है। भारत में इसकी शुरुआत 22 अक्टूबर 2026 को OPPO Find X10 Series के साथ होने वाली है, जिसके बाद इसे दूसरे OPPO फोन्स और डिवाइसेस पर रोलआउट किया जाने वाला है, हालांकि, इसका रोलआउट चरणबद्ध तरीके से होने वाला है।
ColorOS 17 का सबसे बड़ा बदलाव AI Mind Pilot का नया Agent Mode है। यह फोन में मौजूद फोटो और फाइल्स आदि के साथ काम करने की क्षमता रखता है, इस बार यह अलग-अलग सोर्सेज के साथ साथ अलग अलग सर्च भी कर सकता है, इसके अलावा एक टास्क को पूरा करने के अलग अलग स्टेप्स को खुद ही हैन्डल करने में भी सक्षम है।
उदाहरण के लिए, यह scattered files को ढूंढकर organize और इनके नाम को चेंज कर सकता है, इस साथ साथ उन्हीं फाइल्स में मौजूद जानकारी के आधार पर आपके लिए travel itinerary या webpage भी तैयार कर सकता है। Photos को trip के हिसाब से albums में सॉर्ट कर सकता है और किसी भी इमेज को को vlog cover में बदलना भी इसके काम का हिस्सा हो गया है।
नया AI Mind Suggest सही समय पर जरूरी जानकारी सामने लाने के लिए बनाया गया है। इसमें morning brief, travel reminders, flight information और MakeMyTrip train cards जैसे options आपको मिलने वाले हैं। Headphones connect करने पर Spotify music recommendations भी इससे आपको मिलने वाली हैं।
भारत के लिए खास AI Call Guard भी इस बार नए OS में रखा गया है। OPPO के अनुसार, यह on-device AI की मदद से calls को real time में monitor करता है और synthetic voice या AI face swap जैसी suspicious activity मिलने पर यूजर को अलर्ट करने की क्षमता से भी लैस है।
ColorOS 17 में नया Living Flow Design, Unified Rendering Architecture और upgraded Laminar Flow Engine दिया गया है। OPPO Lab के अनुसार, इससे कुछ scenarios में rendering load 30% और rendering RAM usage 25% तक कम हो सकता है। App launch stability में 55% improvement और Gallery thumbnails के first launch में 50% तक तेजी का दावा भी कंपनी कर रही है। इसका मतलब है कि ColorOS 17 में OPPO का फोकस साफ है, यह फोन को केवल फास्ट ही नहीं कर रहा है, बल्कि ऐसा system बनाने पर कंपनी ने जोर दिया है जो आपके कामों को समझें, खुद इनपर एक्शन ले और AI से जुड़े किसी भी फ्रॉड से आपको बचाने का काम करे।
Oppo की ओर से ColorOS 17 के रोलआउट को लेकर भी जानकारी सामने आ चुकी है। आइए जानते हैं कि किस Oppo Device पर कब ColorOS 17 का अपडेट मिलने वाला है।
अक्टूबर महीने में ColorOS 17 का सपोर्ट Oppo Find N6 के साथ साथ Oppo FInd X9 Series के फोन्स पर मिलने वाला है। इसके अलावा Oppo FInd N5 और Oppo Find X8 lineup के साथ साथ यह अपडेट Oppo Reno 16 सीरीज को भी मिलने वाला है। इन फोन्स को यह अपडेट अक्टूबर महीने के अंत में मिलने वाला है।
इसके अलावा अगर आपके पास Oppo Find N3 Series के फोन्स के अलावा Oppo Find 15 Series, Reno 14 Series, Oppo K14 Series के साथ Oppo K13x, Oppo F33, Oppo F31 और Oppo F29 स्मार्टफोन्स को यह अपडेट नवंबर महीने में मिलने वाला है।
Oppo की ओर से Reno 13 Series के फोन्स में यह अपडेट आखिरी महीने में दिया जाने वाला है। इस फोन के साथ Oppo K13 Turbo Series, Oppo K13 और Oppo Pad 3 के अलावा Pad 5 को यह अपडेट दिसम्बर महीने में मिलने वाला है।
2027 में किन फोन्स पर मिलेगा ColorOS 17 का अपडेट?
अगर आपके पास ऊपर बताए गए किसी भी फोन में से एक फोन्स नहीं है तो आपको अन्य फोन्स यानि Oppo Find N2 Flip, Reno 12 Pro Series, Oppo F33 Pro के साथ Oppo F31 Pro Series और Oppo F29 Pro के साथ Oppo Pad SE को यह अपडेट 2027 के पहले क्वार्टर में यह अपडेट मिलने वाला है।
यह भी पढ़ें: कंफर्म हुआ Oppo Find X10 Series का इंडिया लॉन्च… इस दिन है लॉन्चिंग, डेट कर लो नोट