कंफर्म हुआ Oppo Find X10 Series का इंडिया लॉन्च… इस दिन है लॉन्चिंग, डेट कर लो नोट

HIGHLIGHTS

Oppo Find X10 Series के इंडिया लॉन्च को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है।

Oppo के Find X10 Series के फोन्स इंडिया में 22 अक्टूबर को लॉन्च होने वाले हैं।

Oppo किस प्राइस में और किन फीचर्स के साथ इन फोन्स को लॉन्च करने वाला है?

Oppo की FInd X10 Series की इंडिया लॉन्च डेट सामने या चुकी है। अब हम जानते हैं कि इंडिया में यह फोन सीरीज कब दस्तक देने वाली है। Oppo की ओर से खुद ही इसकी जानकारी दे दी गई है। जानकारी के अनुसार Oppo की इस फोन सीरीज को इंडिया के बाजार में 22 अक्टूबर को 4:45PM IST पर लॉन्च किया जाने वाला है। हालांकि, फोन सीरीज का ग्लोबल लॉन्च एक दिन पहले यानि 21 अक्टूबर को स्पेन में होने वाला है। हालांकि, Oppo Find X10 Series के साथ साथ कंपनी Enco X4 TWS Earphones को भी लॉन्च करने वाली है। इसके अलावा इसी ईवेंट में कंपनी की ओर से Pad Mini को भी लॉन्च किया जाने वाला है। अभी हाल ही में ही कंपनी ने चीन के बाजार में अपनी इस सीरीज के फोन्स को लॉन्च किया है। इस सीरीज में कंपनी ने Oppo Find X10 के साथ साथ Oppo FInd X10 E और Oppo Find X10 Pro Max स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया है। आइए जानते हैं कि इंडिया के बाजार में कौन कौन से फोन्स आते हैं और किन फीचर्स के साथ किस प्राइस में इंडिया में एंट्री मारते हैं।

भारत में 22 अक्टूबर को आ रही Oppo Find X10 Series

Oppo ने अभी हाल ही में चीन के बाजार में अपनी Oppo Find X10 Series को लॉन्च किया है, अब यह इंडिया के साथ साथ ग्लोबल बाजार में भी एंट्री ले रही है। Oppo की ओर से 22 अक्टूबर को इंडिया में इस सीरीज के लॉन्च की घोषणा भी कर दी है। इस फोन सीरीज के साथ इंडिया में Oppo Enco X4 TWS और Pad Mini को भी लॉन्च किया जा सकता है।

Oppo Find X10 Series के इंडिया लॉन्च को लेकर कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लाटफॉर्म्स पर जानकारी दी है। X पर एक पोस्ट के जरिए कंपनी ने इस बात की घोषणा है। कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक लैन्डिंग पेज को भी निर्मित किया है, जो तीन फोन्स के बारे में जानकारी दे रहा है।

इंडिया में कौन से मॉडल लॉन्च होंगे?

अभी के लिए कंपनी ने आधिकारिक तौर पर यह जानकारी नहीं दी है कि आखिर इंडिया के बाजार में Oppo Find X10 Series के कितने फोन्स को एंट्री मिल सकती है। अभी के लिए जानकारी सामने आ रही है कि कंपनी अपने Oppo Find X10 Pro Max को इंडिया में लाने वाली है, इसके अलावा अभी के लिए कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि आखिर चीन के मॉडल भी इंडिया में लॉन्च हो सकते हैं।

क्या हो सकता है Oppo Find X10 Series का प्राइस?

Oppo Find X10 Pro Max के प्राइस को देखा जाए तो चीन में इस फोन को कंपनी ने CNY 6,799 यानि लगभग लगभग 97000 रुपये के आसपास के प्राइस में 12GB रैम और 256GB बेस मॉडल के तौर पर लॉन्च किया था। अब देखना होगा कि आखिर इंडिया के बाजार में यह फोन्स किस प्राइस में लॉन्च होता है। अगर कुछ रिपोर्ट आदि को देखा जाए तो यह फोन 1,28,990 रुपये में इंडिया में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन को Oppo India की ओर से 2 कलर में दिखाया गया है।

Oppo Find X10 Pro Max के संभावित स्पेक्स और फीचर

Oppo Find X10 Pro Max के बारे में आप जानते ही हैं कि यह फोन चीन के बाजार में 6.78-इंच के FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ है, यह डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। इस फोन में MediaTek Dimensity 9600 प्रोसेसर मिलता है, जिसकी क्लॉक स्पीड 4.55GHz है। फोन में कंपनी ने 16GB तक की रैम सपोर्ट के अलावा 1TB तक की स्टॉरिज का सपोर्ट भी दिया है। इस फोन में कंपनी 200MP का मेन कैमरा देने वाली है। इसमें एक 200MP का ही अल्ट्रावाइड लेंस मिलता है। इसके अलावा फोन में एक 200MP का ही टेलीफोटो लेंस भी मिलता है, जो 3x Optical Zoom से लैस है। सेल्फ़ी के लिए फोन में एक 50MP का फ्रन्ट कैमरा भी मिलता है।

Oppo के इस फोन को कंपनी 80W की वायर्ड चार्जिंग क्षमता के अलावा 50W की वायरलेस चार्जिंग क्षमता की 8000mAh की बैटरी के साथ लाने वाली है।

यह भी पढ़ें: बेहद सस्ते में घर ले जाएँ 4K Smart TV.. अमेजन पर मिल रही ये कड़क डील, LG का शानदार टीवी कौड़ियों के भाव

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :