brajesh Pathak urges home appliance brands to focus on quality innovation on Digit Indias Top Appliance Awards 2026
Digit India’s Top Appliance Awards 2026: घरों में इस्तेमाल होने वाले होम अप्लायंसेज आज भारतीय परिवारों की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं। फ्रिज, वॉशिंग मशीन, एयर कंडीशनर से लेकर किचन अप्लायंसेज तक, बाजार में ग्राहकों के सामने विकल्पों की लंबी रेंज मौजूद है। हालांकि, सही प्रोडक्ट का चुनाव करना और उसकी क्वालिटी को समझना आज भी उपभोक्ताओं के लिए एक चुनौती है। इसी बीच भारत के लीडिंग ब्रॉडकास्ट और डिजिटल नेटवर्क Times Network ने द्वारा Digit India’s Top Appliance Awards 2026 के पहले एडिशन का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत इस उद्देश्य से की गई है कि घरेलू उपकरणों में वास्तविक और उपयोगी सुधारों को एक निष्पक्ष, परीक्षण-आधारित मूल्यांकन प्रक्रिया के माध्यम से पहचाना जा सके। इसके लिए हर कैटेगरी के प्रोडक्ट्स की टेस्टिंग उनके उपयोग, वास्तविक परिस्थितियों में प्रदर्शन और मापने योग्य परिणामों के आधार पर की गई। केवल स्पेसिफिकेशन ही नहीं, बल्कि यह भी देखा गया कि प्रोडक्ट अपने दावों पर कितना खरा उतरता है।
Digit India’s Top Appliance Awards 2026 के दौरान उत्तर प्रदेश के उप मुख्य मंत्री ‘ब्रजेश पाठक’ को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ब्रजेश पाठक ने दर्शकों और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को संबोधित करते हुए उपभोक्ताओं की जरूरतों, बेहतर क्वालिटी और इनोवेशन पर अपनी बात रखी। आइए जानें उन्होंने क्या कुछ कहा..
आज के समय में होम अप्लायंसेज भारतीय घरों का अहम हिस्सा बन चुके हैं। छोटे और मध्यम आकार के परिवारों में भी फ्रिज, वॉशिंग मशीन, माइक्रोवेव, एयर कंडीशनर और अन्य घरेलू उपकरणों का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। बाजार में ग्राहकों के लिए कई तरह के विकल्प मौजूद हैं, लेकिन सही प्रोडक्ट का चुनाव करना अभी भी एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।
उपभोक्ता अब सिर्फ आकर्षक डिजाइन या कम कीमत वाले प्रोडक्ट नहीं चाहते, बल्कि ऐसे उपकरण खरीदना चाहते हैं जो टिकाऊ हों और लंबे समय तक बेहतर तरीके से काम करें। ऐसे में होम अप्लायंसेज की क्वालिटी, विश्वसनीयता और वास्तविक उपयोगिता ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण हो गई है।
कार्यक्रम के दौरान होम अप्लायंसेज की गुणवत्ता को समझने में मदद करने के लिए Digit मैगजीन के प्रयासों की सराहना की गई। उन्होंने कहा कि आज बाजार में विकल्पों की कमी नहीं है, लेकिन ग्राहकों के लिए यह समझना जरूरी है कि कौन सा प्रोडक्ट उनकी जरूरत के हिसाब से बेहतर और लंबे समय तक उपयोगी रहेगा।
उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि उपभोक्ताओं की जरूरतों और उनकी समस्याओं को समझकर ही कंपनियों को नए प्रोडक्ट विकसित करने चाहिए।
उन्होंने कहा कि वह इस कार्यक्रम में मंत्री के तौर पर नहीं, बल्कि एक ग्राहक के तौर पर शामिल हुए हैं। उनका उद्देश्य उपभोक्ताओं की चिंताओं और उनकी जरूरतों को सामने रखना है।
उन्होंने कहा कि देश के ग्रामीण और शहरी इलाकों में रहने वाले उपभोक्ताओं की बुनियादी जरूरतें काफी हद तक समान हैं। हर ग्राहक चाहता है कि वह जो प्रोडक्ट खरीदे, वह भरोसेमंद हो, टिकाऊ हो और उसकी वास्तविक जरूरत को पूरा करे।
उन्होंने रेफ्रिजरेटर का उदाहरण देते हुए बताया कि पिछले कुछ वर्षों में होम अप्लायंसेज के डिजाइन और फीचर्स में काफी बदलाव आया है। आधुनिक रेफ्रिजरेटर में पहले की तुलना में बेहतर डिजाइन के साथ अलग-अलग स्टोरेज सेक्शन दिए जा रहे हैं, जिससे अलग-अलग तरह के खाद्य पदार्थों को व्यवस्थित तरीके से रखा जा सकता है।
यह बदलाव दिखाता है कि तकनीक सिर्फ नए फीचर्स जोड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं की रोजमर्रा की समस्याओं को आसान बनाना भी होना चाहिए।
उन्होंने होम अप्लायंसेज कंपनियों और ब्रांड्स से क्वालिटी, इनोवेशन और उपभोक्ताओं की वास्तविक समस्याओं को हल करने वाले प्रोडक्ट बनाने पर ध्यान देने की अपील की।
बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच कंपनियों के लिए सिर्फ नए फीचर्स जोड़ना पर्याप्त नहीं होगा। ग्राहकों की बदलती जरूरतों को समझते हुए ऐसे प्रोडक्ट तैयार करने होंगे, जो बेहतर प्रदर्शन के साथ लंबे समय तक टिकाऊ भी हों।