Android 16 को अपने फोन में कैसे करें डाउनलोड और इंस्टॉल, एक एक स्टेप के साथ देख लें बेहतरीन फीचर
Google ने आधिकारिक रूप से Android 16 को लॉन्च किया है, हालांकि, इसे अभी के लिए केवल और केवल Pixel Phones पर ही इस्तेमाल किया जा सकता है। अन्य फोन्स पर आने वाले समय में एंड्रॉयड 16 का अपडेट मिल सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले हफ्तों में चरणबद्ध तरीके से बाकी एंड्रॉयड फोन्स पर एंड्रॉयड 16 को शुरू किया जाने वाला है। एंड्रॉयड 16 के साथ आपको नए डिज़ाइन, एक्सेसिबिलिटी, प्राइवेसी और प्रोडक्टिविटी आदि में काफी सुधार नजर आने वाले हैं। अगर आप Android 16 को अभी अपने Pixel फोन में डाउनलोड और इंस्टॉल करना चाहते हैं तो आइए सभी स्टेप्स को एक एक करके देखते हैं।
Android 16 इंस्टॉल करने से पहले ध्यान रखें:
अगर आप अपने Pixel Phone में एंड्रॉयड 16 को डाउनलोड इंस्टॉल करना चाहते हैं तो सबसे पहले इस बात को सुनिश्चित कर लें कि आपका फोन एंड्रॉयड 16 के योग्य है। अभी के लिए, कुछ ही पिक्सेल फोन्स पर एंड्रॉयड 16 का अपडेट दिया जा रहा है। आइए जानते है कि कौन से पिक्सेल फोन्स पर आपको यह अपडेट मिलने वाला है।
किन पिक्सेल फोन्स पर मिलेगा एंड्रॉयड 16
अगर आपके पास नीचे दिए गए किसी भी Pixel Phone में से कोई फोन है तो आप एंड्रॉयड 16 को अभी डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं। आइए पूरी लिस्ट देखते हैं:
- Pixel 8, 8 Pro
- Pixel 8a
- Pixel Fold
- Pixel Tablet
- Pixel 7, 7 Pro, 7a
- Pixel 6, 6 Pro, 6a
कौन से अन्य ब्रांडस के फोन पर आने वाले समय में आएगा एंड्रॉयड 16 का अपडेट
अगर आप पिक्सेल फोन्स का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो आपको अपने सैमसंग, OnePlus, OPPO जैसे ब्रांड के फोन्स पर एंड्रॉयड 16 के अपडेट के लिए कुछ इंतज़ार करना पड़ सकता है, हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले हफ्तों में इन ब्रांड के फोन्स पर भी आपको एंड्रॉयड 16 का अपडेट चरणबद्ध तरीके से मिल जाने वाला है।
Android 16 कैसे इंस्टॉल करें:
- Settings > System > Software Update में जाएं।
- Check for update पर टैप करें।
- अगर आपके डिवाइस के लिए Android 16 उपलब्ध है, तो यह लगभग 2GB का डाउनलोड दिखाई देगा।
- अगर अपडेट तुरंत न दिखाई दे, तो चिंता न करें, यह अपडेट चरणबद्ध तरीके से यूजर्स को दिया जाने वाला है।
Android 16 में क्या नया है?
Android 16 अब तक का एक बड़ा अपडेट है, जिसमें UI (यूजर इंटरफेस) और AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से जुड़ी कई नई विशेषताएं शामिल हैं। नीचे कुछ प्रमुख बदलाव दिए गए हैं:
स्मार्ट और क्लीन नोटिफिकेशन्स
नोटिफिकेशन, एंड्रॉयड 16 में बेहतर तरीके से ग्रुप होती हैं, जिससे स्क्रीन पर भीड़भाड़ नहीं होगी। कुछ ऐप्स (जैसे फूड डिलीवरी और राइड-शेयरिंग) अब लाइव अपडेट देंगी, जिससे आपको रियल-टाइम जानकारी मिलेगी बिना ऐप को रीफ्रेश किए।
बेहतर Hearing Aid सपोर्ट
अब हियरिंग एड यूज़र्स सेटिंग्स के ज़रिए सीधे अपने डिवाइस पर कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा कॉल के दौरान हियरिंग एड के माइक्रोफोन से फोन के माइक्रोफोन पर स्विच करने का ऑप्शन भी एंड्रॉयड 16 में दिया जा रहा है। इससे ज्यादा शोर वाले इलाकों में भी आपको आवाज सही प्रकार से आने वाली है।
एडवांस्ड प्रोटेक्शन मोड
डिजिटल सुरक्षा के लिए Android 16 में Google का Advanced Protection Mode भी आ रहा है, जो एक टैप में स्कैम, गैर जरूरी और नुकसान करने वाले ऐप्स और अन्य ऑनलाइन खतरों से सुरक्षा प्रदान करने वाला है।
टैबलेट और फोल्डेबल्स के लिए प्रोडक्टिविटी बूस्ट
Samsung के साथ साझेदारी में Android 16 ने डेस्कटॉप-जैसे विंडो फीचर्स को पेश किया है। इसका मतलब है कि अब आप ऐप विंडोज़ को फ्रीली मूव और रीसाइज़ कर सकते हैं। इसके अलावा कस्टम कीबोर्ड शॉर्टकट और टास्कबार ओवरफ्लो जैसे फीचर्स भी जल्द उपलब्ध होंगे।